एक्सप्लोरर

Shani Dev: आज शनिवार को शनि देव को कर लें प्रसन्न, बना है शुभ संयोग, यहां जानें राशिफल और उपाय

Shani Dev: आज 7 जनवरी 2023, शनिवार के दिन से माघ का महीना (Magh month 2023) शुरू हो रहा है. इस माह के पहले ही दिन कर लें शनि देव को प्रसन्न, पूरे माह बरसेगी कृपा.

Shani Dev: आज 7 जनवरी 2023, शनिवार को माघ मास (Magh month 2023) प्रारंभ हो रहा है. इस दिन पंचांग (Panchang) के अनुसार प्रतिपदा की तिथि रहेगी. शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि चक्र का ये सातवां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी गुरू है जो शनिवार को अपनी ही राशि यानि मीन में विराजमान है. शनिवार का दिन बेहद खास होने जा रहा है.

शनि देव को करें प्रसन्न (Shani Dev Blessings )
शनि देव को प्रसन्न करने का 7 जनवरी 2023 को विशेष संयोग शनि देव की पूजा के लिए उत्तम है. इस दिन पूजा करने से आसानी से शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है. शनि देव को प्रसन्न करना आवश्यक माना गया है. क्योंकि शनि जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति के दिन का चैन और रातों की नींद उड़ा देते हैं.

शनि खराब हैं? कैसे लगाएं पता (Shani Bad Effects)
शनि जब खराब होते हैं तो व्यक्ति को परेशानियां घेर लेती हैं. अज्ञात भय सताने लगता है. काम में सफलता नहीं मिलती है. और व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ती है. व्यक्ति एक स्थान पर अधिक समय तक नहीं टिक पाता है. नौकरी जाने का खतरा बना रहता है. जॉब मिलने में दिक्कत आती है. कर्ज बढ़ता रहता है. सगे-संबंधियों से रिश्ते खराब हो जाते हैं. दरिद्रता घेरने लगती है. इसके साथ ही गंभीर रोग पनप जाता है. यदि आप इस तरह की किसी समस्या से परेशान हैं तो शनि देव की पूजा अवश्य करनी चाहिए.


Shani Dev: आज शनिवार को शनि देव को कर लें प्रसन्न, बना है शुभ संयोग, यहां जानें राशिफल और उपाय

राशिफल (Horoscope 7 january 2023)

  • मेष राशि (Aries)- शनि देव आपके आपसी संबधों को प्रभावित कर रहे हैं. बड़े भाई-बहनों को नाराज न करें. लव रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव आ सकता है. विवाह में देरी हो सकती है. प्रेम संबंध में ब्रेकअप भी हो सकता है. इसलिए संबंधन रहें. पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बन सकती है. धन लाभ होगा. परिश्रम में कमी न आने दें.
  • वृषभ राशि (Taurus)- जॉब और करियर में शनि शुभ फल प्रदान करेंगे. ऑफिस में आपके काम को सराहना मिलेगी. प्रमोशन की स्थिति भी बन सकती है. ऑफिस या बिजनेस के काम से यात्रा का भी योग बन रहा है. जॉब बदलने का विचार भी मन में आ सकता है. धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा.
  • मिथुन राशि (Gemini)- धार्मिक कामों में रूचि बढ़ेगा. घर परिवार में किसी पूजा पाठ के आयोजन की योजना बना सकते हैं. प्रेम संबंधों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेस में लाभ के आसार बन सकते हैं. कुछ नई डील फाइनल कर सकते हैं.
  • कर्क राशि (Cancer)- कर्ज की समस्या बढ़ सकती है या फिर पुराने कर्ज तनाव का कारण बन सकते हैं. प्लानिंग से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. दूसरों की निंदा करने से बचें. शत्रु परेशान कर सकते हैं. विद्यार्थियों को भटकाव की स्थिति से बचना होगा.
  • सिंह राशि (Leo)- दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है. जीवनसाथी से विवाद न करें. बिजनेस पार्टनर से लेनदेन में पारदर्शिता बरतें, नहीं तो संबंधों में परेशानी आ सकती है. लव पार्टनर को खुश रखने का प्रयास करें. विद्यार्थियों को चाहिए कि वे समय की कीमत को पहचानें.
  • कन्या राशि (Virgo)- धन का नाश हो सकता है. ऑफिस में आपके प्रतिद्वंदी सक्रिय रहेगें. इसलिए सावधानी बरतें. दूसरों की बुराई करने से बचें. विद्यार्थी कुछ परेशान रहेगें. परीक्षा की डेट को लेकर संशय बना रहेगा. तनाव लेने से बचें.
  • तुला राशि (Libra)- प्रेम संबंधों में दिक्कत आ सकती है. वाणी की मधुरता कम होने से ब्रेकअप जैसी स्थिति भी बन सकती है. घर परिवार में किसी आयोजन में भाग ले सकते हैं. ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी.
  • वृश्चिक राशि (Scorpio)- मां की सेहत को लेकर परेशान रहेगें. कई तरह के आईडिया आपके दिमाग में रहेंगे. इन्हें दूसरों के साथ शेयर करते समय सावधानी बरतें. बिजनेस में लाभ की स्थिति बन रही है. ऑफिस में आपकी कर्मठता बॉस को प्रभावित कर सकती है. विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है. लव पार्टनर का दिल जीतने में सफल रहेगें.
  • धनु राशि (Sagittarius)- सर्दी, जुकाम की शिकायत हो सकती है. सर्दी के मौसम में विशेष सावधानी बरतनी होगी. सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें. विद्यार्थियों को सीनियर और शिक्षकों का सहयोग मिलेगा. लव पार्टनर को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है. दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कत आ सकती है. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें.
  • मकर राशि (Capricorn)- शनि आपकी राशि में ही विराजमान हैं. प्रथम भाव में होने के कारण शनि आपको परिश्रमी बना रहे हैं. ऑफिस में लंबे समय से चली आ रही दिक्कतों को दूर कर सकते हैं. बिजनेस के लिहाज से बड़ी डील भी फाइनल कर सकते हैं. इस दौरान आप निवेशकों को प्रभावित कर सकते हैं. दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है.
  • कुंभ राशि (Aquarius)- आपकी राशि के स्वामी शनि देव है. शनि देव अनुशासन से कार्यों को पूरा करने के लिए कह रहे हैं. आलस से काम बिगड़ सकते हैं. इसके साथ आने वाले अच्छे अवसरों से हाथ भी धो सकते हैं. जीवनसाथी को नाराज न करें. कहीं बाहर डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं. संतान की सेहत परेशान कर सकती है.
  • मीन राशि (Pisces)- देव गुरू बृहस्पति मीन राशि में ही गोचर कर रहे हैं. शनि के साथ सम संबंध होने के कारण शिक्षा से जुड़े लोगों को कुछ अच्छे परिणाम दे सकते हैं. शोध के विद्यार्थियों को लाभ होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है. दान आदि के कामों में रूचि लेंगे.


Shani Dev: आज शनिवार को शनि देव को कर लें प्रसन्न, बना है शुभ संयोग, यहां जानें राशिफल और उपाय

शनि कब होते हैं अशुभ (Shani Dev Likes and Dislikes)
शनि को ज्योतिष शास्त्र में विशेष ग्रह माना गया है. ये न्याय के कारक है. इसीलिए इन्हें कलियुग का दंडाधिकारी यानि न्यायाधीश कहा जाता है. जो लोग पद और धन आने पर दूसरों को कमजोर समझने लगते हैं. पद और धन का प्रयोग दूसरों का अहित करने के लिए करते हैं. ऐसे लोगों को शनि अपनी दशा, अंर्तदर्शा, साढ़े साती और ढैय्या के दौरान कठोर दंड प्रदान करते हैं. झूठ बोलना, धोखा देना, दिखावा करना, अहंकार करना और कमजोर व्यक्ति को सताने से शनि अशुभ फल प्रदान करते हैं.

शनिवार को करें शनि देव को प्रसन्न (Shani Dev Remedies)
7 जनवरी 2023, शनिवार का दिन है. इस दिन माघ मास का आरंभ हो रहा है. माघ महीना को धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. इस मास में स्नान, दान और शनि के पिता सूर्य की उपासना की जाती है. 

शनि गोचर 2023 (Shani Gochar 2023)
माघ महीने में ही शनि का राशि परिवर्तन हो रहा है. 17 जनवरी 2023 को शनि का गोचर कुंभ राशि में होने जा रहा है. 30 साल बाद शनि कुंभ राशि में आ रहे हैं. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. यानि इस दिन ये अपने घर में आ रहे हैं.

शनि के उपाय (Shani Upay)
शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें, इस दिन नजदीकी शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं. ऐसा करने से शनि प्रसन्न होते हैं.

शनि का दान (Shani Daan)
इस शनिवार काले कंबल का दान करें. काले कंबल का दान करने से शनि जल्द प्रसन्न होते हैं. शनि का दान करते समय दिखावा न करें और जरूरतमंद व्यक्ति को ही दान दें. 

शनि का मंत्र (Shani Mantra)

  1. ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।
  2. ॐ शं शनैश्चराय नमः।
  3. ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
    छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Yearly Horoscope 2023: वार्षिक राशिफल, मेष राशि से मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें अपना भविष्यफल

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह ,  वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य | मीडिया रणनीतिकार | डिजिटल कंटेंट विशेषज्ञ

हृदेश कुमार सिंह 25 वर्षों से वैदिक ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय एक बहुआयामी विशेषज्ञ हैं. वर्तमान में वे ABP Live में Astro और Religion सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं, जहां वे ग्रहों की चाल को केवल पारंपरिक भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उन्हें आज की जिंदगी, समाज, मीडिया, बाजार और वैश्विक घटनाओं को समझने का एक महत्वपूर्ण संकेत मानते हैं.

हृदेश कुमार सिंह एक सम्मानित और अनुभवी ज्योतिषाचार्य हैं, जिनका काम पारंपरिक विद्या और आज के समय की समझ को जोड़ने के लिए जाना जाता है. उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी ज्योतिष सलाहकार के रूप में कार्य किया है. वे मीडिया रणनीति, कंटेंट लीडरशिप, धार्मिक ब्रांडिंग और डिजिटल पब्लिशिंग के गहरे जानकार हैं.

प्रमुख भविष्यवाणियां

हृदेश कुमार सिंह की कई भविष्यवाणियां समय के साथ चर्चा में रहीं और बाद में सही साबित हुईं. IPL 2025 के विजेता को लेकर पहले ही दिए गए संकेत हों, Yo Yo Honey Singh की वापसी हो या भारत में AI नीति में बदलाव की दिशा, इन विषयों पर उनके विश्लेषण पहले ही ध्यान खींच चुके थे.

इसी तरह Donald Trump की वापसी के संकेत, Pushpa 2 की सफलता, Allu Arjun के करियर का उभार, Dhurandhar/ Dhurandhar The Revenge फिल्म को लेकर अनुमान और US-Iran Islamabad शांति वार्ता के सफल न होने के संकेत भी बाद की घटनाओं से मेल खाते दिखे.

ईरान-इजराइल तनाव, 2025 के शेयर बाजार की गिरावट, दिल्ली की राजनीति, पहलगाम हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया और क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के उभरने जैसे कई मुद्दों पर भी उनके आकलन चर्चा में रहे.

ये सभी विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष के आधार पर किए गए, जिन्हें समय के साथ अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर गंभीरता से लिया गया.

विशेषज्ञता के क्षेत्र

हृदेश कुमार सिंह (Astro Guy) वैदिक ज्योतिष, संहिता शास्त्र, होरा शास्त्र, अंक ज्योतिष और वास्तु के अनुभवी शोधकर्ता व विश्लेषक हैं. वे ग्रहों की स्थिति, दशा-गोचर और मनोवैज्ञानिक संकेतों के आधार पर करियर, विवाह, शिक्षा, प्रेम संबंध, बिजनेस और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर गहराई से मार्गदर्शन देते हैं.

ज्योतिष के पारंपरिक ज्ञान को आज के समय से जोड़ते हुए वे शेयर मार्केट ट्रेंड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कॉर्पोरेट रणनीति, ब्रांड पोजिशनिंग और वैश्विक घटनाओं को समझने का प्रयास करते हैं. डिजिटल युग में धर्म और ज्योतिष को प्रामाणिक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए वे SEO-अनुकूल राशिफल, पंचांग आधारित भविष्यवाणी और गूगल रैंकिंग के अनुसार कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञ माने जाते हैं.

डिजिटल युग में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हृदेश कुमार सिंह उन अग्रणी ज्योतिषाचार्यों में शामिल हैं जिन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट को विकसित कर उसे मुख्यधारा में स्थापित किया. उन्होंने राशिफल को केवल पारंपरिक भविष्यवाणी तक सीमित न रखते हुए उसे आज की युवा सोच, करियर कन्फ्यूजन, रिलेशनशिप डायनामिक्स और रियल-लाइफ डिसीजन मेकिंग से जोड़ा.

यही कारण है कि उनका कंटेंट केवल जानकारी नहीं देता, बल्कि यूजर्स को यह महसूस कराता है कि ज्योतिष उनकी लाइफ से सीधे जुड़ा हुआ है,चाहे वह करियर का चुनाव हो, रिश्तों की समझ हो या सही समय पर सही कदम उठाने का फैसला.

उद्देश्य

हृदेश कुमार सिंह के अनुसार, ज्योतिष का मूल उद्देश्य व्यक्ति को सही समय की समझ देकर बेहतर और संतुलित निर्णय लेने में मदद करना है, न कि भय या भाग्यवाद फैलाना. वे ज्योतिष को एक ऐसे बौद्धिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के रूप में देखते हैं, जो जीवन की अनिश्चितताओं को समझने, अवसरों को पहचानने और चुनौतियों के बीच संतुलन बनाए रखने की दिशा देता है. यह केवल भविष्य बताने तक सीमित नहीं, बल्कि निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करता है.

उनका दृष्टिकोण विभिन्न आध्यात्मिक परंपराओं की मूल भावना से जुड़ा है, श्रीमद्भगवद्गीता का कर्म सिद्धांत, सूफी संत रूमी की आत्म-खोज, बाइबल और कुरान का विश्वास व धैर्य, तथा भगवान बुद्ध का संतुलन और जागरूकता का मार्ग. ज्योतिष इन मूल्यों को जीवन में Practical रूप से लागू करने की समझ देता है.

उनके अनुसार, चाहे करियर, रिश्ते, व्यापार या जीवन का कोई भी संघर्ष हो, ज्योतिष व्यक्ति को स्थिति समझने और सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करता है. इसका सही उपयोग व्यक्ति को निर्भर नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी और निर्णय लेने में सक्षम बनाता है.

अन्य रुचियां

फिल्मों की गहराई को समझना, संगीत की भावनात्मक ताकत, साहित्य, राजनीति और बाजार की समझ, पर्यावरण, कृषि, ग्राम्य विकास साथ ही यात्राओं से मिले अनुभव, ये सभी उनके विचारों और लेखन को एक अलग दृष्टि देते हैं. यही वजह है कि उनका काम केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और समझने के लिए प्रेरित करता है.

 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal (19 अप्रैल 2026): आयुष्मान योग में चमकेगी कुंभ और वृष राशि की किस्मत, जानें रविवार का भविष्यफल
कल का राशिफल (19 अप्रैल 2026): आयुष्मान योग में चमकेगी कुंभ और वृष राशि की किस्मत, जानें रविवार का भविष्यफल
Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल को शुक्र का बड़ा गोचर! वृषभ में एंट्री के साथ लव, मनी और करियर पर दिखेगा असर!
19 अप्रैल को शुक्र का बड़ा गोचर! वृषभ में एंट्री के साथ लव, मनी और करियर पर दिखेगा असर!
अक्षय तृतीया 2026 से पहले लक्ष्मी पूजन के लिए घर की ऐसे करें तैयारी? अपनाएं आसान टिप्स
अक्षय तृतीया 2026 से पहले लक्ष्मी पूजन के लिए घर की ऐसे करें तैयारी? अपनाएं आसान टिप्स
Aaj Ka Rashifal 18 April: मेष में ग्रहों का महामिलन, आज रात 12 बजे के बाद इन राशियों के शुरू होंगे 'अच्छे दिन'
Aaj Ka Rashifal 18 April: मेष में ग्रहों का महामिलन, आज रात 12 बजे के बाद इन राशियों के शुरू होंगे 'अच्छे दिन'

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US Peace Talk: ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
'बीजेपी क्या महिला की हिमायती...', अखिलेश यादव ने शेयर किया CM योगी का पुराना वीडियो
'बीजेपी क्या महिला की हिमायती...', अखिलेश यादव ने शेयर किया CM योगी का पुराना वीडियो
Strait of Hormuz: 'होर्मुज स्ट्रेट के दोबारा खुलने से शी जिनपिंग बहुत खुश', डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर क्यों किया ये दावा?
'होर्मुज के दोबारा खुलने से जिनपिंग खुश', ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर क्यों किया ये दावा?
LizLaz On Virat Kohli Like: विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा-
विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- "शायद उनका इरादा...
Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर के बाद 'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं बीन्स, खत्म हो जाएगी सलाद से लेकर सब्जी तक की टेंशन
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं बीन्स, खत्म हो जाएगी सलाद से लेकर सब्जी तक की टेंशन
Summer Health Tips: गर्मी में धूप में घूमते-घूमते गायब हो जाती है एनर्जी, ये काम करेंगे तो दिनभर रहेंगे एक्टिव
गर्मी में धूप में घूमते-घूमते गायब हो जाती है एनर्जी, ये काम करेंगे तो दिनभर रहेंगे एक्टिव
Embed widget