एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2024: भारत और अमेरिका में सूर्य ग्रहण का समय क्या रहेगा? ग्रहण की डेट नजदीक आते देख बढ़ने लगी अमेरिका की धड़कन

Surya Grahan 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 8 अप्रैल को लगेगा. ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका (America) पर होगा. जानते हैं कि भारत (India) पर इस ग्रहण का क्या प्रभाव दिखेगा.

Surya Grahan 2024: 8 अप्रैल का दिन बहुत खास रहने वाला है. इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) लग रहा है. यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो दुनिया के कई हिस्‍सों में दिखाई देगा. 

जब पृथ्वी, सूर्य (Sun) तथा चंद्रमा (Moon) एक सीधी रेखा में होते हैं तब पूर्ण सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है. इसकी वजह से पृथ्वी का एक भाग पूरी तरह से अंधेरे में डूब जाता है. इस ग्रहण को लेकर अमेरिका टेंशन में हैं.

भारत (India) और अमेरिका (USA) में सूर्य ग्रहण किस समय दिखाई देगा और इसका क्या प्रभाव पड़ेगा. जानते हैं -

सूर्य ग्रहण का समय (Solar Eclipse Time 2024)

8 अप्रैल 2024, सोमवार के दिन को लगने वाले सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) की अवधि बहुत लंबी रहने वाली है. भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 8 अप्रैल की रात में 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और मध्य रात्रि में 01 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा. 

वहीं अमेरिका के टेक्सास में  दोपहर 1:27 बजे पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse 2024) की छाया शुरू होगी और 3:35 बजे समाप्त होगी. इसमें लगभग 7 मिनट का समय ऐसा रहेगा, जब पूरी धरती अंधकार में डूब जाएगी. 

सूर्य ग्रहण को लेकर टेंशन में अमेरिका

8 अप्रैल को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) वैसे तो कई देशों में दिखाई देगा लेकिन सबसे ज्यादा साफ इसे अमेरिका में देखा जा सकेगा. खास तौर से अमेरिका के उत्तरी हिस्से में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण स्पष्ट तौर पर दिखाई देगा. 

इसके अलावा इस सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) को पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में दिखाई देगा. 

सूर्य ग्रहण को लेकर अमेरिका परेशान (Surya Grahan se Darne ki Vajah)

पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse 2024) को लेकर अमेरिका चिंतित है क्योंकि वहां कुछ राज्यों में इसे स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा.  इसके लिए वहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. अमेरिका में सूर्य की हानिकारकर किरणें सबसे ज्यादा प्रभावी रहेंगी.  

यहां तक की कई राज्यों में 8 अप्रैल को यानी ग्रहण वाले दिन स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है. अमेरिका की सरकार अपने नागरिकों को इस दिन घर में ही रहने की अपील कर रही है ताकि सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव हो सके. 

लोगों को ग्रहण (Eclipse) के दौरान घरों से बाहर न निकलना पड़े इसके लिए अमेरिकी सरकार सभी से जरूरी चीजें पहले से ही इकट्टठा करने को कह रही है. वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 अप्रैल को लगने वाला ग्रहण खतरनाक हो सकता है, ऐसे में लोगों को बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए.

भारतीय हैं निश्चिंत

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) को लेकर जहां अमेरिका में डर का माहौल है, वहीं भारत के लोग इस ग्रहण से बिल्कुल निश्चिंत हैं. 8 अप्रैल को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा.

यहां दिखाई न देने की वजह से भारतीयों पर ग्रहण का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा. भारत में दिखाई ना देने की वजह से ना तो इसका धार्मिक महत्व होगा और न ही इसका सूतक काल (Sutak) माना जाएगा.

ये भी पढ़ें

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को, मीन राशि में लगने वाला ये ग्रहण ला सकता है इन राशियों की लाइफ में भूचाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP नेताओं की हिरासत के बाद क्या बढ़ेगा विरोध! मोदी सरकार के लिए अगले तीन दिन के कैसे रहेंगे?
CJP नेताओं की हिरासत के बाद क्या बढ़ेगा विरोध! मोदी सरकार के लिए अगले तीन दिन के कैसे रहेंगे?
Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को बड़ा पैकेज और सिंह को बंपर मुनाफा!
Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को बड़ा पैकेज और सिंह को बंपर मुनाफा!
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
10 अक्टूबर राशिफल: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget