एक्सप्लोरर

Budh Gochar 2024: बुध का कुंभ राशि में गोचर आज, इन राशियों को मिलेंगे बेहद शुभ परिणाम

Mercury Transits In Aquarius: बुध ग्रह आज कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ परिणाम लेकर आने वाला है. जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में.

Mercury Transits 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध 20 फरवरी को यानी आज सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं. बुध ग्रह बुद्धि, विचारशीलता, शिक्षा बेहतर तर्क क्षमता और अच्छे संचार कौशल के कारक माने जाते हैं. बुध देव का कुंभ राशि में आना कई राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. बुध के कुंभ में आने से इन राशियों की किस्मत चमकने वाली है. जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर शानदार रहने वाला है. बुध के कुंभ राशि में आने से आपके सोचने-समझने की क्षमता और विकसित होगी. आपकी कार्यक्षमता में और निखार आएगा. बुध का राशि परिवर्तन आपकी आय बढ़ाने वाला है. आप धन-संपत्ति अर्जित कर पाने में सफल रहेंगे. इस समय आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले बहुत अधिक मजबूत बनेगी. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer)

बुध का यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. इन राशि वालों का भाग्य चमक जाएगा. आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है. कार्यक्षेत्र के साथ व्यक्तिगत रूप से भी आपको इस गोचर का खूब लाभ मिलने वाला. ऑफिस में आपको अपने बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा. आप किसी बड़ी जिम्मेदार को सफलतापूर्वक निभाने में कामययाब रहेंगे. आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. अपने काम में ज्यादा संतुष्टि महसूस करेंगे.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर शानदार रहेगा. इस गोचर के परिणामस्वरूप आपके सारे अटके काम जल्द पूरे हो जाएंगे. व्यवसाय के क्षेत्र में आप जो भी फैसले लेंगे वह बुद्धिमानी भरा होगा. अपने करियर में आप खूब सफलता हासिल करेंगे. आपको अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा. इन राशि के लोगों को नौकरी में अच्छे अवसर हासिल होंगे. आप खूब पदोन्नति करेंगे. आपके जीवन में खुशहाली आएगी. संपत्ति का सुख मिलेगा. 

कुंभ राशि (Aquarius)

बुध देव आपकी ही राशि में आए हैं. ऐसे में यह गोचर आपको अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा. आपका झुकाव आध्यात्मिक मामलों की तरफ ज्यादा होगा. करियर में आपको अच्छे अवसर मिलेंगे. नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे. आपकी पदोन्नति भी हो सकती है. इस राशि के लोग अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम रहेंगे. इस दौरान आपको आपकी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भी फायदा मिलेगा. आप हर मोर्चों पर सफल रहेंगे. 

ये भी पढ़ें

जया एकादशी के दिन आज भूलकर भी ना करें ये काम, नहीं मिलेगा पूजा का फल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget