एक्सप्लोरर

Numerology: अपना काम दूसरों पर डालने में माहिर होते हैं ये मूलांक वाले, नहीं ले पाते अपना निर्णय

Number 6 Personality: अंक शास्त्र में कुल 9 मूलांक होते हैं जो कि 1 से 9 तक के अंक होते हैं. हर अंकों का किसी न किसी ग्रह के साथ संबंध होता है. मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से है.

Number 6 in Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में हर एक मूलांक के बारे में बताया गया है. इसके अनुसार हर मूलांक के लोगों का एक खास व्यक्तित्व होता है. व्यक्ति की जन्म तिथि से उसके मूलांक का पता लगाया जा सकता है. जन्म तिथि के योग को ही मूलांक कहा जाता है. अंक शास्त्र में मूलांक 6 वालों के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं. जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 6 होता है. जानते हैं मूलांक 6 वालों के व्यक्तित्व से जुड़ी खास बातें.

सुंदर और प्रभावशाली

मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है जो प्रेम और शान्ति का प्रतीक है. मूलांक 6 वाले लोग सुगठित शरीर वाले होते हैं. यह दिखने में सुंदर और प्रभावशाली होते हैं. मूलांक 6 वाली महिलाएं बहुत सुंदर होती हैं. शुक्र के प्रभाव से इस मूलांक के लोग कला प्रेमी होते हैं. इन लोगों में सौंदर्य के प्रति आकर्षण होता है. यह लोग भौतिक सुखों में डूबे रहते हैं. इन लोगों में दूसरों को सम्मोहित करने का गुण कूट-कूट कर भरा होता है और इसी के बल पर यह लोग अपना काम दूसरों से निकलवा लेते हैं.

निर्णय लेने की क्षमता का अभाव 

मूलांक 6 में जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से बहुत ही आलसी होते हैं. इन लोगों के अंदर निर्णय लेने की क्षमता का अभाव होता है. यह लोग किसी भी काम को करने से पहले कम से कम 10 बार सोचते हैं. यह खुद से कोई निर्णय नहीं ले पाते हैं. आलसी होने के कारण इन लोगों का किसी भी काम में मन नहीं लगता है. ये लोग हमेशा दूसरों के ऊपर निर्भर हो जाते हैं. इसी आदत की वजह से इनका आर्थिक और सामाजिक विकास कम हो पाता है. 

उतार-चढ़ाव से भरा रहता है वैवाहिक जीवन

विवाह या प्रेम संबंधों के मामलों में यह लोग बहुत तेज होते हैं. यह लोग किसी को भी अपनी तरफ आसानी से आकर्षित कर लेते हैं. यह लोग किसी से भी आसानी से घुल-मिल जाते हैं. हालांकि इन लोगों का वैवाहिक जीवन हमेशा अच्छा नहीं होता है. इन्हें कई तरह के कष्ट भी झेलने पड़ते हैं. आम तौर पर इनका गृहस्थ जीवन सुखी रहता है लेकिन जीवन साथी के साथ संदेहास्पद रिश्ता होने पर कभी-कभी वैवाहिक जीवन कष्टप्रद भी हो जाता है.

ये भी पढ़ें

चंद्रमा की उत्पत्ति कैसे हुई? जानें उनके जन्म से जुड़ी यह पौराणिक कथा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 23 August 2026: पुत्रदा एकादशी पर धनु में चंद्रमा, इन 4 राशियों को मिल सकते हैं शुभ संकेत
आज का राशिफल 23 अगस्त: शाम 5:15 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम
Meen Rashifal 23 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वाले रहेंगे वर्कोहोलिक, बिजनेस में नए प्रयोग से होगा बड़ा लाभ
Meen Rashifal 23 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वाले रहेंगे वर्कोहोलिक, बिजनेस में नए प्रयोग से होगा बड़ा लाभ
Kumbh Rashifal 23 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को होगा बंपर मुनाफा, बड़े संपर्क से चमकेगा बिजनेस
Kumbh Rashifal 23 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को होगा बंपर मुनाफा, बड़े संपर्क से चमकेगा बिजनेस
Makar Rashifal 23 August 2026: 12वें चंद्रमा व एकादशी पर मकर राशि वाले फिजूलखर्ची व अवैध कार्यों से बचें, कागजी कार्रवाई में बरतें सतर्कता
Makar Rashifal 23 August 2026: 12वें चंद्रमा व एकादशी पर मकर राशि वाले फिजूलखर्ची व अवैध कार्यों से बचें, कागजी कार्रवाई में बरतें सतर्कता

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget