एक्सप्लोरर

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में घर लाएं ये शुभ चीजें, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

Navratri 2023: नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इन नौ दिनों के दौरान मां के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है. नवरात्रि में कुछ चीजें घर में लाना बहुत शुभ होता है.

Navratri 2023 Date: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है. यह पर्व देवी शक्ति मां दुर्गा की उपासना को समर्पित है. नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा मां के नौ अलग-अलग रूप की पूजा-आराधना की जाती है. शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनायी जाती है. इस बार नवरात्रि का त्योहार 15 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर को समाप्त होगा. माना जाता है कि नवरात्रि दिनों में मां दुर्गा इन 9 दिनों तक धरती का भ्रमण करती हैं और भक्तों के सारे कष्ट दूर करती हैं. 

नवरात्रि के पावन अवसर घर में कुछ चीजें खरीदकर लाना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और पूरे परिवार पर अपनी कृपा बरसाती हैं. नवरात्रि में इन चीजों को घर लाने से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं. आइए जानते हैं कि इन शुभ चीजों के बारे में.

नवरात्रि में घर लाएं ये शुभ चीजें

  • नवरात्रि के पहले दिन लाल रंग की त्रिकोणीय प​ताका जरूर खरीदें. नवरात्रि में यह पताका खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. इस तरह का पताका मां दुर्गा की जय-जयकार और विजय की निशानी होती है. नवरात्रि के दौरान उस पताका को पूजा घर में रखकर विधिपूर्वक पूजा करें. घर की छत पर ह पताका अगली नवरात्रि तक लगी रहने दें.
  • नवरात्रि में मां दुर्गा को शृंगार की सामग्री अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. इसीलिए विवाहित महिलाओं को नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल चुनरी के साथ सुहाग का सामान चढ़ाना चाहिए. माना जाता है कि नवरात्रि में मां को शृंगार की सामग्री अर्पित करने से वैवाहिक जीवन सुखी रहता है और पति की उम्र बढ़ती है. 
  • ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नवरात्रि के दिनो में घर में चांदी की कोई चीज खरीदकर घर लानी चाहिए. इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. इस चांदी की वस्तु को सबसे पहले मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करना चाहिए. इसके बाद ही उसका इस्तेमाल करना चाहिए. इससे घर में बरकत आती है.
  • अगर आपके काम में बार-बार बाधा आती है या फिर आपके काम बीच में अटक जाते हैं तो नवरात्रि में अपने घर मौली खरीदकर ले आएं. घर लाने के बाद मौली के धागे में नौ गांठें लगाकर मां दुर्गा को अर्पित कर दें. माना जाता है कि इस उपाय को करने से किसी भी व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है. 
  • मां दुर्गा के चरण जहां पड़ते हैं, वह घर धन्य हो जाता है. शारदीय नवरात्रि पर आप मां दुर्गा के पद चिह्न घर ला सकते हैं. घर लाकर इनका पूजन करें. मां दुर्गा के पद चिह्नों को पूजा स्थान के पास ही लगाना चाहिए.
  • शारदीय नवरात्रि में आप लाल चंदन की माला भी खरीदकर घर ला सकते हैं. मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने के लिए लाल चंदन की माला अति उत्तम मानी जाती है. इस माला मां के मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायी माना जाता है.

ये भी पढ़ें

इन दो शुभ योगों में मनाया जाएगा दशहरा, जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 17 अक्टूबर 2026, धनु को कर्ज मुक्ति और आर्थिक मजबूती, वृषभ के ऑनलाइन कारोबार में बड़ा उछाल
टैरो राशिफल 17 अक्टूबर 2026: धनु को कर्ज मुक्ति और आर्थिक मजबूती, वृषभ के ऑनलाइन कारोबार में बड़ा उछाल; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
सेंट्रल पार्क बंद, हाथ में तिरंगा, क्या दिल्ली में CJP दिखा पाएगी ताकत या उलटेगी बाजी? जानिए ग्रहों की चाल
CJP 'लहरा दो तिरंगा' मार्च: रोक से बढ़ेगा आंदोलन या थमेगी धार?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget