एक्सप्लोरर

Palmistry: हाथ की लकीरें देती हैं बीमारी के संकेत, ऐसे करें पहचान

Palmistry: हाथ की लकीरे, उंगलियों का आकार और चिह्न व्यक्ति के भविष्य और वर्तमान के बारे में बताते हैं. हाथों की रेखाएं व्यक्ति को बीमारी का संकेत भी देती है.

Palmistry: हस्तरेखा से केवल व्यक्ति के भविष्य का संकेत नहीं मिलता बल्कि बीमारियों का पता भी लगाया जा सकता है. पर्वत और उन पर बनने वाली रेखाएं व्यक्ति के स्वास्थ्य का संकेत देती हैं. हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि चंद्र पर्वत पर नक्षत्र मिलता है तो यह पेट रोग का संकेत है. इस तरह के लोग जीवनभर उदर रोग से पीड़ित रहते हैं.

हृदय रेखा पर गोल द्वीप, शनि पर्वत के नीचे मस्तिष्क रेखा का पीला पड़ना, आयु रेखा के पास मंगल क्षेत्र पर काला चिह्न, हृदय रेखा पर काला तिल या द्वीप व्यक्ति के जीवन अचानक बेहोशी और हृदयाघात का संकेत देता है. हाथ और नाखून का पीला पड़ना, नाखूनों पर धब्बे दिखना और बुध रेखा कटी-फटी होना आंत्र रोग का इशारा करता है.

बुध रेखा पर काले निशान, नक्षत्र एवं द्वीप की मौजूदगी पीलिया होने का संकेत है. मस्तिष्क रेखा पर शनि क्षेत्र के नीचे हिस्से पर जंजीर जैसा निशान होना फेफड़े और गले के रोगों का संकेत देता है.

सेहत के राज खोलती हैं रेखाएं

जिन जातकों की हृदय रेखा पर गोल द्वीप बने या शनि पर्वत के नीचे मस्तिष्क रेखा पीली पड़ जाए तो उसे अचानक बेहोश होने जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है.  वहीं मंगल क्षेत्र पर काला चिह्न होना या हृदय रेखा पर काला तिल या द्वीप होना हार्ट अटैक होने का संकेत देता है.

जिन जातकों के चंद्र पर्वत पर नक्षत्र का निशान हो वे लोग जीवन भर पेट से जुड़ी किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त रहते हैं. जिन लोगों के हाथ और नाखून पीलें हों, साथ ही नाखूनों पर धब्बे दिखें उनको आंतों से जुड़ी समस्या होने की आशंका रहती है. यदि इसके साथ बुध रेखा भी कटी-फटी हो तो इसे ठीक नहीं कहा जा सकता है.

हथेली में सुख-समृद्धि ही नहीं सेहत भी

हथेली में सुख-समृद्धि ही नहीं बल्कि सेहत का भी राज छिपा होता है. जी हां इसकी भी एक रेखा होती है जिसे स्वास्थ्य रेखा के नाम से जानते हैं. यह रेखा किसी भी स्थान से निकल सकती है लेकिन इसका अंत बुध पर्वत पर ही होता है.

मान्यता है कि यह रेखा जितनी अधिक सुस्पष्टए निर्दोष होगी व्यक्ति का स्वास्थ्य उतना ही उत्तम होगा लेकिन रेखा अगर कटी-फटी या लहरदार हो तो सेहत प्रतिकूल हो सकती है.

दांत की दिक्कत

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार शनि पर्वत के नीचे द्वीप व्यक्ति में रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारी का संकेत देते हैं. शनि क्षेत्र उभरा हुआ और अधिक रेखाओं से भरा हो, शनि रेखा लहरदार और लंबी हो, साथ ही उंगलियों के बीच का हिस्सा भी लंबा रहे तो दंत रोग होने के आसार हैं. मस्तिष्क रेखा पर मंगल पर्वत के पास सफेद दाग होने और दोनों हाथों में हृदय रेखा का खंडित होना गुर्दा रोग का संकेत है.

पेट की दिक्कतें

स्वास्थ्य रेखा यदि जंजीरदार तो यह शुभ संकेत नहीं है. ऐसी रेखा का अर्थ होता है कि व्यक्ति पूरी जिंदगी पेट संबंधी रोगों से परेशान रहेगा. इसके अलावा अगर स्वास्थ्य रेखा पर अगर बिंदु हो तो जितने बिंदु हों उनमें से प्रत्येक बिंदु को पांच वर्ष की अवधि मानकर गणना करनी चाहिए. इससे व्यक्ति उतने वर्ष रोगी रहता है.

फेफड़े रोग की सूचक

अगर स्वास्थ्य रेखा द्वीप के रूप में समाप्त हो तो फेफड़े संबंधी रोग होता है. इसके अलावा अगर यह रेखा शुरू में अधिक लाल रंग की हो जाये तो हार्ट संबंधी रोग की दिक्कत होती है, अगर यह रेखा अंत में लाल रंग की हो तो सिरदर्द संबंधी रोग होता है. वहीं यह रेखा यदि बुध पर्वत पर आकर कट जाए तो पित्त संबंधी रोग होता है.

गुप्त रोग की सूचना

यदि स्वास्थ्य रेखा के अंतिम छोर पर चतुर्भुज हो तो दमा का रोग होता है. यह रेखा यदि पीले रंग की हो तो गुप्त रोग की संभावना बनती है लेकिन अगर यह रेखा हाथ में कई रंगों की हो जाए तो यह लकवा रोग की सूचक है. वहीं यह रेखा यदि हृदय रेखा को काट दे तो मिर्गी का रोग हो सकता है.

अच्छे स्वास्थ्य का सूचक

यदि स्वास्थ्य रेखा एवं जीवन रेखा अलग.अलग हों तो व्यक्ति सेहतमंद होता है. साथ ही अगर कभी कोई बीमारी हो भी जाएं तो वह जल्दी ही सही भी हो जाती है. इसके अलावा अगर यह रेखा पतली और बिल्कुल स्पष्ट हो। साथ ही मस्तिष्क रेखा भी अच्छी हो तो स्मरण शक्ति और सोचने-समझने की क्षमता अच्छी होती है.

Masik Shivratri 2024: साल 2024 की मासिक शिवरात्रि कब ? नोट कर लें डेट, पूजा मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 29 May 2026: क्यों तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद खास, प्यार में मिलेगा नया उत्साह और रोमांटिक सरप्राइज?
क्यों तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद खास, प्यार में मिलेगा नया उत्साह और रोमांटिक सरप्राइज?
Durga Kavach: शुक्रवार के दिन दुर्गा कवच का पाठ क्यों माना जाता है बेहद शुभ? जानिए महत्व
शुक्रवार के दिन दुर्गा कवच का पाठ क्यों माना जाता है बेहद शुभ? जानिए महत्व
Kal Ka Rashifal 29 May 2026: कल बदल रही है ग्रहों की चाल, इन 3 राशियों के घर आएंगी नई खुशियां, लेकिन मकर राशि वाले रहें सावधान!
कल का राशिफल 29 मई 2026 सिंह और वृष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
Full Case Study: अरबों की कंपनी कैसे बर्बाद हुई? ज्योतिषीय केस स्टडी
$22 बिलियन का साम्राज्य शून्य कैसे हुआ? बायजू रवींद्रन के पतन की वो इनसाइड स्टोरी, जिसे सिर्फ...

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget