एक्सप्लोरर

Budh Gochar 2023: सिंह राशि में 68 दिनों तक रहेंगे बुध, जानें सभी राशियों पर इसके शुभ-अशुभ प्रभाव

Mercury Transit in Leo: ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि के कारक ग्रह बुध को तर्कशक्ति वाला ग्रह माना गया है. इसकी स्थिति में बदलाव का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ और अशुभ तरीके से पड़ता है.

Budh Gochar Effects: बुध देव बुद्धि और संचार के कारक हैं. बुध देव ने 25 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश किया था. सिंह राशि में बुध के इस गोचर के दौरान जातकों को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के परिणामों का सामना करना पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि बुध 25 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश कर गया है और 24 अगस्त को रात में वक्री होगा. इसके अगले दिन अस्त हो जाएगा. 

इसके बाद 15 सितंबर को उदित होकर बुध 16 सितंबर को मार्गी हो जाएगा. फिर 1 अक्टूबर को कन्या राशि में प्रवेश कर जाएगा. इस तरह 68 दिनों तक सिंह राशि में रहते हुए ये ग्रह सभी राशियों को प्रभावित करेगा. आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं बुध के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा.

मेष राशि (Aries) 

नौकरी और बिजनेस के कामों में सफलता मिल सकती है. धन लाभ के बड़े मौके और बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं. आर्थिक मजबूती वाला समय है. दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा.

वृष राशि (Taurus) 

नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं. परिवार की परेशानियों में कमी आएगी. परिवार की तरफ से सुकून मिलेगा. माता-पिता की सेहत को लेकर सावधान रहें.

मिथुन राशि (Gemini)  

कामकाज में प्रगति होगी. इनकम बढ़ेगी. बात करने का तरीका प्रभावी होगी. जिसका फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा. आर्थिक रूप से सफलता मिलने के योग हैं. यात्राओं से फायदा होगा. 

कर्क राशि (Cancer)

मिलाजुला समय रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े काम हो जाएंगे. कामकाज में कोशिशों का फायदा मिलेगा, लेकिन फालतू खर्चा बढ़ सकता है. सोच-समझकर बोलें. मेहनत ज्यादा होगी. चिंता बढ़ेगी. 

सिंह राशि (Leo) 

नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लिए अच्छा समय है. मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. लोगों से मदद मिलती रहेगी. धन लाभ के योग हैं. परेशानियां दूर होंगी. 

कन्या राशि (Virgo) 

संभलकर रहना होगा. खर्चा बढ़ सकता है. नौकरी और बिजनेस में परेशानियां बनी रहेंगी. आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं. बिजनेस में सावधानी रखें. लंबी दूरी की यात्राओं से भी बचना होगा. 

तुला राशि (Libra) 

रुका हुआ पैसा मिल सकता है. इच्छाएं पूरी होंगी. फायदे वाला समय है. इनकम बढ़ेगी. बेरोजगार हैं तो नया काम मिल सकता है. सम्मान बढ़ेगा. कोई पद मिल सकता है. 

वृश्चिक राशि (Scorpio) 

कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा. धन लाभ हो सकता है. उपलब्धि और प्रमोशन मिलने के योग हैं. साथ काम करने वाले और आसपास के लोगों से मदद मिलती रहेगी. 

धनु राशि (Sagittarius)

नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग हैं. इनकम और फायदा बढ़ेगा. किस्मत का साथ मिल सकता है. परेशानियों से राहत मिलेगी. समाज में सम्मान और पद मिल सकता है. 

मकर राशि (Capricorn) 

खर्चा बढ़ने की आशंका है. नौकरी और बिजनेस में सावधानी रखें. बेवजह परेशानी हो सकती है. राज की बातें उजागर होने के योग हैं. वैवाहिक जीवन में विवाद हो सकते हैं. बहस से बचें. 

कुंभ राशि (Aquarius) 

करियर में उन्नति हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं. सैलरी बढ़ सकती है. जीवनसाथी से विवाद या बहस हो सकती है. माता की सेहत में सुधार होने के योग हैं.

मीन राशि (Pisces) 

नौकरी और बिजनेस में विवादों की स्थिति बन सकती है. जीवनसाथी और खुद की सेहत का ध्यान रखें. पार्टनरशिप में विवाद हो सकता है. कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं, लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें

इन मूलांक वालों को इस सप्ताह मिलेगी खुशखबरी, हर काम होगा सफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
इमरान खान जाएंगे बॉम्बे हाई कोर्ट या छोड़ना पड़ेगा भारत?  एक्टर के पास बचे हैं सिर्फ ये कानूनी रास्ते
इमरान खान: देश छोड़ना होगा या बॉम्बे HC से जाएंगे, जानें एक्टर के पास क्या आखिरी विकल्प है
तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताह क्यों है खास?
तुला राशि पर 3 बड़े ग्रहों का असर: अक्टूबर में प्यार और पैसे के मोर्चे पर बड़ा बदलाव, जानें पूरी स्थिति

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget