एक्सप्लोरर

November Grah Gochar 2023: नवंबर में बदलेगी इन 5 ग्रहों की चाल, इन राशियों की परेशानियां होंगी खत्म

Planet Transits in November: नवंबर के शुरुआत में ही कई ग्रहों ने अपने राशि में परिवर्तन कर लिया है. इस महीने कई ग्रहों के गोचर होने वाले हैं जिनके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे.

November Gochar 2023: ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से नवंबर का महीना बहुत ही खास रहने वाला है. नवंबर के महीने में 5 प्रमुख बड़े ग्रहों में बदलाव देखने को मिलेगा. जिससे सभी राशि के जातकों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह प्रभाव पड़ेगा. नवंबर माह में शनि, सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल ग्रह की चाल बदलेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि कुछ राशि वालों के लिए नवंबर का महीना बहुत ही शुभ साबित होगा. 

शुक्र का कन्या राशि में गोचर

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक धन और भौतिक सुख-सुविधा के दाता शुक्र ग्रह 3 नवंबर को सिंह राशि की यात्रा को विराम देते हुए कन्या राशि में प्रवेश कर गए हैं. जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है उनके जीवन में हमेशा सुख-सुविधा और ऐशोआराम मिलता है. वहीं अगर कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है तो व्यक्ति का जीवन अभावों से गुजरता है. कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत रखें और दही,चांदी और चावल आदि का दान करने का महत्व होता है.

शनि का कुंभ राशि में मार्गी

नवंबर माह में शनि अपनी स्वयं की राशि में विराजामान होते हुए कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं. 4 नवंबर को शनि कुंभ राशि में सीधी चाल चलने लगे हैं. शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने की वजह से मेष, वृषभ, तुला और धनु राशि के जातकों को विशेष राहत मिलेगी. इन राशि वालों की परेशानियां खत्म होंगी और कार्यो में सफलताएं मिलेंगी. 

बुध का 6 और 27 को गोचर

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध 6 नवंबर को मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे. बुध और मंगल ग्रह के बीच में शत्रुता का भाव रहता है. बुध के गोचर से वृषभ, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है. करियर-कारोबार में तरक्की मिल सकती है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह एक माह में दो बार राशि परिवर्तन करते हैं. 

इसके बाद बुध 27 नवंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे. जिन जातकों की कुंडली में बुध मजबूत होते हैं उन्हें व्यापार और वाणी में महारत हासिल होती है. ऐसे लोग बहुत ही होशियार स्वभाव के होते हैं. कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन हरे रंग के कपड़े पहने और भगवान गणेश की उपासना करें.

मंगल का गोचर

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 16 नवंबर को मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. मंगल ग्रह ऊर्जा के कारक माने जाते हैं. कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए भगवान हनुमान की पूजा करनी चाहिए. इसके अलावा मंगल ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए.

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सूर्य हर एक माह में अपनी राशि बदलते हैं जिसे सूर्य सक्रांति के नाम से जाना जाता है. 17 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि के जातकों को नौकरी में लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. कुंडली मंन सूर्य के मजबूत होने पर जातकों को राज सत्ता का सुख प्राप्त होता है. कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए.

राशियों पर प्रभाव

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि नवंबर माह ग्रहों के गोचर के लिहाज से काफी खास रहने वाला होगा. नवंबर माह में शनि कुंभ राशि में मार्गी और फिर शुक्र, बुध और सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करेंगे. ऐसे में यह माह कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है. नवंबर माह में मेष, वृषभ, तुला, कर्क और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. इन राशि वालों को पूरे माह में अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में उनके काम बन सकते हैं. कारोबार में अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है. 

ग्रहों के गोचर का प्रभाव

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बीमारियों के इलाज में भी नए-नए आविष्कार होंगे. नई-नई दवाइयां और तकनीक विकसित होगी. परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी. बीमारियों में कमी आएगी. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. आय में इजाफा होगा. प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना होने की संभावना. पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानि राजनीतिक माहौल उच्च होगा. राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा होंगे. सत्ता संगठन में बदलाव होंगे. पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जायेगा. देश में आंदोलन, हिंसा, धरना प्रदर्शन हड़ताल, बैंक घोटाला, वायुयान दुर्घटना, विमान में खराबी, उपद्रव और आगजनी की स्थितियां बन सकती है.

करें पूजा-पाठ और दान

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए. हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. भगवान शिव और माता दुर्गा की आराधना करनी चाहिए. महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर आज, इन राशियों को मिलेंगे शानदार परिणाम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget