एक्सप्लोरर

Aprilia RS 440: 7 सितंबर को होगा अप्रिलिया RS 440 का ग्लोबल डेब्यू, कंपनी ने जारी किया टीजर 

इस बाइक का मुकाबला ट्रायंफ स्पीड 400 और हार्ले डेविडसन 440एक्स जैसे मॉडल्स से होगा. जिन्हें हाल ही में भारतीय बाजार में लांच किया गया है.

Aprilia RS 440 launch: स्पोर्टी वाहन बनाने के लिए अप्रिलिया दुनियाभर में मशहूर है. मिडिलवेट टू-व्हीलर सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, अप्रिलिया आगामी RS440 के साथ इस लोकप्रियता को और बढ़ाना चाहती है. इस इटालियन कंपनी ने 7 सितंबर 2023 को ग्लोबल डेब्यू से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी नई सुपरबाइक का टीजर जारी किया है. 

भारत में हो सकती है लॉन्च

अप्रिलिया काफी लंबे समय से RS440 पर काम कर रही है लेकिन अब तक इसके बारे में कोई भी बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है. कुछ महीने पहले इस स्पोर्ट्स बाइक के टेस्टिंग मॉडल को विदेशी सड़कों पर देखा गया था और हाल ही में RS440 का एक प्रोटोटाइप भारतीय सड़कों पर भी देखा गया था. इससे यह कहा जा सकता है कि अप्रिलिया भारत में भी RS440 को लॉन्च करने की योजना बना रही है. वर्तमान में अप्रिलिया, भारत में छह मॉडल्स की बिक्री करती है और ये सभी स्कूटर हैं. कंपनी पहले देश में आरएस 660, ट्यूनो 660, आरएसवी4 1100 फैक्ट्री और ट्यूनो फैक्ट्री जैसी बाइक की बिक्री करती थी, लेकिन बीएसजी स्टेज 2 मानदंडों के अनुसार इसमें बदलाव नहीं किए गए थे. लेकिन इटालियन सुपरबाइक ब्रांड RS440 के साथ भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में फिर से प्रवेश करना चाहती है. इस बाइक का निर्माण पुणे के बाहर बारामती में पियाजियो के संयंत्र में किए जाने की संभावना है. इसकी कीमत अन्य प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में अधिक होने की उम्मीद है.

अप्रिलिया आरएस440: स्टाइलिंग और स्पेसिफिकेशन

हालिया स्पाई शॉट्स के अनुसार और RS440 का लुक बड़े और अधिक पॉवरफुल RS660 से लिया गया है. इसका सिल्हूट बड़े मॉडल से मिलता जुलता है. इसमें स्मूथ और शार्प बॉडी के साथ अग्रेसिव फ्रंट फेसिया, स्प्लिट-एलईडी हेडलाइट्स दिए गए हैं. फ्रंट फेस के अलावा, साइड पैनल, नैरो टेल सेक्शन, स्प्लिट सीट्स, अंडरबेली एग्जॉस्ट और ओपन फ्रेम भी RS660 से मिलता जुलता है. RS440 में स्पोर्टी एर्गोनॉमिक्स मिलेगा, जिसमें पीछे की ओर डाउन फुटपेग और एक लो क्लिप-ऑन हैंडलबार होगा.

पावरट्रेन 

RS440 में एक नया 440cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो लगभग 45 bhp की पॉवर जेनरेट करता है. इस मोटर को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा, जिसमें एक स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ-साथ एक क्विक-शिफ्टर भी मिलेगा. इसकी टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटे होगी. RS440 में एक ट्विन-स्पार एल्यूमीनियम फ्रेम मिलेगा, जिसने फ्रंट फोर्क्स और एक रियर मोनो-शॉक के साथ रेडियल ब्रेक कैलिपर्स के साथ ड्यूल चैनल एबीएस के साथ सिंगल फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलेगा.

किससे होगा मुकाबला

इस बाइक का मुकाबला ट्रायंफ स्पीड 400 और हार्ले डेविडसन 440एक्स जैसे मॉडल्स से होगा. जिन्हें हाल ही में भारतीय बाजार में लांच किया गया है.

यह भी पढ़ें :- 2025 में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी 'रॉयल ​​एनफील्ड', कंपनी ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget