एक्सप्लोरर

Taurus Monthly Horoscope: वृष राशि वालों को मिलेगा बुधादित्य योग का लाभ, व्यापार में हो सकता है फायदा, जानें मासिक राशिफल

Taurus Monthly Horoscope November 2022: वृषभ राशि का मासिक राशिफल (Masik Rashifal November 2022) क्या कहता है. पं. सुरेश श्रीमाली से आइए जानते हैं, नवंबर का राशिफल.

Taurus Monthly Horoscope, Masik Rashifal November 2022: वृषभ राशि वालों की कुंडली में 5, 6, 14, 15, 16 नवम्बर को चन्द्रमा का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा. जिससे व्यापार बढ़ाना के बारे में सोच रहे हैं तो सोच समझकर किसी सही फैसले पर पहुंचा जा सकता है. 13 नवम्बर से मंगल-शुक्र का परिवर्तन राजयोग रहेगा. जिसका लाभ नौकरी करने वालों को प्राप्त होगा.

बिजनस के कारक बुध 16 नवम्बर से सप्तम भाव में सूर्य के साथ बुधादित्य योग बनाऐगें. गुरू की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से नवंबर में डिजिटल मार्केटिंग, मीडिया, मेडिकल, मैन्युफैक्चरिंग, रियल एस्टेट, ऑनलाइन कोचिंग, रीसेलिंग रिलेटेड बिजनेस वाले फायदे में रह सकते हैं.

वृषभ राशि- जॉब, करियर
15 नवम्बर तक जॉब के कारक सूर्य षष्ठ भाव में केतु के साथ ग्रहण दोष बना रहे है जिससे बेरोजगार लोग अपने आलसीपन और लापरवाही को छोड़कर यदि अपनी जानकारी अपडेटेड रिज्यूमे के साथ को मेल करेंगे, तो फायदे में रहेंगे. 12,13,21,22,23 नवम्बर को चन्द्रमा का दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा. जिससे निर्माण, इंजीनियरिंग, शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए ये समय ठीक रहेगा. 14,15,16,19,20 नवम्बर को चन्द्रमा का दशम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा. जिससे जॉब चेंज करने से पहले एक दफा सोच लें और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशविरा भी कर लें, कहीं ना इधर के ना उधर के वाली बात सच ना हो जाए. केतु की पाचवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से नवंबर में आप अपने बढ़िया प्रदर्शन के कारण सफलता और सम्मान पाएंगे.

वृषभ राशि- लव रिलेशनशिप
5,6,14,15,16 नवम्बर को चन्द्रमा का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे फैमली लाइफ आपकी जिंदगी को संतुष्ट बनाएगी और इससे प्राप्त शांति आपको आस्तिक भी बनाएगी. 7,8,12,13 नवम्बर को चन्द्रमा का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा. जिससे विवाहेतर संबंध आपके शादीशुदा जीवन में आग का काम कर सकता है, एक आदर्श हमसफर बनने की कोशिश करें. फैमेली व लव लाईफ के कारक शुक्र 10 नवम्बर तक षष्ठ भाव में व 13 नवम्बर से सप्तम भाव में बुध के लक्ष्मीनारायण योग बनाऐगें, जिससे फैमली लाइफ व लव लाइफ के लिहाज से शुभ महीना रहेगा.

वृषभ राशि- शिक्षा
1,2,9,10,11,28,29 नवम्बर को चन्द्रमा का पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा. जिससे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम देखने को मिलेगें. गुरू की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से नौकरी पाने के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा मेहनत करेंगे तो अपने सपने को पूरा कर सकेंगे. पंचम भाव के लॉर्ड बुध 12 नवम्बर तक षष्ठ भाव में व 16 नवम्बर से सप्तम भाव में सूर्य के साथ बुधादित्य योग बन रहा है. जिसका शुभ फल प्राप्त होगा.

वृषभ राशि- सेहत और ट्रैवल
12 नवम्बर तक षष्ठ भाव में बुध-केतु का जड़त्व दोष व 15 नवम्बर तक सूर्य-केतु का ग्रहण दोष रहेगा. जिससे आपकी सेहत नवंबरr में कुछ डगमगा सकती है.  7,8,17,18 नवम्बर को चन्द्रमा का अष्टम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा. जिससे नवंबर में बिजनेा के लिए किया गया ट्रैवल हो सकता है, इस बार आपके बिजनेस लाभ को तो बढ़ाएगा ही, साथ ही परिवार सहित घूमने की इच्छा भी पूरी कर देगा.

वृष राशि- उपाय
2 नवम्बर आँवला नवमी पर- अगर आप अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, यश और ज्ञान की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो आपको आंवले का वृक्ष लगाना चाहिए. लेकिन जो लोग किसी कारणवश आज के दिन आंवले का वृक्ष नहीं लगा पायें, वो आंवले का वृक्ष लगाने का संकल्प लें और बाद में जब भी आपको समय मिले, तो वृक्ष जरूर लगाएं.

4 नवम्बर देवप्रबोधिनी एकादशी पर- अगर आप हर क्षेत्र में कामयाब होना चाहते हैं, जीवन की बुलंदियों को छूना चाहते हैं, तो आज के दिन भगवान विष्णु की मूर्ति और तुलसी के पौधे की पूजा करके, इत्र अर्पित करे व उन्हें मन्दिर में दान कर दें. 06 नवम्बर वैकुण्ठ चतुर्दशी पर- अगर आप अपने व्यापार की गति को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो एक मिट्टी का बर्तन लें और उसे ऊपर तक गेहूं से भर दें. साथ ही उसके ऊपर कुछ दक्षिणा भी रखें. अब इस गेहूं से भरे बर्तन को मंदिर में दान कर दें. 16 नवम्बर श्री काल भैरवाष्टमी पर- घर में सुख-समृद्धि के लिए आपको भैरव जी के आगे गुग्गुल धूप जलानी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए.

November 2022 Calendar: नवंबर में कब कौन सा ग्रह कर रहा है राशि परिवर्तन? देवताओं के गुरू बृहस्पति इस महीने वक्री से होगें मार्गी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget