एक्सप्लोरर

Hero Splendor iSmart-देश की पहली BS-6 बाइक, खरीदने से पहले जानें 5 खास बातें

बाइक का इंजन BS-6 नॉर्म्स के अनुकूल है, ऐसे में यह बाइक प्रदूषण न के बराबर करेगी. इतना ही नहीं यह फ्यूल-इंजेक्शन तकनीक से भी लैस है जिसकी मदद से फ्यूल की बचत होती है और माइलेज में इजाफा होता है .

नई दिल्लीः हीरो मोटोकॉर्प ने भारत की पहली BS-6 कम्पलाइंट वाली बाइक Splendor iSmart को लॉन्च कर दिया है. इस नई बाइक में पहले से बड़ा इंजन भी दिया गया है. इतना ही नहीं इसमें start-stop टेक्नोलॉजी भी मिलेगी. यहां आपको इस बाइक से जुड़ी 5 बड़ी बातें जानने को मिलेंगी. वहीं आपको बताते हैं कि क्या यह एक वाकई किफायती बाइक है ? डिजाइन कंपनी ने नई स्प्लेंडर आई -स्मार्ट के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव तो नहीं किये हैं लेकिन इसमें अब नए ड्यूल टोन बॉडी ग्राफिक्स को शामिल कर दिया गया जिसकी मदद से बाइक अब ज्यादा फ्रेश नजर आती है. कंपनी को उम्मीद है यह बाइक यूथ को लुभाएगी. कीमत नई Splendor i Smart की एक्स-शो रुम कीमत 64,900 रुपए रखी गई है. यह 110cc इंजन वाली बाइक है जबकि इस कीमत में 125 इंजन वाली बाइक भी बाजार में मौजूद हैं. इतना ही नहीं बाइक की कीमत भी पुराने मॉडल से 7470 रुपए ज्यादा है.अब इस कीमत में इस नई बाइक में कुछ नए फीचर्स मिल सकते हैं जिन्हें आप यहां जान सकते हैं. बड़ा इंजन लेकिन कम पावर नई Splendor iSmart में अब बड़ा 113.2cc का इंजन लगा है जो 9.0 PS की पावर देता है जबकि इसका 109.15 cc वाला इंजन (पुराना मॉडल ) 9.4 PS की पावर देता है. यानी इंजन तो इस बार बड़ा जरूर है लेकिन पावर कम देता है. इसके अलावा बाइक का टॉर्क भी कम है. यह इंजन 4 स्पीड गियर से लैस है. लेकिन इन सबके बावजूद बाइक का इंजन BS-6 नॉर्म्स के अनुकूल है, ऐसे में यह बाइक प्रदूषण न के बराबर करेगी. इतना ही नहीं यह फ्यूल-इंजेक्शन तकनीक से भी लैस है जिसकी मदद से फ्यूल की बचत होती है और माइलेज में इजाफा होता है क्योंकि इंजन को उतना ही फ्यूल मिलता है जितना उसको जरूरत होती है. फीचर्स इस बाइक में i3s start-stop टेक्नोलॉजी भी मिलेगी जिसकी मदद से फ्यूल की बचत होती है. क्योंकि जैसे ही आप सिग्नल पर रुकते हैं तो कुछ सेकंड के बाद इंजन अपने आप बंद हो जाता है और जैसे ही सिग्नल ग्रीन होता है क्लच दबाकर बाइक को स्टार्ट किया जा सकता है, यह फीचर उन लोगों को ज्यादा मदद करेगा जो रेडलाइट पर इंजन को बंद नहीं करते. यह सिटी राइडिंग के लिहाज से बेहतर माइलेज और कंफर्ट देने वाली बाइक है. बेहतर राइड नई Splendor iSmart में नई डायमंड चेसिस दी गई है, जिसकी मदद से इसे हर तरह के रास्तों पर आसानी से चलाया जा सकता है। इसमें +15 एमएम के फ्रंट सस्पेंशन, 180 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस और +36 एमएम का व्हीलबेस दिया गया है। नई बाइक को जयपुर के सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी में डेवलप किया गया है. इन सभी बदलावों की वजह से राइडर को इस बाइक में कंफर्ट और स्टेबल राइड मिलती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget