एक्सप्लोरर

Aprilia SXR125 खास सेफ्टी फीचर्स के साथ भारत में हुआ लॉन्च, सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट से होगा मुकाबला

Aprilia SXR125 में 125cc का इंजन लगा है जोकि 9.5hp की दमदार पावर और 9.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 7 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो कि सामान्य स्कूटरों के मुकाबले काफी बड़ा है.

टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Aprilia ने अपने स्टाइलिश नए मैक्सी स्कूटर Aprilia SXR125 को लॉन्च कर दिया है. यह स्कूटर बेहद आकर्षित डिजाइन के और कई अच्छे फीचर्स से लैस है. साथ ही इसका इंजन भी काफी दमदार है. कंपनी ने इसकी शुरूआती एक्स-शो रूम कीमत 1.14 लाख रुपये रखी है. आइये जानते हैं इसके फीचर्स और इंजन के बारे में.

पहले से हुआ सस्ता
इस नए स्कूटर के इंजन क्षमता को छोड़कर इसमें टेक्नोलॉजी और फीचर्स मौजूदा SXR160 जैसे ही हैं. लेकिन इसकी कीमतमें बड़ा फर्क है यानी यह करीब 11,000 रुपये तक सस्ता है. इस स्कूटर की बुकिंग भी काफी दिनों पहले शुरू की जा चुकी है. ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते है.

4 कलर में है अवेलेबल
ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी ने इस स्कूटर के ऑनलाइन बुकिंग पर कुछ ऑफर पेश किए हैं. इस स्कूटर में कुल चार कलर्स मिलेंगे जिसमें ब्लू, रेड, व्हाइट और ब्लैक शामिल है. पुणे में इस स्कूटर की ऑनरोड कीमत 1.31 लाख रुपये है. इस स्कूटर को आप हर महीने 3,444 रुपये की EMI के तौर पर खरीद सकते हैं. लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए कंपनी इस स्कूटर की डिलीवरी 30 से 40 दिनों के भीतर कर देगी.

इंजन
इंजन की बात करें तो इस मैक्सी स्कूटर में 125cc का इंजन लगा है जोकि 9.5hp की दमदार पावर और 9.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 7 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो कि सामान्य स्कूटरों के मुकाबले काफी बड़ा है. इसमें 5 स्पोक मैटेलिक ग्रे एलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिससे इसका डिजाइन काफी स्टाइलिश नजर आता है.

ये हैं सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया है. जो कि इसके लुक को और भी बेहतर बनाता है. इस स्कूटर में सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है, कंपनी ने इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया है जो कि तेज रफ्तार में भी संतुलित ब्रेकिंग प्रदान करता है.इसके फ्रंट में हाइड्रोलिक टेलेस्कोपिक सस्पेंशन और पिछले हिस्से में हाइड्रोलिक शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन दिया गया है.

सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट से होगा मुकाबला
इस स्कूटर का मुकाबला सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125 से होगा जोकि डिजाइन, फीचर्स और कीमत में मामले इस स्कूटर को काफी टक्कर दे रहा है. बात इंजन की करें तो नए Burgman Street में 124cc का 4 स्ट्रोक इंजन दिया है और यह सुजुकी ईको परफॉर्मेंस टेक्नॉलजी से लैस है. यह इंजन 8.7PS की पावर और 10Nm टॉर्क जनरेट करता है. खराब रास्तों पर बेहतर राइड के लिए इसके फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में हाइड्रोलिक शॉक अब्जॉर्बर लगाये हैं. सेफ्टी के लिए इसमें सीबीएस (कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) की सुविधा मिलती है. इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया है. 

ये भी पढ़ें

Hero, Bajaj और Honda की 110cc वाली बाइक, ये हैं टॉप 5 ऑप्शन

TVS Apache RTR 160 4V के दाम में हुआ इजाफा, इस पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक के लिए अब देने होंगे इतने रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget