एक्सप्लोरर

Shani Uday 2023: शनि उदय होकर अब इन राशियों का चमका देंगे भाग्य, रॉकेट की गति से बनेंगे काम

Shani Uday 2023: मार्च महीने में होली के पहले शनि उदित होंगे. शनि उदय का प्रभाव मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. इनमें से कई राशियों के लिए तो शनि उदय का प्रभाव काफी शुभ होगा.

Shani Ast 2023, Shani Uday 2023, Lucky Zodiac Sign: मार्च महीने में शनि देव उदित होने जा रहे हैं. होली के ठीक पहले 6 मार्च 2023 को रात्रि 11:36 पर शनि कुंभ राशि में उदित होंगे. ऐसे में जो लोग शनि के अस्त होने के कारण परेशानियां झेल रहे थे, उनकी परेशानी शनि उदय के बाद समाप्त हो जाएगी. ज्योतिष के अनुसार शनि के उदित होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. लेकिन कुछ राशियों के लिए शनि उदय काफी शुभ होगा और इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे.

ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे क्रूर और शक्तिशाली ग्रह के रूप में जाना जाता है. सभी ग्रहों में शनि धीमी गति से चलने वाला ग्रह है. शनि के उदय और अस्त होने को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों के जीवन पर प्रतिकूल और अनुकूल तरह से पड़ता है.

इससे पहले शनि 31 जनवरी 2023 को अस्त हुए थे. शनि अस्त होना शुभ नहीं माना जाता है. लेकिन अब शनि 6 मार्च 2023 को कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं. इससे कुछ राशि के लोगों को लाभ ही लाभ होगा. बता दें कि शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं. ऐसे में शनि का अपनी राशि कुंभ में उदय होना किन राशियों के लिए लाभकारी होगा आइये जानते हैं.

वृषभ राशि (Taurus)- शनि उदय का लाभ वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा. शनि नवम और दशम भाव के स्वामी हैं और इस राशि के लोगों के लिए यह योग कारक ग्रह भी है. वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं. शुक्र और शनि ग्रह के बीच मित्रता का भाव है. शनि उदय के बाद वृषभ राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और व्यापार में उन्नति आएगी.

उपाय- 'ॐ विश्वानि देव सवितर्दुरितानि परासुव यद् भद्रं तन्न आ सुव'. इस मंत्र का उच्चारण करना और गले में क्रिस्टल की माला पहनना शुभ होगा.

मेष राशि (Aries)- शनि उदय मेष राशि वाले लोगों के लिए भी अत्यंत शुभ रहेगा. शनि दसवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं. शनि के कुंभ राशि में उदय होने से आपको आर्थिक लाभ होगा. नौकरी में आय वृद्धि और व्यापार में मुनाफे के योग हैं. ऐसे लोग जो करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा.

उपाय-ॐ शान्ताय नम:’ मंत्र का जाप करें. इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी.

तुला राशि (Libra)- आपकी राशि के लिए शनि एक योगकारक ग्रह हैं जो चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी हैं. शनि पंचम भाव में अस्त होने के बाद अब उदित होंगे जिससे आपको शिक्षा, प्रेमी जीवन, संतान सुख आदि में लाभ होगा. कुंभ राशि में शनि के उदय होने से लाभ ही लाभ मिलेगा. संतान इच्छा की कामना करने वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा. शनि उदय से आपका पारिवारिक जीवन अच्छा और खुशनुमा रहेगा.

उपाय- 'ॐ प्राम प्रीम प्रौम शनिश्चराय नमः'  मंत्र का जाप करें और शनिदेव की पूजा-अराधना करें.

सिंह राशि (Leo)- शनि उदय सिंह राशि वालों लोगों के लिए भी शुभ रहेगा. आपकी आर्थिक परेशानियां कम होंगी और कर्ज आदि से मुक्ति मिल सकती है. शनि आपकी कुंडली के सप्तम भाव में शश महापुरुष राजयोग का निर्माण करेंगे, जिससे धन योग बनेंगे. इस दौरान आपके नौकरी-व्यापार से लेकर पैतृक संपत्ति आदि से धन लाभ हो सकते हैं.

उपाय- 'ॐ प्राम प्रीम प्रौम शनिश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करना लाभकारी होगा.

ये भी पढ़ें: Shani Dev: गलत काम करने वालों को शनि देते हैं कठोर दंड, इसीलिए कहलाते हैं कर्मफलदाता

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: आज बन रहा साल का सबसे पुण्यदायी संयोग! इन राशियों की बदल सकती है किस्मत
राशिफल 14 जुलाई 2026: आज दोपहर 3:15 के बाद शुरू होगा शुभ समय, जानें आपकी राशि पर क्या असर होगा
Aaj ka Meen Rashifal 14 July 2026: चतुर्थ भाव का चंद्रमा: परिवार, संपत्ति और कार्यक्षेत्र में धैर्य से ही सफलता मिलेगी
चतुर्थ भाव का चंद्रमा: परिवार, संपत्ति और कार्यक्षेत्र में धैर्य से ही सफलता मिलेगी
Aaj ka Kumbh Rashifal 14 July 2026: व्याघात योग का लाभ रुका धन मिलेगा, करियर और शिक्षा में मनचाही सफलता के योग
व्याघात योग का लाभ रुका धन मिलेगा, करियर और शिक्षा में मनचाही सफलता के योग
Aaj ka Makar Rashifal 14 July 2026: षष्ठम भाव सक्रिय विरोधियों पर बढ़त मिलेगी, मेहनत से करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी
षष्ठम भाव सक्रिय विरोधियों पर बढ़त मिलेगी, मेहनत से करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget