एक्सप्लोरर

Shani Chandra Grahan: शनि को चंद्र ग्रहण से खतरा! 18 साल बाद घटेगी ब्रह्मांड में एक अद्भुत घटना

Shani Chandra Grahan: 24-25 जुलाई 2024 की मध्यरात्रि आसमान में शनि चंद्र ग्रहण (Saturn Lunar Eclipse) का अद्भुत नराजा देखा जाएगा, जिसे वैज्ञानिकों ने 'लूनर ऑकल्टेशन ऑफ सैटर्न' का नाम दिया है.

Shani Chandra Grahan: आमतौर पर कई बार चंद्रमा बादल के पीछे छिप जाता है. चांद के बादल में छिपने को लेकर कई गीत और कविताएं बन चुकी हैं. लेकिन इस बार कुछ अद्भुत होने जा रहा है, जब बादल में छिपने वाला चांद अपनी ओट से शनि (shani) को छिपाने वाला है. यह दुर्लभ खगोलीय घटना (astronomical phenomenon) भारत में पूरे 18 साल बाद होगी.

इस दौरान कुछ ऐसा होगा जब शनि चंद्रमा (Chandrma) के पीछे छिप जाएगाऔर चंद्रमा के किनारे से वलय की तरह नजर आएगा. दुनियाभर के खगोल वैज्ञानिकों के लिए यह घटना अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण होगी. 

कब दिखाई देगा शनि चंद्र ग्रहण

यह दुर्लभ घटना 24-25 जुलाई की मध्यरात्रि को घटने वाली है. वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय रात्रि में कुछ घंटों के लिए आसमान में इसे देखा जा सकेगा. बता दें कि शनि को चंद्र ग्रहण तब लगता है कि, जब चंद्रमा अपनी ओट में शनि को छिपा लेता है. चंद्रमा के पीछे छिपे होने के कारण चांद के किनारे से शनि वलय या रिंग की तरह नजर आएंगे. वैज्ञानिकों ने इसे लूनर ऑकल्टेशन ऑफ सैटर्न (Lunar Occultation of Saturn) का नाम दिया है.

जानकारी के अनुसार, यह दुर्लभ नजारा भारत में 24 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे से शुरू होकर धीरे-धीरे बढ़ेगा और 15 मिनट में ही चंद्रमा शनि को अपनी ओट से पूरी तरह से ढंक देगा यानी कवर कर लेगा. फिर लगभग रात 2:25 पर शनि चंद्रमा के पीछे से निकलता हुआ भी नजर आएगा. यानी रात 1:30 बजे से लेकर 2:25 तक आसमान में चंद्रमा के पीछे शनि की लुकाछिपी जारी रहेगी.

कहां-कहां देखा जा सकेगा शनि चंद्र ग्रहण

शनि चंद्र ग्रहण का नजारा भारत के साथ ही अन्य पड़ोसी देशों में भी देखा जाएगा. हालांकि अलग-अलग देशों के अनुसार समय में भी कुछ अंतर रहेगा. श्रीलंका, म्यांमार, चीन और जापान जैस देशों में भी शनि चंद्र ग्रहण की घटना को देखा जा सकेगा. इस घटना को आप खुली आंखों से भी देख सकते हैं. हालांकि शनि के रिंग या वलय को देखने के लिए आपको दूरबीन की जरूरत पड़ सकती है.

अक्टूबर में फिर लगेगा शनि चंद्र ग्रहण

तीन महीने बाद एक बार फिर से 14 अक्टूबर 2024 को आसमान में शनि चंद्र ग्रहण की घटना देखी जाएगी. यदि 24-25 जुलाई 2024 की मध्यरात्रि आसमान में बादल होने के कारण या किसी अन्य कारण से आप यह घटना नहीं देख पाएं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं. अक्टूबर में फिर से आप इसे देख सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2024: इस कांवड़ यात्रा को माना जाता है सबसे कठिन, जानें कांवड़ यात्रा के प्रकार, नियम और महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
आज का कन्या राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से सुख-सुविधाओं का आनंद, पुश्तैनी व्यापार की बड़ी जिम्मेदारी
आज का कन्या राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से सुख-सुविधाओं का आनंद, पुश्तैनी व्यापार की बड़ी जिम्मेदारी
आज का सिंह राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से रोग मुक्ति, सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस ग्रोथ, इंटरव्यू में सफलता, निर्माण कार्य के शुभ मुहूर्त
आज का सिंह राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से रोग मुक्ति, सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस ग्रोथ, इंटरव्यू में सफलता, निर्माण कार्य के शुभ मुहूर्त

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget