एक्सप्लोरर

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद Jaguar ने रद्द किया अपना बड़ा इवेंट, जानें डिटेल्स

Jaguar Type 00 EV Preview Event: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे को देखते हुए Jaguar Land Rover ने 14 जून को मुंबई में होने वाला Jaguar Type 00 प्रीव्यू इवेंट रद्द कर दिया है.

Jaguar Type 00 Preview Event Cancelled: एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेक-ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस फ्लाइट में 242 यात्री सवार थे. इस दुखद घटना को देखते हुए, जगुआर लैंड रोवर ने 14 जून, 2025 को मुंबई में प्रस्तावित अपने जगुआर टाइप 00 प्रीव्यू इवेंट को रद्द करने का निर्णय लिया है.

यह इवेंट ब्रांड के वैश्विक टूर का हिस्सा था, जिसके तहत जगुआर टाइप 00 कॉन्सेप्ट मॉडल को भारत में पेश किया जाना था. इससे पहले यह मॉडल मोनाको, म्यूनिख और टोक्यो में प्रदर्शित किया जा चुका है.

 कंपनी का बयान

जगुआर लैंड रोवर के एक प्रतिनिधि ने आधिकारिक बयान में कहा, “आज सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की दुखद दुर्घटना के चलते हमने शनिवार, 14 जून को मुंबई में होने वाले टाइप 00 कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला किया है. इस गहरे शोक की घड़ी में, हमारी संवेदनाएं इस भयावह हादसे से प्रभावित सभी परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं.”

बता दें कि Jaguar Type 00 एक फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक कार है जिसे Jaguar Electric Architecture (JEA) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, और यह कंपनी के नेट ज़ीरो मिशन की दिशा में एक सिम्बोलिक स्टेप माना जा रहा है.

Jaguar Type 00: क्या है खास?

इस कॉन्सेप्ट कार का नाम '00' Zero emissions और टेक्निकल बदलाव का संकेत देता है. इसका डिजाइन बेहद मॉडर्न है, जिसमें सुपर-लॉन्ग बोनट, टेपर्ड रूफलाइन और फ्लैट बूटलिड शामिल हैं. यह GT EV कॉन्सेप्ट से प्रेरित 4-डोर मॉडल होने की संभावना है और इसे 770 किलोमीटर की WLTP रेंज और अल्ट्रा-फास्ट DC चार्जिंग (जो 15 मिनट में 321 किमी चार्ज दे सकती है) के साथ पेश किया जा सकता है.

डिजाइन और टेक्नोलॉजी:

Jaguar Type 00 को पहले मोनाको, म्यूनिख और टोक्यो जैसे शहरों में पेश किया जा चुका है और भारत इसके ग्लोबल EV टूर का हिस्सा बनने वाला था. भविष्य की योजनाओं के तहत, Jaguar इस 4-डोर GT को 2025 के अंत तक मार्केट में लॉन्च कर सकती है, जिसके बाद छोटे और किफायती इलेक्ट्रिक मॉडल्स लाने की योजना है. कंपनी धीरे-धीरे एक कंप्लीट EV ब्रांड बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है

ये भी पढ़ें: जिस ईरान पर इजरायल ने किया हमला वहां कार चलाना क्यों है दुनिया में सबसे सस्ता? वजह जान चौंक जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget