एक्सप्लोरर

शुक्र-बुध गोचर, भारत की राजनीति में भूचाल! विपक्ष का दबदबा? अगस्त से दिसंबर 2025 तक का ज्योतिषीय विश्लेषण

Venus- Mercury Transit 2025: शुक्र और बुध कर्क राशि में तीसरे भाव में युति होना विपक्ष को बल देगा. इसके साथ ही देश में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक रूप से कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Shukra Budh Gochar in Kark Rashi: भारत की स्वतंत्रता कुंडली का स्वरूप और वर्तमान ग्रह स्थिति 15 अगस्त 1947 समय 00:00 बजे स्थान दिल्ली, भारत की स्वतंत्रता कुंडली वृषभ लग्न की है, जिसमें राहु लग्न में, मंगल मिथुन में, और सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र, शनि पांचों ग्रह एक साथ कर्क राशि में स्थित हैं. 

शुक्र और बुध का कर्क राशि (तीसरे भाव) में युति होना विपक्ष को बल देगा. इस दौरान विपक्षी दल नए गठबंधन बनाकर सरकार पर दबाव बनाएंगे. बृहत्संहिता के अनुसार जब बुध-शुक्र एक साथ होते हैं तो शासक पक्ष को विपक्ष की तीखी आलोचना झेलनी पड़ती है.

मीडिया और जनआंदोलन का उभार

  • तीसरे भाव में बुध-शुक्र युति जनता और मीडिया की आवाज को प्रबल बनाती है.
  • नारद संहिता कहती है कि इस योग से “जनक्षोभं प्रवर्तयेत्” जनता असंतुष्ट होकर आंदोलन की ओर प्रवृत्त होती है.
  • इस अवधि में मीडिया, सोशल मीडिया और जनआंदोलन सरकार की नीतियों के खिलाफ तेज़ हो सकते हैं.

पड़ोसी देशों के साथ संबंध और कूटनीति

  • तीसरे भाव का संबंध पड़ोसी देशों से है.
  • शुक्र और बुध की युति से भारत और पड़ोसियों (विशेषकर चीन व पाकिस्तान) के बीच किसी नए समझौते या वार्ता की संभावना बनेगी.
  • लेकिन साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव और टकराव की घटनाएँ भी सुर्खियों में रहेंगी.

महिला और युवा मुद्दे प्रमुख रहेंगे

  • शुक्र स्त्री वर्ग और बुध युवा वर्ग का कारक है.
  • तीसरे भाव में इनकी युति महिलाओं से जुड़े मुद्दों और छात्र-युवा आंदोलनों को प्रमुख बनाएगी.
  • इस दौरान महिला सुरक्षा, महिला नेतृत्व और छात्र संगठनों से जुड़ी घटनाएँ राजनीति में चर्चा का विषय बनेंगी.

आर्थिक और व्यापारिक उतार-चढ़ाव

  • शुक्र आर्थिक नीतियों और व्यापार का सूचक है.
  • इस दौरान आर्थिक सुधार, विदेशी निवेश और व्यापार से जुड़े बड़े फैसले हो सकते हैं.
  • लेकिन जनता की प्रतिक्रिया मिश्रित रहेगी और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

शनि का गोचर-कुंभ से मीन (अक्टूबर 2025 से)

  • शनि भारत की कुंडली के 12वें भाव में प्रवेश करेगा.
  • यह स्थिति सरकार को विदेश नीति, रक्षा और आंतरिक सुरक्षा पर भारी खर्च करने के लिए बाध्य करेगी.
  • सत्ता पक्ष पर दबाव और जनता में असंतोष दोनों बढ़ेंगे.

राहु-केतु का परिवर्तन-कुंभ व सिंह (अक्टूबर–नवंबर 2025)

  • राहु का कुम्भ (10वां भाव-शासन) में प्रवेश और केतु का सिंह (4था भाव-जनता) में प्रवेश राजनीति के लिए सबसे बड़ा संकेत है.
  • इससे सत्ता पक्ष में अस्थिरता, विवाद और नेतृत्व संकट उत्पन्न हो सकता है.
  • जनता में असंतोष और बड़े पैमाने पर आंदोलन की स्थिति भी बनेगी.

गुरु (बृहस्पति) वृषभ लग्न में

  • पूरे 2025 में गुरु वृषभ लग्न में रहकर भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान और आर्थिक अवसर दिलाएगा.
  • विदेशी निवेश, तकनीकी प्रगति और शिक्षा क्षेत्र में सुधार संभव है.
  • लेकिन राहु-केतु और शनि की स्थिति इस लाभ को स्थिर नहीं रहने देगी.

गठबंधन की राजनीति और टूट-फूट

  • नारद संहिता के अनुसार राहु जब सत्ता भाव (10वें) में आता है तो शासक दल में टूट-फूट होती है.
  • अक्टूबर–दिसम्बर 2025 के बीच सत्ता पक्ष में असहमति, दल-बदल और विपक्ष के गठबंधन की मजबूती दिखेगी.
  • राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव संभव है.

जनता और आंदोलनों का असर

  • केतु का 4थे भाव में प्रवेश जनता की असंतुष्टि को चरम पर ले जाएगा.
  • किसानों, छात्रों, बेरोजगारी और महँगाई से जुड़े मुद्दों पर बड़े जनांदोलन हो सकते हैं.
  • सरकार को इन्हें संभालना कठिन होगा और विपक्ष इसका लाभ उठाएगा.

समग्र निष्कर्ष (अगस्त से दिसंबर 2025)

  • अगस्त–सितम्बर में मीडिया बहस, विपक्षी सक्रियता और जनता का शोर राजनीति पर हावी रहेगा.
  • अक्टूबर–दिसम्बर में शनि और राहु-केतु परिवर्तन से सत्ता पक्ष पर गहरा संकट, अस्थिरता और जनता का असंतोष बढ़ेगा.
  • गुरु लग्न में होने से अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और अर्थव्यवस्था को कुछ सहारा मिलेगा, लेकिन घरेलू राजनीति में उथल-पुथल जारी रहेगी.
  • महिला, युवा, किसान और बेरोजगारी जैसे मुद्दे राजनीति का केंद्र बनेंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तुरंत आजमा लें ये उपाय
Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तुरंत आजमा लें ये उपाय
Guru Ast 2026: 15 जुलाई से कर्क राशि में अस्त हुए देवगुरु बृहस्पति, जानें किन राशियों को रहना होगा सतर्क
15 जुलाई से कर्क राशि में अस्त हुए देवगुरु बृहस्पति, जानें किन राशियों को रहना होगा सतर्क
Kark Sankranti 2026: आज है कर्क संक्रांति? जानें तिथि, पुण्यकाल मुहूर्त, महत्व और पूजा का शुभ समय
Kark Sankranti 2026: आज है कर्क संक्रांति? जानें तिथि, पुण्यकाल मुहूर्त, महत्व और पूजा का शुभ समय
Surya Gochar 2026: मित्र राशि कर्क में सूर्य का गोचर, इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा गुड लक
Surya Gochar 2026: मित्र राशि कर्क में सूर्य का गोचर, इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा गुड लक

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget