एक्सप्लोरर

Shani Sade Sati: शनि की साढ़ेसाती से हैं परेशान तो भूलकर भी न करें ये काम

Shani Sade Sati Effects: शनिदेव को कर्मफल दाता माना गया है. शनि मनुष्य को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. शनि शुभ हो तो साढ़े साती का समय काफी फलदायक होता है. अशुभ शनि काम में बाधा लाता है.

Shani Sade Sati Effects: साढ़े साती, शनि ग्रह की साढ़े सात साल तक चलने वाली ग्रह दशा है. सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से घूमने वाला ग्रह है. शनि को एक से दूसरी राशि तक गोचर करने में ढाई साल का समय लेता है. अपने गोचर के दौरान शनि किसी व्यक्ति की जन्म राशि या नाम की राशि में स्थित होता है. इसका असर उस राशि, उससे अगली राशि और बारहवीं स्थान वाली राशि पर पड़त है. इन तीन राशियों से होकर गुजरने में शनि को सात वर्ष और छः महीने मतलब साढ़े सात साल का समय लगता है. इसे ही शनि की साढ़े साती कहा जाता है.

शनि की साढ़े साती का असर

शनिदेव को कर्मफल दाता माना गया है. शनि मनुष्य को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. इसलिए जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ होता है, उनके लिए साढ़े साती का समय काफी फलदायक होता है. वहीं अगर आप पर शनि का प्रकोप है तो आपके हर काम में बाधा आएगी और लाख परिश्रम के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं होगी.

साढ़े साती की अवधि में ना करें ये काम

शनि की साढ़े साती में व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान रहता है. इस अवधि में व्यक्ति को कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचना चाहिए. घर पर या कार्य स्थल पर किसी से भी तर्क-वितर्क नहीं करना चाहिए. वाहन चलाते समय हमेशा सतर्क रहना चाहिए. रात के समय अकेले यात्रा पर नहीं जाना चाहिए. शनिवार और मंगलवार को मांस-मदिरा से बिल्कुल दूर रहें. इन दोनों दिन काले कपड़े या चमड़े के सामान खरीदने से भी बचना चाहिए.

शनि साढ़े साती के उपाय

साढ़े साती के दौरान ग्रह शनि को खुश करने के उपाय करने चाहिए. हर शनिवार भगवान शनि की पूजा करनी चाहिए. ज्योतिषीय सलाह लेने के बाद आप नीलम जैसे रत्न पहन सकते हैं. इससे साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है. शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए हर दिन हनुमान चालीसा पढ़ना भी उपयोगी होता है. आज के दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों को भोजन और वस्त्र का दान करना चाहिए. जिन लोगों पर साढ़ेसाती हो उन्हें हर दिन शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए.

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये 5 उपाय, Shani Dev खोल देंगे आपकी बंद किस्मत

Shani Dev: पितृ पक्ष के पहले दिन शनि पूजा का बना है संयोग, इन राशि वालों पर चल रही है साढ़े साती

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 19 अक्टूबर 2026: सिंह को नौकरी में मनचाहा बदलाव, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 19 अक्टूबर 2026: सिंह को नौकरी में मनचाहा बदलाव, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Tarot Horoscope 18 to 24 October 2026: तुला, कन्या और मीन को बंपर लाभ, पढ़ें मेष से मीन का टैरो भविष्यफल
टैरो कार्ड्स से जानें 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह
Kal Ka Rashifal 19 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से धनु को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को पुराने निवेश से मुनाफा! पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 19 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से धनु को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को पुराने निवेश से मुनाफा! पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें
आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget