एक्सप्लोरर

Mangal Mahadasha 2025: मंगल की महादशा में भारत का उदय, शुक्र-केतु के प्रभाव में पाकिस्तान का संभावित विभाजन!

Mahadasha of Mars: भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए मंगल की महादशा शुरू होने वाली है. मेदिनी ज्योतिष के अनुसार दोनों ही देशों की कुंडली का विश्लेषण किया गया है. जानिए मंगल महादशा का क्या प्रभाव पड़ेगा.

Indo-Pak future relations: मंगल को पाकिस्तान के प्रत्यक्ष शत्रु के रूप में माना जा रहा है क्योंकि मेदिनी ज्योतिष के अनुसार प्रत्यक्ष शत्रु को षष्ठम की जगह सप्तम भाव से देखा जाता है. अतः भारत की कुंडली में सप्तम से अष्टम भाव में स्थित मंगल के माध्यम से पाकिस्तान की दशा का विश्लेषण किया जा रहा है.

भारत की कुंडली 15 अगस्त 1947, रात 12:00 बजे स्वतंत्रता मिलने के बाद, दिल्ली के आधार पर वृषभ लग्न की गई है. इस कुंडली में राहु लग्न में, मंगल द्वितीय भाव में (मिथुन) और सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र, शनि ये पांचों ग्रह कर्क राशि में तीसरे भाव में स्थित हैं. इस संयोजन की वजह से यह भारत को रणनीति, बुद्धि, संवाद और शक्ति के संतुलन वाला राष्ट्र बनाता है.

मंगल की महादशा: भारत के लिए निर्णायक काल
भारत में सितंबर 2025 के बाद से मंगल की महादशा का आरंभ हो रहा है. मंगल भारत की कुंडली में द्वितीय भाव पर है, जो सप्तम (प्रत्यक्ष शत्रु) से अष्टम पर आता है और मंगल सप्तम भाव का स्वामी भी है.

मेदिनी ज्योतिष के अनुसार यह स्थिति शत्रु पर गुप्त और निर्णायक प्रहार का संकेत देती है. यह दशा भारत को सैन्य दृष्टि से सशक्त, नीतिगत रूप से साहसी और वैश्विक मंच पर प्रभावशाली भूमिका निभाने का भी मौका देगी.

पाकिस्तान की कुंडली: असंतुलन और ग्रह दोष का दबाव
पाकिस्तान की कुंडली 13 अगस्त 1947, रात 11:45 बजे उसके स्वतंत्रता मिलने के बाद लाहौर की है, जो मेष लग्न की बनती है. इसमें राहु द्वितीय भाव में, मंगल व चंद्रमा तृतीय में (मिथुन) और सूर्य, बुध, शुक्र, शनि चतुर्थ भाव (कर्क) में हैं.  गुरु सप्तम भाव (तुला) में स्थित है.

यह संयोजन आंतरिक स्थिरता, नेतृत्व और नीति निर्माण में लगातार तनाव उत्पन्न कर सकता है.

शुक्र-बुध की अंतर्दशा: भ्रम और विफलता का समय
पाकिस्तान वर्तमान में शुक्र की महादशा और बुध की अंतर्दशा से गुजर रहा है, जो जनवरी 2027 तक चलेगी. शुक्र और बुध दोनों चतुर्थ भाव में स्थित हैं. यह दशा जनता, नीति, सरकार और आंतरिक शासन के स्तर पर भ्रम, विघटन और अस्थिरता लाने वाली है.

पाकिस्तान में केतु की अंतर्दशा जनवरी 2027 से  प्रारंभ होगी. केतु वर्तमान में पाकिस्तान की कुंडली के पंचम भाव से चल रहा है. पंचम भाव में केतु का प्रभाव युवाओं में विद्रोह, शिक्षा में विफलता और सैन्य सोच में वैचारिक भटकाव लाता है.

केतु की यह अंतर्दशा पाकिस्तान के लिए एक गहरे भीतर घात का कारण बनेगी. यह भीतरघात सेना, सत्ता, या कूटनीतिक व्यवस्था के भीतर से उत्पन्न हो सकता है, जो देश की एकता और पहचान को चुनौती देगा. यह समय विशेषकर बलूचिस्तान और अन्य सीमांत प्रांतों में अलगाववादी शक्तियों को बल दे सकता है.

शास्त्रीय पुष्टि
बृहत्संहिता (वराहमिहिर) के अनुसार "यदि मंगलो द्वितीयस्थो भवति सप्तमदृष्ट: तदा रिपूनां नाशः स्यात्"

  • भावार्थ- यदि मंगल द्वितीय भाव में हो और सप्तम से अष्टम स्थिति में हो, तो वह शत्रु के विनाश का कारक बनता है.

नारद संहिता के अनुसार 
"शुक्र-बुध यदि चतुर्थे पापदृष्ट या अस्तस्थ हो, तदा प्रजा भ्रमं प्राप्नोति, राष्ट्रं च अस्थिरं भवति."

  • भावार्थ- जब शुक्र और बुध चतुर्थ भाव में स्थित होकर अस्त या पापदृष्ट हों, तो राष्ट्र में जनता असंतोष, नीतिगत भ्रम और राजनीतिक अस्थिरता देखता है.

शक्ति और संकट का समवर्ती काल
भारत के लिए मंगल की महादशा शक्ति, दृढ़ता और निर्णायक रणनीति का काल लेकर आ रही है. वहीं पाकिस्तान में शुक्र-बुध और आगामी केतु की अंतर्दशा, उसे अंदरूनी अशांति, प्रादेशिक टकराव और वैश्विक अलगाव की ओर धकेल रही है.

यह समय भारत को अपनी सैन्य, राजनीतिक और वैचारिक स्पष्टता के साथ आगे बढ़ने का अवसर देगा, जबकि पाकिस्तान के लिए यह सत्ता, समाज और भू-राजनीतिक अस्तित्व की परीक्षा का युग बन सकता है, पाकिस्तान शायद अपना अस्तित्व विश्व में स्थिर नहीं पायेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget