एक्सप्लोरर

Kiger से लेकर Hyundai AX1 तक, लॉन्च होने वाली हैं ये 5 दमदार SUV

अगर आप एक नई सब कॉम्पेक्ट कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो 2021 में हुंडई से लेकर टाटा तक ये 5 मिड साइज एसयूवी लॉन्च होने वाली हैं. ये दमदार कार सभी लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च की जा रही हैं.

भारतीय ऑटो सेक्टर में इन दिनों मिड साइज एसयूवी कार का मार्केट काफी तेजी से बढ़ रहा है. लोग इस सेगमेंट की कारों को काफी पसंद कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों में 4 मीटर सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार का क्रेज काफी बढ़ा है. मारुति से लेकर हुंडई और किआ तक लगभग सभी बड़ी कार कंपनियों ने इस सेगमेंट में अपनी कार लॉन्च की हैं. अब साल 2021 की शुरुआत में ही कई कंपनियां अपनी दमदार सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने जा रही हैं. इसमें Tata HBX, Renault Kiger, Hyundai AX1, Honda ZR-V, Citroen C21 समेत कई पॉप्युलर कारे हैं. आइये जानते हैं कौन सी कारों पर 2021 में लोगों की नजर रहेगी. 1- Hyundai AX1 Hyundai अपनी माइक्रो एसयूवी Hyundai AX1 को अगले साल लॉन्च करने वाली है. इस कार में 1.0 लीटर का 3 सिलिंडर Direction injection, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन हो सकता है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन में होगा. हुंडई इस कार का इलेक्ट्रिक वेरियंट भी लॉन्च कर सकती है. 2- New Honda ZR-V नए साल में होंडा अपनी 4 मीटर एसयूवी कार Honda ZR-V लॉन्च करने वाली है. कंपनी 2021 जून-जुलाई में इसे लॉन्च करने की तैयारी में है. इस कार को 6 स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक वेरियंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है. Honda ZR-V में 1.0 लीटर 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो 121bhp की पावर और 175Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. 3- Renault Kiger साल 2021 में रेनो की इस सब-कॉम्पैक्ट 4 मीटर एसयूवी पर सबकी नजरें रहेंगी. कंपनी की मानें तो Renault Kiger अगले साल की शुरुआत में ही लॉन्च हो जाएगी. इस कार को CMF-A मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म पर डिवेलप किया जाएगा. रेनो किगर को 1.0 लीटर 3 सिलिंडर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और टर्बोचार्ज्ड वर्जन में लॉन्च किया जाएगा. इस कार का नॉर्मल पेट्रोल इंजन 72bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, वहीं टर्बो यूनिट 99bhp की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 4- Tata HBX टाटा मोटर्स की Tata HBX एसयूवी कार 2021 अप्रैल से जून के बीच में लॉन्च हो सकती है. इस माइक्रो एसयूवी में 1.2 लीटर का 3 सिलिंडर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा होगा, जो 85bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च करेगा.  5- Citroen C21 फ्रांस का PSA Groupe भी भारत में अपनी पहली कार लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी 2021 में Citroen C21लॉन्च करेगी. इस कार में 1.2 लीटर 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो 130 बीएचपी की पावर जेनरेट कर सकता है. इसे 1.5 लीटर के 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है. सिट्रोन सी21 का इलेक्ट्रिक वेरियंट आने की भी खबर है. ये भी पढ़ें इन फीचर्स के साथ MG Hector का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च, इन कारों को देगी टक्कर Jeep Compass facelift में अहम फीचर्स के साथ हुए हैं कई खास बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget