एक्सप्लोरर

Surya Gochar 2023: सूर्य करेंगे कर्क में प्रवेश, जानें किन राशियों के लिए शुभ और किनके लिए अशुभ रहेगा ये गोचर

Sun Transit: कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में हो तो हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. जीवन में सुख-शांति आती है. वहीं कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Kark Sankranti: सूर्य 17 जुलाई को सुबह 05:05 मिनट पर चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेंगे. 17 अगस्त तक इस राशि में रहने के बाद कर्क सूर्य अपनी राशि सिंह में गोचर कर जाएंगे. सूर्य गोचर का अर्थ है कि सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है. सूर्य के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते इसलिए सूर्य के गोचर का ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है. 

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि  सूर्य का राशि परिवर्तन मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा. कुछ राशियों को सूर्य शुभ तो कुछ राशियों को अशुभ फल देंगे. 

दक्षिणायन की होगी शुरुआत 

ज्योतिष के अनुसार कर्क संक्रांति को छह महीने के उत्तरायण काल का अंत माना जाता है. इसके साथ ही इस दिन ही दक्षिणायन की शुरुआत होती है. सूर्य की यह स्थिति मकर संक्रांति तक रहती है. शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव की कर्क संक्रांति के दिन उपासना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. सूर्यदेव 17 जुलाई को बुध की राशि मिथुन से निकल कर चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेंगे. 

मित्र की राशि में होने के का कारण सूर्य ज्यादातर राशियों के लिए शुभ फल देने वाला होगा. सूर्य के गोचर का प्रभाव राजनीति, बिजनस और जीवन अन्य क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. सूर्य के गोचर के दौरान किस व्यक्ति को कैसा फल मिलेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति की कुंडली या राशि में सूर्य किस भाव में संचरण कर रहे हैं.

राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 17 जुलाई 2023 को सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. सूर्य इस दिन मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसलिए इसका सबसे अधिक प्रभाव कर्क राशि के लोगों पर पड़ेगा. 4 राशियों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा, वहीं अन्य 8 राशियों पर सूर्य का अशुभ प्रभाव रहेगा. 

वृष, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का ये गोचर बहुत शुभ रहने वाला है. वहीं मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वालों को इस गोचर के अशुभ परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. इन राशि के लोगों को अशुभ फल से बचने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए.

सूर्य गोचर के अशुभ फल से बचने के उपाय

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है उन्हें भगवान श्री विष्णु की उपासना करनी चाहिए. बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं. रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें. रविवार के दिन उपवास रखें और रोज गुड़ या मिश्री खाकर, पानी पीकर ही घर से निकलें. जन्मदाता पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छुकर आशीर्वाद लें. भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से भी लाभ होगा.

ये भी पढ़ें

इन 3 राशियों के लिए बेहद शुभ नया सप्ताह, शंकर जी की कृपा से बनेंगे सारे काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16 दिनों में 2 ग्रहण: सत्ता से सीमा तक बढ़ सकती है हलचल, भारत की वर्षकुंडली दे रही बड़े संकट के संकेत
सूर्य ग्रहण के 16 दिन बाद चंद्र ग्रहण, भारत की कुंडली में बन रहा खतरनाक संयोग!
Shukra Gochar 2026: 1 अगस्त से 4 राशियों पर आने वाला है बड़ा संकट, शुक्र का नीच राशि में गोचर नहीं शुभ
1 अगस्त से 4 राशियों पर आने वाला है बड़ा संकट, शुक्र का नीच राशि में गोचर नहीं शुभ
सूर्य ग्रहण में अब बचे हैं कुछ ही दिन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों जरूर अपनाएं ये नियम
सूर्य ग्रहण में अब बचे हैं कुछ ही दिन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों जरूर अपनाएं ये नियम
शनि का खेल कैसे चलता है? मनोज बाजपेयी ने बताई दिलचस्प बात
शनि का खेल कैसे चलता है? मनोज बाजपेयी ने बताई दिलचस्प बात

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget