एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2021: दशमी का श्राद्ध 01 अक्टूबर को किया जाएगा, जानें इस दिन का महत्व और राहु काल का समय

Dashmi Shradh 2021: पंचांग के अनुसार 01 अक्टूबर 2021 का दिन महत्वपूर्ण है. इस दिन आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की दशमी की तिथि (Dashmi Shradh 2021)है.

Pitru Paksha 2021: पितृ पक्ष चल रहा है. पितृ पक्ष में दशमी की तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. पंचांग के अनुसार 01 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. इस दिन दशमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. पितृ पक्ष में इस तिथि का श्राद्ध कर्म विशेष माना गया है.

पितृ पक्ष का महत्व
हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व बताया गया है. गरुण पुराण में पितृ पक्ष, श्राद्ध कर्म और तर्पण के बारे में बताया गया है. पितृ पक्ष में पितरों को याद किया जाता है. पितरों को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है. मान्यता है कि पितृ पक्ष में पितर धरती पर आते हैं.  पितरों का आशीर्वाद जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करता है. 

दशमी तिथि का श्राद्ध (Dashmi Shradh 2021 Date)
पितृ पक्ष मे दशमी की तिथि को विशेष महत्व प्रदान किया गया है. जो लोग दशमी की तिथि को देह का त्याग करते हैं उनका श्राद्ध, दशमी की तिथि मे किया जाता है. मान्यता के अनुसार विधि पूर्वक श्राद्ध करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है.

पितरों का आभार व्यक्त करें
पितृ पक्ष में पितरों का आभार व्यक्त किया जाता है. पितरों का आभार व्यक्त करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है. पितर प्रसन्न रहते हैं तो जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है. पितृ पक्ष में पितरों की पूजा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. जन्म कुुंडली में पितृ दोष की स्थिति को शुभ नहीं माना गया है, जिस व्यक्ति की कुंडली में इस दोष का निर्माण होता है, उसे हर कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे व्यक्ति के जीवन में धन की कमी बनी रहती है, जमा पूंजी नष्ट हो जाती है. कलह और तनाव की स्थिति बनी रहती है. व्यक्ति के मन में नकारात्मक विचार आते हैं.

दशमी श्राद्ध की विधि
01 अक्टूबर 2021 को दशमी का श्राद्ध है. इस दिन प्रात: स्नान करने के बाद श्राद्ध क्रिया का आरंभ करें. भोजन को पांच भागों में विभाजित करें. दान आदि करने से पहले पंचबली भोग अवश्य लगाएं. पंचबली भोग में गाय, कुत्ता, कौवा, चींटी और देव आते हैं. इन्हें भोग लगाने के बाद ही भोजन कराने और दान की प्रक्रिया को करना चाहिए. इस दिन हर प्रकार की बुराई और गलत आदतों से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए.

01 अक्टूबर 2021 का राहु कल (Rahu Kaal)
पंचाग के अनुसार 01 अक्टूबर को प्रात: 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक राहु काल रहेगा. इस समय में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें:
6 अक्टूबर 2021 का पंचांग, इस दिन 'पितृ पक्ष' का होगा समापन, जानें तिथि और राहु काल

कम्युनिकेशन के क्षेत्र के इन राशि वालों को नहीं दे सकता है कोई मात, बातचीत में होते हैं माहिर, बहुत जल्द करते हैं दूसरों को आकर्षित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 12 July 2026: टैरो राशिफल, सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत, वहीं इन 3 राशियों पर मंडराया संकट; पढ़ें अपना भाग्य
टैरो राशिफल 12 जुलाई 2026 सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत, वहीं इन 3 राशियों पर मंडराया संकट; पढ़ें अपना भाग्य
Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Kal Ka Rashifal 12 July 2026: कल रोहिणी नक्षत्र और वृद्धि योग का महासंयोग, रविवार को चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, डूबा हुआ पैसा लौटेगा वापस
कल रोहिणी नक्षत्र और वृद्धि योग का महासंयोग, रविवार को चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, डूबा हुआ पैसा लौटेगा वापस; पढ़ें राशिफल
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget