एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण में खाने वाली चीजों में क्यों डालते हैं तुलसी का पत्ता, इस दौरान न करें ये काम

Surya Grahan 2022: भारत में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है. ऐसे में खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डाल दें. सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचेंगे. सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम.

Surya Grahan 2022: 25 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार आइसलैंड में 2 बजकर 29 मिनट से शुरू हो चुका है. हालांकि भारत में भी यह सूर्य ग्रहण 4 बजकर 29 मिनट से देखा जा रहा है. ऐसे में यदि कोई भी खाने –पीने की चीज बची है तो उसमें तुरंत तुलसी का पत्ता डाल दें. मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान खाने पीने वाली चीजों में तुलसी का पत्ता डाल देने से भोजन अपवित्र नहीं होता है और इसमें सूर्य ग्रहण का प्रभाव भी नहीं पड़ता है.

आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों का बहुत ही महत्व बताया गया है. इसमें तुलसी के पत्ते को संजीवनी कहा गया है. तुलसी में एंटी-बैक्टीरिया और आयरन तत्व बहुत अधिक मात्रा में होता है. इसका सेवन करने से व्यक्ति की इम्युनिटी बढ़ती है. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को तुलसी का मुंह में रखना चाहिए इससे सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है. ग्रहण के दौरान विशेषकर गर्भवती महिलाओं को ये काम नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि इस काम को करने से अशुभता प्राप्त होती है.

सूर्य ग्रहण के दौरान भूल कर भी ना करें यह काम

धर्म ग्रंथों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है. इस दौरान ये कार्य वर्जित माने गए हैं. 

  1. सूर्य ग्रहण के दौरान न खाएं खाना: धर्म ग्रंथों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी न खाएं और न पियें. क्योंकि ग्रहण के दौरान खाना खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इस दौरान पका हुआ भोजन न करें और नहीं बनाएं. इस दौरान काटने-छीलने का काम भी न करें.
  2. सूर्य ग्रहण को नंगी आखों से न देखें: सूर्य ग्रहण को कभी सीधा अर्थात नंगी आंखों से न देखें. मान्यता है कि ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें अधिक प्रभावी होते हैं जो नंगी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
  3. सूर्य ग्रहण के दौरान तेज धार वाली और नुकीली वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
  4. सूर्य ग्रहण के दौरान नाखून काटना, कंघी करना शुभ नहीं माना जाता है.
  5. मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, ऐसे मेंइस दौरान कोई भी नया काम या मांगलिक कार्य शुरू नहीं करना चाहिए.
  6. सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए. इन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.
  7. गर्भवती महिलाओं को इस दौरान चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल न करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चे को शारीरिक व मानसिक विकलांगता हो सकती है.

यह भी पढ़ें - Surya Grahan 2022: 27 साल बाद दिवाली पर लगे सूर्य ग्रहण का किन राशियों को होगा फायदा, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से कर्क का लगेगा जैकपॉट और कन्या का 'गोल्डन डे'!
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कर्क का लगेगा जैकपॉट और कन्या का 'गोल्डन डे'!
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पुश्तैनी बिजनेस पर चर्चा, राजनीतिज्ञों को जनता का समर्थन
आज का कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पुश्तैनी बिजनेस पर चर्चा, राजनीतिज्ञों को जनता का समर्थन
आज का सिंह राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव, कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, वर्कप्लेस पर शानदार परिणाम
आज का सिंह राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव, कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, वर्कप्लेस पर शानदार परिणाम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget