एक्सप्लोरर

Pushya Nakshatra 2023: दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र, खरीदारी और शॉपिंग के लिए बना वीकेंड पर शानदर संयोग

Pushya Nakshatra 2023 Dates: ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र बताए गए हैं, जिसमें पुष्य नक्षत्रों का राजा माना जाता है. शॉपिंग और नए काम की शुरुआत के लिए पुष्य नक्षत्र योग उत्तम माना जाता है.

Pushya Nakshatra Sanyog: दिवाली से पहले आज  4 नवंबर और कल 5 नवंबर को पुष्य नक्षत्र का खास संयोग बन रहा है. दिवाली से पहले पड़ रहा यह योग बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि इन दोनों दिन शनिवार और रविवार है. वीकेंड पर पड़ रहा यह योग शॉपिंग के लिए बहुत शुभ है. इन दोनों दिन आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं.  पुष्य नक्षत्र के अलावा दिवाली के दिन 16 शुभ संयोग बन रहे हैं.

वीकेंड पर खरीदारी शुभ संयोग

4-5 नवंबर को आठ-आठ शुभ संयोग बन रहे हैं. लगभग 400 साल बाद आज 4 नवंबर को पुष्य नक्षत्र के साथ शंख, लक्ष्मी, शश, हर्ष, सरल, साध्य, मित्र और गजकेसरी योग बन रहे हैं. इन शुभ योगों के साथ ही पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि अपनी ही राशि में रहेगा. इन शुभ संयोग में की गई खरीदारी और प्रॉपर्टी में निवेश लंबे समय तक फायदा देगा. 

आज सुबह 8 बजे से पुष्य नक्षत्र शुरू हो चुका है जो रविवार को सुबह 10 बजे तक रहेगा. इस कारण शनि और रवि पुष्य के दो महामुहूर्त में किए काम बहुत लाभदायक, स्थाई और शुभ फलदायी रहेंगे. खदीदारी के साथ-साथ इन दोनों दिन रियल एस्टेट में निवेश के साथ नए कामों की शुरुआत भी की जा सकती है. आभूषण और वाहन खरीदने के लिए यह दोनों दिन अत्यंत शुभ फलदायी हैं.

खरीदारी का महामुहूर्त

दिवाली की खरीदारी शुभ मुहूर्त से शुरू की जाती है. ऐसे में इस सप्ताह के अंत में पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र का महत्व और बढ़ जाता है. पुष्य नक्षत्र की वजह से दिवाली से पहले 4 और 5 नवंबर, यह दोनों दिन खरीदारी के महामुहूर्त माने जा रहे हैं. पुष्य नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा माना जाता है. इस नक्षत्र में की गई खरीदी स्थायी समृद्धि प्रदान करती है. वीकेंड के यह दोनों ही दिन नए कार्य की शुरुआत, भूमि-भवन, वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, बही खाते आदि की खरीदी के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं. 

ये भी पढ़ें

कन्या राशि में हुआ शुक्र का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी कामयाबी, सारी इच्छाएं होंगी पूरी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा
तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताह क्यों है खास?
तुला राशि पर 3 बड़े ग्रहों का असर: अक्टूबर में प्यार और पैसे के मोर्चे पर बड़ा बदलाव, जानें पूरी स्थिति
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से कर्क का लगेगा जैकपॉट और कन्या का 'गोल्डन डे'!
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget