एक्सप्लोरर

Planets Health Connection: साधारण से लेकर गंभीर बीमारियां, जानिए कुंडली में 9 ग्रहों के दोष से होने वाले ये रोग

Planets Health Connection: बार-बार बीमार पड़ना या गंभीर बीमारी से पीड़ित होना, कुंडली में ग्रह दोष के कारण हो सकता है. ज्योतिष में 9 ग्रहों का संबंध किसी न किसी बीमारी के कारक तत्व को माना गया है.

Planets Health Connection: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी चाल बदलते रहते हैं. ग्रह किसी जातक को उनकी कुंडली में मौजूद स्थिति के आधार पर शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों का संबंध बीमारियों से भी होता है. हर एक ग्रह किसी न किसी बीमारी का कारक तत्व माना जाता है.

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि व्यक्ति की कुंडली में ग्रह शुभ होने पर व्यक्ति को आर्थिक लाभ के साथ सेहत भी अच्छी बनी रहती है. वहीं अगर कुंडली में ग्रहों की स्थिति शुभ नहीं है तो व्यक्ति को तरह-तरह की मानसिक और शारीरिक पीड़ा मिलती रहती है. कुंडली में किसी भी विशेष ग्रह का कमजोर होना या दूषित होना, जातक को उस ग्रह से संबंधित बीमारियां देने की आशंका बढ़ा देता है. आइए  जानते हैं सभी 9 ग्रहों के कमजोर होने पर किस-किस तरह की बीमारियां पैदा होती है.

सूर्य से जनित बीमारियां: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा और आत्मा के कारक ग्रह माना गया है. कुंडली में सूर्य ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को पित्त, पेट संबंधी रोग,आंखों से संबंधित रोग,ह्रदय रोग और रक्त संबंधी रोग पैदा होने संभावना होती है.

चन्द्रमा से जनित बीमारियां: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना गया है. ऐसे में मानसिक तनाव,किडनी,मधुमेह,कफ रोग,मूत्र विकार,मुख,दांत,पीलिया, अवसाद और दिल से संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या चन्द्रमा के कमजोर होने पर मिलती है.

मंगल से जनित बीमारियां: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह का संबंध रक्त से है. ऐसे में कुंडली में मंगल के अशुभ होने पर व्यक्ति को खून से संबंधित बीमारियां ज्यादा होने लगती हैं. इसके आलावा विषजनित रोग, रक्तचाप संबंधित रोग,कण्ठ रोग,मूत्र रोग,ट्यूमर,कैंसर,पाइल्स और अल्सर आदि.

बुध से जनित बीमारियां: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी का कारक ग्रह माना गया है. कुंडली में बुद्ध ग्रह के कमजोर होने पर सीने से जुड़े रोग, खुजली, टाइफाइड, निमोनिया,पीलिया, हकलाने की बीमारी, चर्म रोग आदि से संबंधित बीमारियां होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है.

गुरु से जनित बीमारियां: कुंडली में गुरु के कमजोर होने से व्यक्ति को मोटापे और पेट से संबंधित रोग होने लगते हैं. व्यक्ति को लीवर, किडनी आदि से संबंधित कोई रोग, मधुमेह, पीलिया और याददाश्त में कमी जैसे रोग उभरने लगते हैं.

शुक्र से जनित बीमारियां: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शुक्र ग्रह संपन्नता और वैभव का कारक ग्रह है. इसके अशुभ होने पर व्यक्ति को यौन संबंधी बीमारियों से सामना करना पड़ता है. वहीं इसके अतिरिक्त व्यक्ति को पीलिया,बांझपन, वीर्य संबंधित और त्वचा संबंधित रोग देता है. 

शनि से जनित बीमारियां: व्यक्ति की कुंडली में अगर शनि ग्रह कमजोर है तो व्यक्ति को शारीरिक थकान,चोट आदि लगने का भय रहता है. बाल से जुड़ी बीमारी भी होती है. शारीरिक कमजोरी,शरीर में दर्द,पेट दर्द,घुटनों या पैरों में होने वाला दर्द,दांतों अथवा त्वचा संबंधित रोग इत्यादि शनि के कारण हो सकते हैं.

राहु से जनित बीमारियां: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि कुंडली में राहु के अशुभ या कमजोर होने  पर व्यक्ति को मस्तिष्क पीड़ा, बवासीर,पागलपन आदि बीमारियां होती है. 

केतु से जनित बीमारियां: राहु और केतु दोनों ही अशुभ और छाया ग्रह कहलाते हैं. केतु के कमजोर होने से व्यक्ति को हड्डियों से संबंधित बीमारियां,पैरों में दर्द,नसों की कमजोरी,पेशाब से जुड़ी बीमारी, आकस्मिक रोग ,परेशानी,कुत्ते का काटना,रीढ़ संबंधित समस्या,जोड़ों का दर्द,शुगर,कान,स्वप्नदोष, हर्निया और गुप्तांग संबंधी रोग.

ये भी पढ़ें: Astrology: सिंगिंग और म्यूजिक के क्षेत्र में आपार सफलता दिलाता है गजकेसरी योग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal, 13 July 2026: मेष से मीन तक 13 जुलाई का राशिफल, मिथुन, कन्या और धनु सहित इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, जानें सोमवार का दैनिक राशिफल
Rashifal, 13 July 2026: मेष से मीन तक 13 जुलाई का राशिफल, मिथुन, कन्या और धनु सहित इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, जानें सोमवार का दैनिक राशिफल
Tarot Rashifal 13 July 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक, जानिए किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार और किसे रहना होगा सतर्क, पढ़ें टैरो राशिफल
Tarot Rashifal 13 July 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक, जानिए किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार और किसे रहना होगा सतर्क, पढ़ें टैरो राशिफल
Kal Ka Rashifal 13 July 2026: कल आर्द्रा नक्षत्र का महासंयोग, इन राशियों पर मंडराएगा खतरा; मकर और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य
कल आर्द्रा नक्षत्र के साथ 'ध्रुव योग' का महासंयोग, इन राशियों पर मंडराएगा बड़ा खतरा, मकर और तुला राशि को मिलेगा भाग्य का साथ
Sharabha Avatar: Gen Z के लिए शिव और नरसिंह की कहानी क्यों है खास? जानिए आत्म-नियंत्रण का सबसे बड़ा सबक
Gen Z के लिए शिव और नरसिंह की कहानी क्यों है खास? जानिए आत्म-नियंत्रण का सबसे बड़ा सबक

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget