एक्सप्लोरर

Airbag In Scooter: अब स्कूटर भी होंगे एयरबैग से लैस, अगले साल देश में लॉन्च होगा पहला मॉडल 

Honda Motorcycle and Scooter India: होंडा मोटर्स ने इस स्कूटर को एयरबैग के साथ लाने के लिए पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया है. यह भारत में दोपहिया वाहन में ऐसा फीचर लाने वाली पहली कंपनी होगी.

Road Safety Features: हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाते हैं. इसके लिए वाहनों में लगातार सुरक्षा फीचर्स को अपग्रेड किया जा रहा है. साथ ही सरकार द्वारा नियमों में कड़ाई की जा रही है. अभी हाल ही में सभी कारों में कम से कम 6 एयरबैग देने का नियम अनिवार्य किया गया है. लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या दोपहिया वाहन चालकों की होती है, और इसी को ध्यान में दोपहिया चालकों की सुरक्षा के लिए एक टू व्हीलर निर्माता कंपनी अपने स्कूटर को जल्द ही एयरबैग के साथ लॉन्च करने वाली है. इस कंपनी ने हाल ही में स्कूटर में इस फीचर को पेटेंट करवाने के लिए आवेदन किया है. 

इस कंपनी ने करवाया है पेटेंट

अपने स्कूटर में भारत में एयरबैग के लिए मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा मोटर्स ने पेटेंट के लिए आवेदन किया है. कंपनी अपनी एक्टिवा स्कूटर के साथ देश के ऑटोमोबाइल बाजार के स्कूटर के सेगमेंट में शीर्ष पर बनी हुई है. होंडा अब इस पेटेंट के मिलने के बाद अपने स्कूटर में भी अब तक कार में मिलने वाला एयरबैग फीचर देगी. चलिए जानते हैं स्कूटर को इस फीचर को कैसे लैस किया जाएगा. 

स्कूटर में कैसे फिट होगा एयरबैग

स्कूटर में एयर बैग को हैंडल के बीचोबीच लगाया जाएगा जिसे दुर्घटना का पता लगाने के लिए स्कूटर के आगे लगे एक्सीलरोमीटर से जोड़ा जाएगा. यह मौजूदा कारों में लगने वाले सिस्टम से अलग होगा. लेकिन यह सिस्टम कारों में मिलने वाले सिस्टम की तरह काम करेगा. कंपनी इस सिस्टम के लिए काफी समय से तैयारी कर रही है. 

कब होगी लॉन्च

होंडा मोटर्स ने थाईलैंड और जापान के अपने एक स्कूटर होंडा पीसीएक्स को साल 2009 में लॉन्च किया था. अब यही स्कूटर कंपनी 2023 में भारत में लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने इस स्कूटर को एयरबैग के साथ लाने के लिए पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया है. जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि पीसीएक्स को एयरबैग फीचर से लैस करके लॉन्च किया जा सकता है. यह भारत में दोपहिया वाहन में ऐसा फीचर लाने वाली पहली कंपनी होगी.

यह भी पढ़ें :- सड़क पर रोकने के बाद ये काम नहीं कर सकती ट्रैफिक पुलिस, जानें क्या हैं आपके अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 15 July 2026: सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ेगी बस, नितिन गडकरी ने बताया भारत के ट्रांसपोर्ट का भविष्य
सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ेगी बस, नितिन गडकरी ने बताया भारत के ट्रांसपोर्ट का भविष्य
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ टोयोटा भारत में पेश कर सकती है नई Innova Hycross, जानें डिटेल्स
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ टोयोटा भारत में पेश कर सकती है नई Innova Hycross

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget