एक्सप्लोरर

Shukra Guru Ast 2024: शुक्र-गुरु अस्त, अब ढाई माह बाद ही गूंजेगी शहनाई, जानें विवाह के शुभ मुहूर्त

Shukra Guru Ast 2024: शुक्र और गुरु का अस्त होना शुभ नहीं माना जाता है. अस्त अवस्था में कोई भी ग्रह शक्तिहीन हो जाता है. इस समय व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त नहीं होते हैं.

Shukra Ast 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और गुरु को शुभ तारा माना गया है. शुभ और मांगलिक कार्य करने से पहले इन दोनों के उदित स्वरूप को ध्यान में जरूर रखा जाता है.  शुक्र तारा 25 अप्रैल 2024 को अस्त हो चुका है. वहीं 7 मई को गुरू भी अस्त हो जाएंगे. इन दोनों के अस्त होने पर मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी.

ढाई महीने तक मांगलिक कार्यों पर रहेगी रोक

अब ढाई महीने तक शहनाईयों की गूंज सुनाई नहीं देगी. शुक्र और गुरु के अस्त होने से ढाई महीने तक मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ गणेश शर्मा के मुताबिक इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह रोक रहेगी.

पांच जुलाई को शुक्र के उदय होने के बाद पुन: मांगलिक कार्य हो सकेंगे. धर्म शास्त्रों के अनुसार गुरु-शुक्र के अस्त होने पर विवाह आदि मांगलिक कार्य वर्जित माने गए हैं. हालांकि, इस बीच 10 मई को अक्षय तृतीया है.  

इस अबूझ मुहूर्त पर शहर के कई युगल विवाह बंधन में बंधेंगे. इसके बाद नौ से 15 जुलाई के बीच विवाह के छह मुहूर्त हैं. 17 जुलाई को हरिशयनी एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा. 

यानी चार महीनों तक विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर फिर विराम लग जाएगा. 12 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी से विवाह मुहूर्त फिर से शुरू होंगे और 14 दिसंबर तक चलेंगे. नवंबर में विवाह के सात और दिसंबर में आठ मुहूर्त रहेंगे.

ग्रह अस्त होने का प्रभाव

जब कोई ग्रह सूर्य के निकट आ जाता हैए तो उसकी चमक फीकी पड़ जाती है. इस कारण वह आकाश में दिखाई नहीं देता. इसे उस ग्रह का अस्त होना कहते हैं. शुक्र भोग-विलास का नैसर्गिक कारक होने के कारण दांपत्य सुख का प्रतिनिधि होता है. वहीं, गुरु कन्या के लिए पतिकारक होता है. इन दोनों ग्रहों का अस्त होना दांपत्य के लिए अशुभ माना गया है. इसलिए गुरु-शुक्र के अस्त होने की स्थिति में विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं होते.

ढाई महीने बाद के विवाह मुहूर्त

जुलाई माह: 9, 11, 12, 13, 14, 15 जुलाई शामिल हैं.
नवंबर माह: 12, 17, 18, 23, 25, 27 28 नवंबर.
दिसंबर माह: 2, 3, 4, 6, 7, 10, 11, 14 दिसंबर.

ये भी पढ़ें

3 मूलांक वालों के लिए शुभ यह सप्ताह, सारे अधूरे काम होंगे पूरे

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें
आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें
आज का सिंह राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से कला व रचना में सफलता, सर्वार्थ सिद्धि योग से पारिवारिक संकट दूर
आज का सिंह राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से कला व रचना में सफलता, सर्वार्थ सिद्धि योग से पारिवारिक संकट दूर
आज का मिथुन राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से जिम्मेदार जीवनसाथी का साथ, सुकर्मा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कारोबार में शुभ सूचना
आज का मिथुन राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से जिम्मेदार जीवनसाथी का साथ, सुकर्मा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कारोबार में शुभ सूचना
आज का वृषभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से अनहोनी की आशंका, ब्रांडिंग व डिजिटल मार्केटिंग पर ध्यान, प्रॉपर्टी निवेश से बचें
आज का वृषभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से अनहोनी की आशंका, ब्रांडिंग व डिजिटल मार्केटिंग पर ध्यान, प्रॉपर्टी निवेश से बचें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget