एक्सप्लोरर

Shani Gochar: शनि गोचर से बदल जाएगी शनि की दशा, कर्मचारियों का शोषण करने वालों की नहीं रहेगी खैर, हो जाएं अलर्ट

Shani Rashi Parivartan 2022: 29 अप्रैल को शनि राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. ज्योतिष में शनि ग्रह को दंडाधिकारी कहा गया है. बुरे कर्म करने वाले को शनिदेव दंड देते हैं.

Shani Rashi Parivartan 2022: 29 अप्रैल को शनि ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. शनि का यह राशि परिवर्तन लगभग ढाई साल बाद होने जा रहा है. ज्योतिष में शनि ग्रह को दंडाधिकारी कहा गया है. वे बुरे कर्म करने वाले को दंड देते हैं.

ज्योतिष के अनुसार, शनि ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे. शनि मकर और कुंभ दोनों ही राशि के स्वामी ग्रह हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि शनि अपने एक घर से निकलकर दूसरे घर में प्रवेश करेंगे. शनि मनुष्य को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल प्रदान करते हैं. पुराणों में कुछ ऐसे कार्यों का वर्णन मिलता है जिसको करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं. आइये जानें उन कार्यों के बारे में:-

किसी गरीब को न करें परेशान

कुछ लोग ग़रीबों से काम तो करा लेते हैं लेकिन उन्हें उनकी मजदूरी या उनके काम का पैसा देने में आना-कानी करते हैं और उनका शोषण भी करते हैं. शनिदेव ऐसे लोगों से बहुत नाराज होते हैं. वे उन लोगों को समय आने पर उचित सजा जरूर देते हैं जो ग़रीबों को तंग करते हैं.

कर्मचारियों का न करें शोषण

अपने अधीनस्थ कर्मचारियों अर्थात अपने से जूनियर को कभी परेशान न करें, नहीं तो शनिदेव बहुत नाराज होंगे. कुछ लोगों की आदत होती है कि वे अपने पद का दुरूपयोग करते हुए अपने अधीनस्थों के साथ गलत व्यवहार करने लगते हैं. उन्हें छोटी-छोटी बातों पर नुकसान पहुंचाते हैं. जानबूझकर उन पर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ डालते हैं. ऐसे लोग शनि देव की नजर से बच नहीं पाते और उन्हें शनिदेव यथोचित दंड देते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget