एक्सप्लोरर

Surya Gochar 2025: जून में सूर्य गोचर से बनेगा गुरु आदित्य राजयोग, इन 4 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

Surya Gochar 2025: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर बेहद दुर्लभ योग का निर्माण करने जा रहा है, ऐसे जून में किन राशियों पर बरसेगी सूर्य और गुरु दोनों की कृपा ज्योतिष से जान लें.

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष स्थान है. सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। वे हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं. इस गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है. 15 जून को सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में 1 महीने तक रहेंगे. 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर शुरू करेंगे और 16 जुलाई तक इसी राशि में मौजूद रहेंगे.

15 जून को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे. जहां पहले से ही गुरु विराजमान हैं. खास बात ये है कि ये सूर्य देव के मित्र ग्रह की राशि है. व्यक्ति की कुंडली में सूर्य अच्छे स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, नाम, सरकारी नौकरी, सफलता, उच्च पद के कारक होते हैं. ये हर राशि में लगभग एक महीने तक विराजमान रहते हैं.

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है. जब भी कोई ग्रह किसी एक राशि में मौजूद होता है फिर किसी निश्चित समय में दूसरी राशि में परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी जातकों पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का होता है. ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से सूर्य हर एक महीने में राशि परिवर्तन करते हैं. कुंडली में सूर्य के शुभ भाव में होने पर व्यक्ति को नौकरी, मान-सम्मान और धन लाभ होता है.

सूर्य किसका कारक ग्रह

ज्योतिष में सूर्य को तेज, मान-सम्मान और यश, उच्च पद-प्रतिष्ठा, आदि का कारक ग्रह माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है. सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीचराशि तथा मेष राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं. उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते है जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं.

गुरु सूर्य की युति

सूर्य गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है. 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जहां पहले से ही गुरु विराजमान हैं. ऐसे में ग्रहों के राजा सूर्य की युति भाग्य, समृद्धि, ज्ञान, और सम्मान के कारक ग्रह गुरु के साथ होने वाली है. सूर्य औप गुरु की युति से गुरु आदित्य राजयोग भी बनेगा.

ज्योतिष शास्त्र में गुरु और सूर्य के मित्रतापूर्ण संबंध बताए गए हैं. दोनों शुभ ग्रहों के एक साथ मिथुन राशि में होने से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है. ऐसे में जून का महीना 5 राशियों के लिए विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है.

सूर्य का शुभ-अशुभ प्रभाव

सूर्य के शुभ प्रभाव से जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनते हैं और लीडरशीप करने का मौका भी मिलता है. ज्योतिष में सूर्य को आत्माकारक ग्रह कहा गया है. इसके प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ता है. पिता, अधिकारी और शासकिय मामलों में सफलता भी सूर्य के शुभ प्रभाव से मिलती है.

वहीं सूर्य का अशुभ प्रभाव असफलता देता है जिसके कारण कामकाज में रुकावटें और परेशानियां बढ़ती हैं. धन हानि और स्थान परिवर्तन भी सूर्य के कारण होता है. सूर्य के अशुभ प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होती है.

देश-दुनिया पर असर

  • शेयर बाजार में गिरावट के साथ बिजनेस की गति कुछ थमेगी. अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार फिर से बढ़ने की भी संभावना रहेगी.
  • इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के योग बनेंगे. राजनीतिक उथल-पुथल एवं प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ेगी.
  • लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. शिक्षा प्रणाली में सुधार के भी योग बनेंगे.
  • धरना जुलूस प्रदर्शन आंदोलन गिरफ्तारियां होगी. रेल दुर्घटना होने की संभावना.
  • महिलाओं के लिए समय शुभ नहीं है. कोई बड़ी फिल्म अभिनेत्री से दुखद समाचार.
  • देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे. सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा.
  • आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा. मनोरंजन फिल्म नाटक फैशन डांसर कॉमेडी चर्चा में रहेंगे.

उपाय

भगवान श्री विष्णु की उपासना करें. बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं. रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें. रविवार के दिन उपवास रखे. रोज गुढ़ या मिश्री खाकर पानी पीकर ही घर से निकलें. जन्मदाता पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छुकर आशीर्वाद लें. भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

सूर्य के मिथुन राशि में जाने पर सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव.

  1. मेष राशि - भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में प्रभाव और प्रतिष्ठा वृद्धि की संभावना है. कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति रहेगी. आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे.
  2. वृषभ राशि - परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी, इसलिए प्रयास में कमी न करें. नौकरीपेशा जातकों का प्रभाव बढ़ेगा. व्यापार में सुधार होगा.
  3. मिथुन राशि - कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. धन सही कार्यों में खर्च होगा. मन में किसी प्रकार का डर बना रहेगा. किसी को उधार देने से बचें. क्रोध से बचना होगा. स्वभाव में चिड़चिड़पन रहेगा.
  4. कर्क राशि - इस गोचर काल में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा हालांकि कोट कचहरी से संबंधित मामलों में राहत मिलने की संभावना है. समर्पित परिश्रम से वरिष्ठों को संतुष्ट कर पाएंगे.
  5. सिंह राशि - सूर्य गोचर के दौरान स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा. कामकाज में किसी प्रकार का साथ लाभ की प्राप्ति करवाएगा. कार्य योजनाओं को इच्छानुसार पूरा कर पाएंगे.
  6. कन्या राशि - भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए सूर्य गोचर उत्तम रहेगा. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
  7. तुला राशि - खराब स्वास्थ्य आपको बेचैन करेगा. छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. नौकरीपेशा ऑफिस में आने वाली बाधाओं से परेशान हो सकते हैं. व्यापारी वर्ग की हालात सामान्य बन रहेंगे.
  8. वृश्चिक राशि - नौकरी में तबादला हो सकता है. मन में क्रोध और निराशा का संचार होगा. धन संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. सामाजिक जीवन अच्छा व्यतीत नहीं होगा.
  9. धनु राशि - नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा. प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं. व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है. निवेश करने से पहले विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना सही रहेगा.
  10. मकर राशि - गोचर काल में घर पर कोई धार्मिक कार्य संपन्न होने का योग रहेगा. जीवन में कई सफलताएं प्राप्त होगी। जिससे आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे. परिवार के साथ यात्रा पर जा सकता है.
  11. कुंभ राशि - कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक स्थिति बनेगी. इंटरव्यू में सफलता मिलेगी. शैक्षणिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा.
  12. मीन राशि - नौकरी में परिवर्तन के योग है. किसी दूसरे शहर जाना पड़ सकता है. इस गोचरकाल में वाहन या मकान खरीद सकते हैं. परिवार का ध्यान रखेंगे. उनकी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे.

Guru Asta 2025: जल्द अस्त होने वाले हैं बृहस्पति, अभी कर लें ये शुभ काम नहीं तो 5 महीने करना होगा इंतजार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Ast 2026: 15 जुलाई से कर्क राशि में अस्त हुए देवगुरु बृहस्पति, जानें किन राशियों को रहना होगा सतर्क
15 जुलाई से कर्क राशि में अस्त हुए देवगुरु बृहस्पति, जानें किन राशियों को रहना होगा सतर्क
Kark Sankranti 2026: आज है कर्क संक्रांति? जानें तिथि, पुण्यकाल मुहूर्त, महत्व और पूजा का शुभ समय
Kark Sankranti 2026: आज है कर्क संक्रांति? जानें तिथि, पुण्यकाल मुहूर्त, महत्व और पूजा का शुभ समय
Surya Gochar 2026: मित्र राशि कर्क में सूर्य का गोचर, इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा गुड लक
Surya Gochar 2026: मित्र राशि कर्क में सूर्य का गोचर, इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा गुड लक
Surya Grahan 2026: शेयर बाजार में किया है निवेश? सूर्य ग्रहण से पहले जान लें मार्केट पर क्या होगा असर
Surya Grahan 2026: शेयर बाजार में किया है निवेश? सूर्य ग्रहण से पहले जान लें मार्केट पर क्या होगा असर

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget