एक्सप्लोरर

Shani Jayanti 2025 Kab Hai: शनि जयंती 27 मई को, मिलेगा इनाम या सजा

Shani Jayanti 2025 Kab Hai: शनि जयंती का दिन विशेष है, जिन लोगों को शनि महाराज दंड दे रहे हैं उनके लिए माफी मांगने का सुनहरा मौका है, साढ़े साती से परेशान है तो इस दिन विशेष उपाय शनि की कृपा दिला सकते हैं.

Shani Jayanti 2025: 27 मई 2025 को शनि जयंती का पर्व विशेष ज्योतिषीय महत्व रखता है. यह दिन न्याय के देवता शनि देव की आराधना और आत्मचिंतन का अवसर होता है. शनि देव अपने भक्तों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं और बुरे कर्मों पर सजा. शनि देव की पूजा पूरे देश में की जाती है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि शनिवार को उनकी पूजा करने से कर्म के कारण होने वाले बुरे प्रभावों को कम किया जा सकता है. 

शनि की धीमी चाल और न्याय का रहस्य

शनैश्चर शब्द का अर्थ है धीमी गति से चलने वाला होता है. ‘शनि’ शनि ग्रह का प्रतीक है, जबकि ‘चर’ का अर्थ गति है. इस नाम का अर्थ इस तथ्य से लिया गया है कि शनि ग्रह 30 वर्षों की अवधि में सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा करता है. जी हां, ये फैक्ट है कि शनि ग्रह को सूर्य का एक चक्कर लगाने में, यानी उसकी कक्षा को पूरा करने में, पृथ्वी के लगभग 29 दशमलव 46 वर्ष लगते हैं.

इस मंद गति से चलते हुए शनि देव व्यक्ति की भी ढै़या या साढ़ेसाती या महादशा में भी उस व्यक्ति के किए गए सारे साम दाम दण्ड भेद समझ लेते हैं और उनके अनुसार ही उसे चालाक निकलने पर सजा और भोलाभाला निकलने पर आशीष निर्धारित करते रहते हैं, जोकि उस व्यक्ति को खुद भी सीधे-सीधे पता नहीं चलती पर जब वो शनि भगवान की भक्ति करते हुए उनके न्यायसंगत तरीके को पहचानने लगता है. चाहे वो खुद की गई चालाकियां या गलतियां माने या नहीं माने पर उसे भीतर में भान हो ही जाता है.

शनि दोष से मुक्ति और तांत्रिक पूजा का महत्व:

शनि जयंती का विशेष दिन उन लोगों के लिए बहुत मायने रखता है, जो अपनी कुंडली में शनि की स्थिति के नकारात्मक प्रभाव से पीड़ित हैं. शनि देव की प्रसन्नता हेतु इस दिन विशेष तांत्रिक पूजाएं करने का बहुत महत्व होता है. हमारे हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, दान-पुण्य से जुड़े सभी कार्य करने से व्यक्ति को अपने सभी ग्रह जनित कष्टों से मुक्ति मिलती है, खासकर उन कष्टों से जो शनि भगवान के अशुभ प्रभाव के कारण होते हैं. ऐसा कहा जाता है कि भगवान हनुमान की पूजा करने से व्यक्ति को अपने जीवन में आने वाली शनि जनित कठिनाइयों से निपटने की शक्ति मिलती है.

यह भी पढ़ें: पितृ दोष से पाना है छुटकारा तो वैशाख पूर्णिमा पर इन 3 पेड़ों की करें पूजा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: शारदीय नवरात्र की चतुर्थी और आयुष्मान योग, मां कूष्मांडा की कृपा से किन राशियों के चमकेंगे सितारे?
14 अक्टूबर राशिफल: शारदीय नवरात्र की चतुर्थी और आयुष्मान योग, मां कूष्मांडा की कृपा से किन राशियों के चमकेंगे सितारे?
Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा
तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताह क्यों है खास?
तुला राशि पर 3 बड़े ग्रहों का असर: अक्टूबर में प्यार और पैसे के मोर्चे पर बड़ा बदलाव, जानें पूरी स्थिति
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से कर्क का लगेगा जैकपॉट और कन्या का 'गोल्डन डे'!
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget