एक्सप्लोरर

Sawan Purnima 2023: कल मनाई जाएगी सावन की पूर्णिमा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Adhik Maas Purnima: पूर्णिमा व्रत दिन के भगवान विष्णु और माता तुलसी की आराधना का भी विशेष महत्व है. इस दिन विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करना भी अति उत्तम होता है.

Adhik Maas Purnima 2023 Puja: सावन मास के अधिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन अधिक पूर्णिमा का व्रत इस दिन पूजा-पाठ और स्नान-दान का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन जप, तप और दान करने का विशेष महत्व होता है. इससे साधकों को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. 

सावन की पूर्णिमा कल यानी 1 अगस्त को मनाई जाएगी. इस दिन मंगला गौरी व्रत का भी अद्भुत संयोग बन रहा है. इसकी वजह से साधकों को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना का सौभाग्य प्राप्त होगा. 

अधिक मास पूर्णिमा व्रत का शुभ मुहूर्त

अधिकमास पूर्णिमा तिथि शुरू - 1 अगस्त 2023, सुबह 03.51 मिनट
अधिकमास पूर्णिमा तिथि समाप्त - 2 अगस्त 2023, प्रात: 12.01 मिनट
स्नान-दान मुहूर्त - सुबह 04.18 - सुबह 05.00 बजे
सत्यनारायण पूजा - सुबह 09.05 - दोपहर 12.27 बजे
चंद्रोदय समय - शाम 07.16

अधिक मास की पूर्णिमा का महत्व 

हिंदू धर्म में सावन मास की पूर्णिमा विशेष महत्व होता है. इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और सत्यनारायण व्रत रखा जाता है. मान्यता है ऐसा करने से विष्णु जी की कृपा हमेशा बनी रहती है. पूर्णिमा के दिन पर किए गए स्नान-दान और पूजा-पाठ करने से भगवान की शीघ्र कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है.

पूर्णिमा व्रत की पूजा विधि

इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए. इस दौरान सूर्य देव के बीज मंत्र ॐ घृणिः सूर्याय नमः का जाप करें. एक साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें और उन्हें धूप, दीप नैवेद्य अर्पित करें. इसके साथ ही भगवान विष्णु की प्रार्थना करते हुए सत्यनारायण व्रत करने का संकल्प लें.

संध्या काल पूजा में विष्णु जी को पत्ता, पंचामृत, केला और पंजीरी बनाकर अर्पित करें. इसके बाद विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी और श्री हरि की पूजा करें. इस दिन सत्यनारायण की कथा सुनने से विशेष लाभ मिलता है. पूजा के बाद परिवार और अन्य लोगों में प्रसाद बाटें. पूर्णिमा के दिन, दान-दक्षिणा जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

अगस्त में किन लोगों को होगा लाभ, किन्हें नुकसान? जानें मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget