एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में जन्मे बच्चे क्या अपने ही कुल के पूर्वज होते हैं?

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष या श्राद्ध में शुभ-मांगलिक कार्य वर्जित माना गया है. लेकिन शास्त्रों (Shastra) में बताया गया है कि पितृपक्ष में जन्मे बच्चों का भाव, स्वाभाव और भाग्य बहुत अच्छा होता है.

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष का समय पितरों का समर्पित होता है. इस दौरान लोग अपने अपने मृत पूर्वजों के निमित्त पिंडदान (Pind Daan), तर्पण (Tarpan) और श्राद्ध करते हैं. इन कर्मों से पितरों की आत्मा तृप्त होती है और वे अपने वंश को आगे बढ़ने व सुख-समृद्धि प्राप्त करने का आशीर्वाद देते हैं.

लेकिन पितृ पक्ष का समय शुभ-मांगलिक कार्यों जैसे शादी-विवाह, सगाई, गृहप्रवेश, मुंडन, नए व्यापार की शुरुआत आदि के लिए शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि पितृपक्ष की 16 तिथियों के दौरान जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं?

बता दें कि इस वर्ष पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर को समाप्त होगी. इस दौरान लोग अपने पितरों का पिडंदान और श्राद्ध करेंगे. शास्त्रों में पितृ पक्ष के समय जन्म लेने वाले बच्चों को लेकर कुछ खास बातें बताई गई हैं. आइये जानते हैं-

पितृ पक्ष में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं?

शास्त्रों में पितृपक्ष के दौरान जन्मे बच्चों को बहुत खास बताया गया है. इनका जन्म भी बहुत शुभ माना जाता है. ऐसे बच्चों पर पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहता है और इसलिए ये अपने जीवन में खूब मान-सम्मान और धन कमाते हैं.

पितृ पक्ष में जन्मे बच्चे कुल के पूर्वज होते हैं!

ऐसा भी माना जाता है कि जिन बच्चों का जन्म पितृ पक्ष में होता है वे अपने ही कुल के पूर्वज होते हैं. इसलिए अपने जन्म के साथ ही ये बच्चे परिवार में खुशियां भी लेकर आते हैं और घर-परिवार से इन्हें बहुत लगाव रहता है. कम उम्र में ही अधिक जिम्मेदार और समझदार हो जाते हैं.

पितृ दोष दूर करते पितृ पक्ष में जन्मे बच्चे

जब किसी परिवार में पितृ दोष रहता है और पितृ पक्ष के दौरान ही किसी बच्चे का जन्म होता है तो ऐसा माना जाता है कि इससे पितृ दोष समाप्त हो जाता है.

इस कारण हो सकती है परेशानी

वैसे तो पितृपक्ष के दौरान जन्मे बच्चे बहुत भाग्यशाली कहलाते हैं. लेकिन यह ऐसा समय होता है जब चंद्रमा (Chandrama) की स्थिति कमजोर रहती है. इसलिए इस समय जन्मे बच्चों की कुंडली में भी चंद्र कमजोर रहता है, जिस कारण इन्हें अवसाद, तनाव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि चंद्रमा से संबंधित ज्योतिषीय उपायों (Astrological Remedies) से चंद्रमा को मजबूत किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: शुभ नहीं इस साल का पितृपक्ष, ब्रह्मांड में घटेंगी ये दो बड़ी घटनाएं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahu Dosh Remedies: क्या आपका दिमाग भी मोबाइल के 'कब्जे' में है? संभल जाइए, कुंडली में उग्र हो रहा है राहु!
क्या आपका दिमाग भी मोबाइल के 'कब्जे' में है? संभल जाइए, कुंडली में उग्र हो रहा है राहु!
CJP Protest Prediction: क्या मानी जाएंगी युवाओं की मांगें? अगस्त 2026 को लेकर भारत की कुंडली से बड़ी भविष्यवाणी
क्या मानी जाएंगी युवाओं की मांगें? अगस्त 2026 को लेकर भारत की कुंडली से बड़ी भविष्यवाणी
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 24 जुलाई 2026, कुंभ और तुला राशि वाले कल रहें बेहद सावधान, विवाद और दुर्घटना का बड़ा अलर्ट!
कल का राशिफल 24 जुलाई 2026 कुंभ और तुला राशि वाले कल रहें बेहद सावधान, विवाद और दुर्घटना का बड़ा अलर्ट!
Budh Margi 2026: मार्गी बुध का 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Budh Margi 2026: मार्गी बुध का 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget