एक्सप्लोरर

Budh Gochar 2023: वृश्चिक राशि में हुआ बुध का गोचर, इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Mercury Transits in Scorpio: बुध उल्टी चाल चलते हुए वृश्चिक राशि में आ चुके हैं. बुध के वक्री अवस्था में गोचर करने से कुछ राशियों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं. जानते हैं इन राशियों के बारे में.

Mercury Retrograde 2023: ग्रहों के राजकुमार बुध बुद्धि,ज्ञान,सोचने की क्षमता और बेहतर तर्क क्षमता और अच्छे संचार कौशल के कारक हैं. बुध 28 दिसंबर को वक्री चाल चलते हुए धनु से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं. हालांकि बुध का यह गोचर लंबे समय तक नहीं रहेगा. बुध 02 जनवरी 2024 को अपनी चाल में परिवर्तन करते हुए मार्गी हो जाएंगे. 07 जनवरी 2024 को राशि में परिवर्तन करते हुए बुध धनु राशि में गोचर करेंगे. बुध का ये गोचर भले ही कम समय के लिए हो रहा हो लेकिन यह कुछ राशियों के मुश्किलें बढ़ाने वाला है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर अनुकूल नहीं रहने वाला है. इस राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौती भरा रहने वाला है. आप बातचीत के कारण किसी विवाद या झगड़े में पड़ सकते हैं. बुध का वक्री अवस्था में गोचर करना आपकी सेहत  को प्रभावित कर सकता है. इस राशि के लोग किसी पुरानी बीमारी से दोबारा परेशान हो सकते हैं. आपको त्वचा या गले से संबंधित कोई बीमारी परेशान करेगी. आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं. बुध गोचर के दौरान आपको सावधान रहना चाहिए. 2 जनवरी 2024 के बाद बुध के मार्गी होने पर आपकी समस्याओं में कमी आएगी.

कर्क राशि (Cancer)

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर कर्क राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है. इस राशि के जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान से किसी कारणवश देरी का सामना करना पड़ सकता है. पढ़ाई में ध्यान लगाने में भी आपको समस्या हो सकती है. कर्क राशि की महिलाओं को इस समय में ढेर सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. जो लोग किसी रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में गलतफहमी आ सकती है. पार्टनर के साथ आपका विवाद बढ़ सकता है. आपको जीवन में कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है. आप भ्रमित भी हो सकते हैं. इस राशि के लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कई परेशानियां लेकर आया है. तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर प्रतिकूल रहेगा. आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है. आपको बड़ी धन हानि का सामना करना पड़ सकता है. आपकी बचत योजनाओं पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. आपको अपनी वाणी पर ध्यान देने की जरूरत होगी. अपने शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर ही करें वरना यह आपके संबंधों को खराब कर सकती है. किसी करीबी रिश्तेदार के साथ वाद-विवाद या झगड़ा होने की संभावना है. आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत होगी.

ये भी पढ़ें

साल के अंतिम शनिवार पर बना शुभ योग, किस्मत बदलनी है तो आज कर लें ये काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताह क्यों है खास?
तुला राशि पर 3 बड़े ग्रहों का असर: अक्टूबर में प्यार और पैसे के मोर्चे पर बड़ा बदलाव, जानें पूरी स्थिति
अक्टूबर में 2 बड़े ग्रहों की बदलेगी चाल, वक्री होंगे शुक्र-बुध; राजनीति से बाजार तक बड़े उलटफेर के संकेत
अक्टूबर में बदलेगी 2 बड़े ग्रहों की चाल: सूर्य-गुरु का गोचर, शुक्र-बुध होंगे वक्री; जानें 5 महायोगों और देश-दुनिया पर प्रभाव
आज शाम शनि बदलेंगे नक्षत्र... साढ़ेसाती झेल रहीं इन 3 राशियों के लिए क्या हैं संकेत
Shani Nakshatra Gochar 2026: आज शाम 7:28 बजे अपने ही नक्षत्र में लौटेंगे शनि, कुंभ, मीन और मेष राशि की साढ़ेसाती पर क्या बदलेगा?
Shukra Vakri 2026: क्या अब कार और ज्वेलरी खरीदना टाल दें?
शुक्र वक्री हुआ तो कार और ज्वेलरी खरीदना रोक दें? समझें सही नियम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget