एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2022: राहु और केतु की शांति के लिए पितृ पक्ष में करें ये चमत्कारिक अचूक उपाय

Pitru Paksha 2022 Dates: राहु केतु के बुरे प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आती है. हर कार्यों में रूकावट आती है.

Pitru Paksha 2022, Rahu Ketu Dosh Upay: हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार पितृ पक्ष (Pitru Paksha) में पितरों (Pitra) के श्राद्ध (Shraddh 2022) करने, पिंडदान देने और उन्हें तर्पण करने की परंपरा है. पितरों की श्राद्ध करने से पितर प्रसन्न होते हैं और उनकी आत्मा को तृप्ति मिलती है. उनकी प्रसन्नता से घर परिवार में सुख और शांति रहती है. धर्म शास्त्रों के मुताबिक श्राद्ध कर्म केवल 3 पीढ़ियों तक ही किया जाता है. इस साल पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2022 Dates) 10 से 25 सितंबर 2022 तक चलेगा. राहु और केतु के दोषों को दूर करने के लिए भी पितृ पक्ष को उत्तम माना गया है. 

राहु-केतु दोष के बुरे प्रभाव

ज्योतिष में राहु-केतु को छाया ग्रह माना गया है. किसी भी व्यक्ति की कुंडली में राहु और केतु के कारण ही कालसर्प योग का निर्माण होता है. मान्यता है कि राहु-केतु की स्थिति जिस व्यक्ति के पक्ष में नहीं होती है. उसके जीवन में बहुत अधिक परेशानियां आ जाती हैं. उनके हर कार्य में रुकावटें आने लगती हैं. मानसिक तनाव इतना बढ़ जाता है कि स्थितियों को संभाल पाना भी मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी राहु-केतु के अशुभ प्रभावों से परेशान हैं, तो इससे बचने के पितृ पक्ष में ये अचूक उपाय करें.  

राहु और केतु की शांति के उपाय

  • पितृ पक्ष में पितरों के पहनने योग्य धोती, कुर्ता, गमछा आदि वस्तुओं का दान करें. इसमें वस्त्रों का दान अति महत्वपूर्ण होता है.
  • राहु-केतु दोष निवारण के लिए पितृ पक्ष में जूते, चप्पल, छाते का दान करना चाहिए. इसके साथ ही पितृपक्ष के दौरान इनका दान शुभ माना जाता है.
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष में भूखे, गरीब और ब्राह्मणों को खाना खिलाने, उन्हें अन्न दान करने से राहु -केतु की दशा ठीक होती है.
  • केतु के दुष्प्रभावों से बचने के लिए केतु के बीज मंत्र ‘ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:’ मंत्र का जाप करें.
  • केतु की दशा से मुक्ति के लिए तिल, झण्डी, काजल, गरम कपड़े, सतनजा, मूली आदि का दान भी अच्छा माना जाता है.
  • राहु शांति के लिए इसके बीजमंत्र ‘ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः’ मंत्र का प्रतिदिन एक माला जाप करें.
 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget