एक्सप्लोरर

Mangal Gochar 2023: एक्शन और पराक्रम के कारक 'मंगल' मिथुन राशि में करेगें गोचर, इन राशियों को रहना होगा सावधान

Mars Transit 2023: 13 मार्च को मंगल ग्रह का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है. मंगल का यह राशि परिवर्तन विशेष माना जा रहा है. एस्ट्रोलॉजर डा. अनीष व्यास से जानते हैं इस गोचर का फल.

Mars Transit 2023, Mangal Gochar 2023, Mangal Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह 13 मार्च को मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं. साथ ही मंगल के गोचर से शनि देव के साथ नवम पंचम योग बनेगा. ग्रहों के सेनापति के राशि परिवर्तन से कई राशियों को लाभ होगा. मंगल ग्रह 13 मार्च को सुबह 05:33 मिनट पर मिथुन राशि में विराजमान होंगे.

साथ ही 10 मई को दोपहर 02:13 मिनट पर कर्क राशि में आएंगे. इसके साथ ही मंगल के इस गोचर से शनि के साथ नवम पंचम योग बन रहा है. मंगल के राशि परिवर्तन करने से कई राशियों को अपार सफलता और लाभ मिलने वाला है. लेकिन कई राशियां ऐसी भी है जिन्हें मंगल के इस राशि परिवर्तन से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. जानते हैं मंगल का मिथुन राशि में गोचर सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा.

मेष राशि (Aries)- मेष राशि वालों की बात करें तो यह गोचर काफी अच्छा रहेगा. आप लक्ष्य को पूरा करने की भरपूर कोशिश करेंगे. नई योजना बनाएंगे और उस पर कार्य कर पाएंगे.

वृषभ राशि (Taurus)- आप निवेश को लेकर सावधान रहें. इस दौरान आप खुलकर पैसा भी खर्च करेंगे.  परिवार के लोगों से बात करने में अतिरिक्त सावधानी रखें. 

मिथुन राशि (Gemini)- आप अपने किसी पुराने प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने की योजना बनाएंगे.  आप अपनी गतिविधियों में बहुत सक्रिय, ऊर्जावान, गतिशील और उद्यमी होंगे. बात-बात पर गुस्सा कर सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer)- मंगल अभी आपके 12वें भाव से गुजर रहा होगा.  इस दौरान अपने काम को लेकर काफी गोपनीय रहेंगे या आप अकेले काम करना पसंद करेंगे. विदेश से जुड़े काम में आपको फायदा हो सकता है.

सिंह राशि (Leo)- आप अपनी आय बढ़ाने के लिए कुछ नया प्रयास कर सकते हैं.  इस समय आप परीक्षण करना पसंद करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगे.

कन्या राशि (Virgo)- आप अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहेंगे.  आपको अपने आसपास के लोगों का भी सहयोग मिलेगा. हालांकि करियर के मामले में आपको अचानक  कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए.

तुला राशि (Libra)- तुला राशि के लिए मंगल के गोचर के कारण जीवन व्यवस्थित होने लगेगा. आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपने जीवन की दिशा और दशा को बदलने के लिए आप लगातार प्रयासशील होंगे.  किसी एडवेंचर यात्रा की योजना भी आप बना सकते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- इस दौरान आप जल्दबाजी में अपने काम बिगाड़ सकते हैं. वाहन चलाने या किसी इलेक्ट्रिक उपकरण का इस्तेमाल करने में सावधानी रखें.

धनु राशि (Sagittarius)- आप कुछ हद तनाव मुक्त होंगे.  आपके विचारों में स्पष्टता रहेगी.  हालांकि आप कुछ अहंकारी हो सकते हैं या अपने विचार दूसरों पर थोपने की प्रवृत्ति आप में विकसित हो सकती है.

मकर राशि (Capricorn)- इस दौरान आप किसी से पैसा उधार ले सकते हैं या किसी बड़े लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि अभी आपको इससे बचना चाहिए. स्वास्थ्य आपका मध्यम रहेगा.

कुंभ राशि (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बेहतर साबित होगा. पढ़ाई को लेकर कुंभ राशि के विद्यार्थी उत्साहित रहेंगे. हालांकि आपके अपने प्रेमी से मतभेद बढ़ सकते हैं. इस दौरान आप सामाजिक होने का प्रयास ज्यादा करेंगे.

मीन राशि (Pisces)- आप अपनी लापरवाही के कारण कोई बड़ा नुकसान कर सकते हैं. इस समय जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में सावधानी बरतें. करियर से जुड़े निर्णय अचानक से ना लें.

Secrets of Leo Zodiac: सिंह राशि वाले यदि इन 2 बातों से कर लें तौबा, कभी नहीं होंगे असफल, मिलेगी अपार सफलता

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meta Case: बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
Israel-US Iran War Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta Case: बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
Israel-US Iran War Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
Bleeding From Eyes Cause: आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
Embed widget