एक्सप्लोरर

2024 बजाज पल्सर N250 हुई लॉन्च, कंपनी ने बढ़ाए दाम, जानिए नई कीमत

2024 Bajaj Pulsar N250 Launched: बजाज पल्सर N250 के अपडेटेड मॉडल को भारतीय बाजार में उतार दिया गया है. इस मॉडल की कीमत में बजाज ऑटो ने इजाफा किया है. साथ ही डिस्प्ले फीचर को भी कंपनी ने चेंज किया है.

2024 Bajaj Pulsar N250 Launched: बजाज ऑटो ने अपने पल्सर N250 मॉडल को अपडेट के साथ लॉन्च किया है. इस अपेडटेड मॉडल की कीमत में बजाज ने कुछ बढ़ोतरी की है. वहीं इस बाइक की डिस्प्ले में भी कंपनी ने बदलाव किया है. लेकिन, इस बाइक के पावरट्रेन में कुछ नया चेंज देखने को नहीं मिल रहा. बजाज ऑटो ने अपडेटेड मॉडल को तीन कलर वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है. इस बाइक के टायर पिछले मॉडल की तुलना में बड़े रखे गए हैं.


2024 बजाज पल्सर N250 हुई लॉन्च, कंपनी ने बढ़ाए दाम, जानिए नई कीमत

2024 बजाज पल्सर N250 के फीचर्स

2024 बजाज पल्सर N250 को अपडेट के साथ मार्केट में उतार दिया गया है. इस बाइक में तीन ABS मोड्स को जोड़ा गया है. ये तीन ABS मोड रेन (rain), रोड (road) और ऑफ-रोड (off-road) हैं. 2024 बजाज पल्सर N250 में ऑप-रोड मोड के दौरान ABS को स्विच-ऑफ किया जा सकता है, लेकिन ट्रैक्शन कंट्रोल को नहीं किया जा सकता. इसके व्हाइट और रेड कलर वेरिएंट को गोल्डन USD fork के साथ लाया गया है. वहीं इसके कुछ पार्ट्स को ब्लैक रखा गया है. N250 के पिछले मॉडल की तुलना में अपडेटेड मॉडल में ज्यादा कलर ऑप्शन दिए गए हैं.

बजाज पल्सर N250 के अपडेटेड मॉडल की LCD डिस्प्ले में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. इसमें ब्लूटूथ और नेविगेशन सिस्टम को जोड़ा गया. कंपनी ने इन फीचर्स को NS200 और NS160 के मॉडल में भी अपडेट किया था.


2024 बजाज पल्सर N250 हुई लॉन्च, कंपनी ने बढ़ाए दाम, जानिए नई कीमत

नई बजाज पल्सर N250 का पावरट्रेन

बजाज पल्सर N250 के अपेडेटेड मॉडल के पावरट्रेन को पिछले मॉडल की तरह ही रखा गया है. इस बाइक में 249.07 cc ऑयल-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है, जिससे 24.5 ps की पावर मिलती है और 21.5 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. इस बाइक में 5-स्पीड गीयर बॉक्स दिया है, जो कि स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ आया है. इस बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं. 2024 बजाज पल्सर N250 की राइवल बाइक Gixxer 250 को कहा जा सकता है.


2024 बजाज पल्सर N250 हुई लॉन्च, कंपनी ने बढ़ाए दाम, जानिए नई कीमत

नई बजाज पल्सर की कीमत

2024 बजाज पल्सर N250 की कीमत में कंपनी ने मामूली इजाफा किया है. इस अपडेटेड बाइक की कीमत में 1000 रुपये की वृद्धि की गई है. एक हजार रुपये की बढ़ोतरी के साथ इस बाइक की कीमत 1.51 लाख रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें

मारुति की इन गाड़ियों को Bharat NCAP ने दी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, ग्रैंड विटारा-ब्रेजा हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget