एक्सप्लोरर

Palmistry: क्या आपके हाथ में भी है ‘धन की कोठरी’, इसके लाभ और कैसे करें पहचान जानें

Palmistry: व्यक्ति के हाथ पर बनी हर रेखा उसके भविष्य, वर्तमान तथा भूत से संबंधित रहस्यों को अपने में समाहित किए हुए है. इन रेखाओं से विवाह, धन, सेहत आदि सबकुछ पता लगाया जा सकता है.

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, मनुष्य की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और आकृतियां बनी होती हैं. इन्हीं रेखाओं का अध्ययन करके किसी भी व्यक्ति के भाग्य, सेहत, विवाह, बच्चे और सुख-सुविधा के बारे में पता लगाया जा सकता है.

इसके अलावा व्यक्ति के हाथ में कुछ ऐसे चिह्न और रेखाएं होती हैं जो राजयोग के संकेत देती हैं. ऐसे व्यक्ति का जीवन ऐश्वर्य से भर हुआ होता है और जीवन भर सुख-समृद्धि मिलती है.

इसके अलावा हाथ में कुछ ऐसी भी रेखाएं होती हैं जो व्यक्ति के करियर और वैवाहिक जीवन के बारे में दर्शाती हैं. आज हम आपके लिए हथेली की कुछ ऐसी ही रेखा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्रेम विवाह और विदेश यात्रा के संकेत देती हैं.

हाथ में धन की कोठरी

हाथ में धन की कोठरी कहां होती है. यह सवाल हस्तरेखा में विश्वास रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति का होता है. सामान्य स्थितियों में भी हाथ में इस कोठरी को लेकर बहुत चर्चाएं होती हैं. हाथ में यह कोठरी भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा और स्वास्थ्य रेखा से मिलकर बनती है. इन तीनों रेखाओं से मिलकर बनने वाले इस त्रिकोण को धन की कोठरी कहा जाता है.

माना जाता है कि ऐसे लोग जीवन में अत्यधिक धन एकत्र कर लेते हैं. प्राचीन ग्रंथों में इस त्रिभुज को धनी माना गया है. यह त्रिभुज इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शनि रेखा, बुध रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर बना है.

शनि धन और रहस्य का कारक है. बुध व्यापार, गुप्त विद्याओं का कारक है. बुद्धि यानी मस्तिष्क रेखा बुद्धि का कारक है. ऐसे में यदि बुध और शनि पर्वत अच्छी स्थिति में हैं, बुद्धिमान हो और वह इन सभी गुणों को व्यापार में लगाता है तो वह धनी होता है हालांकि इसका दूसरा पक्ष भी है. ऐसे व्यक्ति अति इंद्रिय होता है. बुध पर्वत अच्छा होने पर ऐसा व्यक्ति रहस्यमयी विद्याओं का धनी होता है. ऐसे व्यक्ति के पास वैज्ञानिकता का गुण आ जाता है.

हाथ में यहां क्रॉस होने पर नष्ट हो जाता है धन

जिन हाथों में तीनों रेखाओं से मिलकर त्रिभुज है तो यह शुभ है, लेकिन यदि इनमें से कोई एक रेखा टूटी ना हो अथवा त्रिभुज टूटा हुआ नहीं हेाना चाहिए. यह त्रिभुज यानी धन की कोठरी बंद होनी चाहिए. इस त्रिभुज से व्यक्ति धनवान तो होता है, साथ ही वह रहस्यमयी विद्याओं का धनी भी होता है. लेकिन यदि त्रिभुज के अंदर क्रॉस का निशान बन गया जो तो व्यक्ति का सारा धन नष्ट हो जाता है. हालांकि विद्याएं नष्ट नहीं होती. त्रिभुज में कोई दोष नहीं होने की स्थिति में शुभ परिणाम मिलता है.

विदेश यात्रा के योग कब बनते

हस्तरेखा शास्त्र में चंद्र पर्वत को बेहद ही खास माना जाता है. यदि किसी जातक के हाथ में चंद्र पर्वत से कोई यात्रा रेखा निकलकर पूरी हथेली को पार करते हुए गुरु पर्वत तक पहुंचती है, तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में लंबी यात्रा के योग होते हैं. कहा जता है कि ये लोग एक देश से दूसरे देश की यात्रा करते हैं.

इस कारण टल जाती है विदेश यात्रा

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, किसी जातक के हाथ में चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर बुध पर्वत तक जाती है, तो ऐसे व्यक्ति को यात्रा से धन की प्राप्ति होती है, लेकिन जब किसी जातक की हथेली में चंद्र क्षेत्र पर बनी यात्रा रेखा पर कोई क्रॉस का निशान बन जाता है, तो ऐसे में विदेश यात्रा के बिगड़ल जाते हैं. साथ ही किसी न किसी कारण से विदेश यात्रा टालनी पड़ती है.

लव मैरिज के संकेत देती ये रेखा

यदि किसी जातक के चंद्र पर्वत से कोई यात्रा रेखा निकलकर हृदय रेखा से मिल जाती है. तो ऐसे में व्यक्ति के जीवन में प्रेम संबंध बनते हैं और वह उनमें सफलता भी प्राप्त करता है, यानि ऐसे व्यक्ति का प्रेम विवाह में बदल जाता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी के हाथ में दो हृदय रेखाएं हैं और एक रेखा चंद्र पर्वत की ओर जा रही है, तो ये स्थिति भी सुखी वैवाहिक योग बनाती है.

यदि किसी व्यक्ति के हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे मौजूद बुध पर्वत से निकली हुई रेखा अनामिका उंगली के नीचे पहुंचती है, तो ऐसे लोगों को जीवन में एक बार विदेश घूमने का मौका जरुर मिलता है.

February Vrat Tyohar 2025: बसंत पंचमी से लेकर महाशिवरात्रि तक, फरवरी के व्रत त्योहार की लिस्ट देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा
तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताह क्यों है खास?
तुला राशि पर 3 बड़े ग्रहों का असर: अक्टूबर में प्यार और पैसे के मोर्चे पर बड़ा बदलाव, जानें पूरी स्थिति
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से कर्क का लगेगा जैकपॉट और कन्या का 'गोल्डन डे'!
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget