एक्सप्लोरर

Hyundai Elite i20 का नया अवतार इस साल मई में हो सकता है लॉन्च, जानें बड़ी बातें

इस बार नई Elite i20 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. BS6 इंजन के अलावा इसमें नया डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स की लंबी लिस्ट देखने को मिल सकती है.

नई दिल्ली: हुंडई ने हाल ही में अपनी नई क्रेटा को भारत में लॉन्च किया है और अब कंपनी नई Elite i20 को लॉन्च करने की तैयारी में है. Elite i20 एक प्रीमियम हैचबैक कार है जोकि अपने सेगमेंट सबसे मजबूत कार मानी जाती है. जिन लोगों को हाई परफॉरमेंस और क्वालिटी वाली कार खरीदनी होती है उनके लिए Elite i20 बेस्ट ऑप्शन है. माना जा रहा है कंपनी फेसलिफ्ट Elite i20 को इस साल मई तक लॉन्च कर सकती है.

BS6 इंजन

देश में इस साल एक अप्रैल से ऑटो कंपनियां सिर्फ BS6 वाहनों की ही बिक्री कर सकेंगे. ऐसे में सभी कंपनियां अपनी गाड़ियों को अपग्रेड करने में लगी हुई हैं. हुंडई भी नई Elite i20 को BS6 इंजन के साथ लॉन्च करेगी. माना जा रहा है कि इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा. इतना ही नहीं इस कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है.

नया डिजाइन

इस बार नई i20 में काफी बदलाव किये जायेंगे. इसके डिजाइन को पहले से ज्यादा अग्रेसिव और स्टाइलिश लुक्स देने की कोशिश की जायेगी. नई i20 में इस बार नया फ्रंट डिजाइन देखने को मिलेगा. इसमें नई ग्रिल, नए हेडलैंप और सिग्नेचर एलईडी डीआरएल देखने को मिलेंगे.

सबसे ज्यादा आकर्षक इसका शार्प स्टाइल वाला सी-पिलर होगा. बेहतर इसके अलावा इसके साइड डिजाइन और रियर लुक में भी काफी नयापन देखने को मिलेगा, यहां पर नई टेल लाइट्स और नया बंपर देखने को मिल सकता है.

कार की लंबाई मौजूदा मॉडल से 5mm बढ़ाई जाएगी और इसका व्हीलबेस भी 10 mm बढ़ाया जाएगा जिसकी वजह से इसमें 66 लीटर का ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा. इसके अलावा इसमें 17-इंच के नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स मिलेंगे.

लेटेस्ट फीचर्स

माना जा रहा है कि नई i20 का इंटीरियर इस बार पहले से काफी अलग होगा, उम्मीद लगाई जा रही है कि यह ग्रैंड आई 10 नियोस जैसा भी हो सकता है. इसमें 10.25-इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसके अलावा कार में वायरलेस चार्जिंग, ब्लूलिंक कार कनेक्टेड टेक्नॉलजी और लेदर सीट्स जैसे कई अच्छे फीचर्स मिल सकते हैं.

BS6 इंजन के साथ अपडेट होकर कर आ गई 2020 Renault Duster, जानिए कीमत और खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बातें, बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे
नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बातें, बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे
Upcoming Bikes in India : अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget