एक्सप्लोरर

Trigrahi Yog 2024: मकर राशि में बनने वाला है त्रिग्रही योग, इन राशि के लोगों को होगा बंपर लाभ

Trigrahi Yog In Capricorn: मकर राशि में बुध,मंगल और शुक्र के मिलने से त्रिग्रही योग बनेगा. यह योग कुछ जातकों को बेहद सकारात्मक परिणाम देने वाला है. इस योग के शुभ प्रभाव से सकारात्मक बदलाव आएंगे.

Trigrahi Yog Effects: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति का विशेष महत्व माना जाता है. ज्योतिष में तीन ग्रहों की युति को त्रिग्रही योग कहा जाता है. यह योग किसी राशि में तीन ग्रहों के एक साथ होने पर बनता है. ज्योतिष शास्त्र में त्रिग्रही योग को बहुत दुर्लभ माना जाता है. यह योग बहुत फलदायी माना जाता है. फरवरी के महीने में मकर राशि में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है.

1 फरवरी को बुध का मकर राशि में गोचर होगा. इसके बाद 5 फरवरी को मंगल और 12 फरवरी को शुक्र भी मकर राशि में आ जाएंगे. ऐसे में मकर राशि में इन तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. इस शुभ योग के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने वाला है. जानते हैं इन राशियों के बारे में.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए त्रिग्रही योग बहुत अच्छा रहने वाला है. इन राशि के लोगों को अपने काम और कारोबार में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. कुछ लोगों को नौकरी में प्रमोशन के भी योग हैं. आपको पैतृक संपत्ति से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है. नौकरी में अपनी कमाल की कार्यक्षमता से लोगों को प्रभावित करने में सक्षम रहेंगे. ऑफिस में आपको अपने वरिष्ठों और अपने अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा. इस राशि के व्यापारी जातकों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है.

मकर राशि (Capricorn)

इस राशि के लोगों को त्रिग्रही योग का बहुत लाभ मिलने वाला है. इस योग के शुभ प्रभाव से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. इस राशि के लोगों का समाज में खूब मान-सम्मान बढ़ेगा. जो लोग सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. करियर में आप खूब तरक्की हासिल करेंगे. जो लोगो पार्टनरशिप में काम करते हैं, उन्हें भी इस अवधि में बहुत लाभ मिलने वाला है.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को भी इस शुभ योग के अच्छे परिणाम मिलेंगे. त्रिग्रही योग आपकी राशि के धन और वाणी के भाव में बनेगा. ऐसे में आपको आकस्मिक धन लाभ होने की पूरी संभावना है. आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से अधिक मजबूती आएगी. इस राशि के जो जातक बेरोजगार हैं या नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में नौकरी के शुभ अवसर प्राप्त होंगे. इस समय धनु राशि के जातकों की सभी इच्छाएं पूरी होंगी. आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. आपको कहीं से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है.

ये भी पढ़ें

फरवरी का महीना इन 5 राशियों के लिए रहेगा शानदार, मिलेंगे सकारात्मक फल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Singh Rashifal 17 July 2026: लग्न में चंद्रमा, आत्मविश्वास बढ़ाएगा सफलता का ग्राफ, व्यापार और करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
लग्न में चंद्रमा, आत्मविश्वास बढ़ाएगा सफलता का ग्राफ, व्यापार और करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
Aaj Ka Mithun Rashifal 17 July 2026: तृतीय भाव का चंद्रमा, व्यापार में बढ़ेगा मुनाफा, करियर में मिलेगी नई पहचान
तृतीय भाव का चंद्रमा, व्यापार में बढ़ेगा मुनाफा, करियर में मिलेगी नई पहचान
Aaj Ka Kark Rashifal 17 July 2026: द्वितीय भाव का चंद्रमा, व्यापार में होगा बड़ा लाभ, करियर में मिलेगी नई पहचान
द्वितीय भाव का चंद्रमा, व्यापार में होगा बड़ा लाभ, करियर में मिलेगी नई पहचान
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 17 July 2026: चतुर्थ भाव का चंद्रमा, व्यापार और नौकरी में रहें सतर्क, रिश्तों में रखें संयम
चतुर्थ भाव का चंद्रमा, व्यापार और नौकरी में रहें सतर्क, रिश्तों में रखें संयम

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget