एक्सप्लोरर

250CC Bikes: 250 सीसी के सेगमेंट में आती ये 5 धांसू बाइक, कौन सी खरीद रहें आप?

अगर आप भी एक बढ़िया पावरफुल बाइक की तलाश में है जिनकी कीमत भी बजेट के हिसाब से हो तो हम आपको ऐसी ही 250CC सेग्मेंट में आने वाली कुछ बाइक के बारे में बता रहे हैं, जिनमे से एक विकल्प चुन सकते हैं.

Best Bikes in 250cc Segment: देश में पिछले कुछ समय से बहुत लोगों का रुझान पॉवरफुल बाइक के प्रति काफी बढ़ गया है. इस कारण 250 सीसी सेगमेंट में काफी बिक्री देखने को मिल रही है. ऐसी बाइक का फायदा यह होता है कि यह डेली भी इस्तेमाल की जा सकती हैं और लॉन्ग राइड पर मस्ती के भी इन्हें प्रयोग किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप भी एक ऐसी ही एक बाइक खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ बाइक के बारे में जो इस सेगमेंट में आती हैं. 

बजाज पल्सर N250 और F250

बजाज की पल्सर सीरीज की बाइक अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. कंपनी देश में इस सीरीज की N250 और F250 बाइक की बिक्री करती है. इन दोनो में ही एक 250cc का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है. जो कि 24.5 PS की पावर और 21.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. इन दमदार बाइक में N250 की शुरूआती कीमत 1.45 लाख रुपये और F250 की शुरूआती कीमत 1.41 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. 

सुजुकी जिक्सर 250

सुजुकी की जिक्सर 250 बाइक की कीमत भले ही थोड़ी ज्यादा है यह राइडिंग का एक शानदार अनुभव देता है और इसमें एक 250cc का इंजन मिलता है जो 26.5hp की मैक्सिमम पावर 22.2 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. इस बाइक कीमत 1.81 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है.

यामाहा एफजेड 25

Yamaha की FZ 25 भी 250सीसी सेगमेंट की बहुत दमदार बाइक है. इस बाइक में एक 250cc का एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 20.8 PS की पॉवर और 20.1 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.48 लाख रुपये है. 

सुजुकी जिक्सर एसएफ 250

सुजुकी की जिक्सर एसएफ कंपनी की ही जिक्सर बाइक का एक स्पोर्टी वर्जन है. इसमें एक अलग डिजाइन का हेडलैंप मिलता है. इसका इंजन जिक्सर जैसा ही दिया गया है. इस बाइक की कीमत 1.92 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है.

बजाज डोमिनर 250 

250cc के सेगमेंट में बजाज की एक और बाइक डोमिनार 250 भी उपलब्ध है. इस बाइक में एक 250cc का का इंजन मिलता है, जो की 27 hp की पॉवर 23 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. यह बाइक अधिक पॉवरफुल होने के साथ ही बहुत भारी भी है. इस बाइक की कीमत 1.75 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है.

यह भी पढ़ें :- जल्द लॉन्च होने वाली है नई Pulsar N150, यामाहा की FZ FI को मिलेगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा देश का सबसे एडवांस चार्जिंग नेटवर्क
EV चलाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा देश का सबसे एडवांस चार्जिंग नेटवर्क
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
Ethanol Petrol Engine Signs: E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget