एक्सप्लोरर

11000 रुपये में करें नई मारुति Vitara Brezza की बुकिंग, 18 फरवरी को होगी लॉन्च

18 फरवरी को मारुति सुजुकी अपनी फेसलिफ्ट विटारा ब्रेजा को लॉन्च करने जा रही है. महज 11000 रुपये में इसे बुक किया जा सकता है.

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी लोकप्रिय एसयूवी Vitara Brezza का फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया था. जानकारी के लिए बता दें कि नई Vitara Brezza सिर्फ पेट्रोल इंजन में आएगी. भारत में इसे 18 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक इसे 11 हजार रुपये में कंपनी की डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं.

नई विटारा ब्रेजा के फेसलिफ्ट मॉडल को पहले से बेहतर बनाया गया है. कंपनी ने इसमें नई फ्रंट ग्रिल और इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल और हेडलैम्प दिए हैं. इसके अलावा इसमें नया बंपर देखने को मिलता है. वहीं इसमें नए फॉग लैम्प्स देखने को मिलते हैं. इसके अलावा इसमें बुल-बार स्किड प्लेट दिए गए हैं. इतना ही नहीं इसमें 16 इंच ड्यूल टोन डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गये हैं. इन सब बदलावों से नई विटारा ब्रेजा काफी फ्रेश और बेहतर नजर आती है.

तीन ड्यूल टोन पेंट स्कीम के साथ लॉन्च विटारा ब्रेजा

नई विटारा ब्रेजा को अब तीन ड्यूल टोन पेंट स्कीम के साथ लॉन्च किया हैं. इसमें सिजलिंग रेड, टॉर्क ब्लू और ग्रेनाइट ग्रे कलर ऑप्शन मिलते हैं. जिसकी वजह से यह ज्यादा आकर्षक नजर आती है. कंपनी ने फेसलिफ्ट ब्रेजा के केबिन को पहले से बेहतर करने की कोशिश की है. इसमें 7-इंच का नया स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम लगाया है, जोकि ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपॉर्ट करता है. इस इन्फोटेनमेंट सिस्टम में लाइव ट्रैफिक अपडेट, व्हीकल अलर्ट और क्यूरेटेड ऑनलाइन कॉन्टेंट जैसे कई फीचर्स देखने को मिलते हैं.

1.5-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन लगाया

ब्रेजा फेसलिफ्ट में अब BS6 कम्प्लायंट वाला 1.5-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन लगाया हैं, जो 103 bhp पावर और 138 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. साथ ही यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ है, इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलता है.

माइलेज की बात करें तो नई ब्रेजा का मैन्युअल वर्जन 17.03 kmpl की माइलेज देता है जबकि इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 18.76 kmpl की माइलेज देता है.

यह भी पढ़े: नए डिजाइन और BS6 इंजन के साथ नई होंडा सिटी जल्द देगी भारत में दस्तक, बेहतरीन फीचर्स से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
कार-बाइक मॉडिफिकेशन पर हाईकोर्ट सख्त, अब होगी वीडियोग्राफी
कार-बाइक मॉडिफिकेशन पर हाईकोर्ट सख्त, अब होगी वीडियोग्राफी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget