एक्सप्लोरर

New Year 2024 Sanyog: साल 2024 में छह बार बनेगा गुरु और रवि पुष्य योग का संयोग, जाने कब-कब उठा सकते हैं इन शुभ योग का लाभ

New Year 2024: जब भी गुरुवार को पुष्य नक्षत्र पड़ता है तो इससे बनने वाला गुरु पुष्य योग सुख-समृद्धि और सफलता देने वाला होता है. वहीं, रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य संयोग बनता है.

Shubh Yog 2024 Dates: ग्रह-नक्षत्रों के राशि परिवर्तन से कई शुभ योग बनते हैं. ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से साल 2024 सुख समृद्धिदायक होगा. इस पूरे साल में खरीदारी के लिए कई शुभ योग बनेंगे. साल 2024 में गुरु पुष्य,रवि पुष्य,सर्वार्थ और अमृत सिद्धि के साथ रवि योग, द्विपुष्कर सहित अन्य योग भी रहेंगे. इस पूरे साल खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त आएंगे, जिसमें बाजारों में जमकर खरीदारी होगी. यह साल बाजार और व्यापार जगत के लिए खास रहने वाला है. साल 2024 खरीदारी के लिए शुभ रहेगा. 

2024 में गुरु और रवि पुष्य योग का संयोग

खरीदारी के लिए विशेष शुभ माने जाने वाले गुरु और रवि पुष्य योग का संयोग साल 2024 में छह बार बनेगा.  ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि इसमें चार बार गुरु पुष्य योग रहेगा और दो बार रवि पुष्य योग का संयोग रहेगा. इसी प्रकार 25 बार अमृत सिद्धि योग और लगभग 90 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों में से एक नक्षत्र पुष्य आता है. जिसके कारण गुरु पुष्य योग बनता है, इस योग में गुरु बृहस्पति और पुष्य नक्षत्र के मिलन के कारण यह योग बेहद शुभ माना जाता है.

इस योग के दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलती है. इसी के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है. मान्यता है कि इस नक्षत्र में व्यापार का शुभारंभ करना, खरीदारी करना और धन का निवेश आदि कार्य करना बेहद शुभ और लाभकारी होता है. ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को देवताओं द्वारा पूजने वाला नक्षत्र बताया गया है.

नक्षत्रों का राजा पुष्य योग 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना है, इसलिए इसमें की खरीदारी विशेष फलकारी मानी है. इस नक्षत्र में खरीदारी का विशेष महत्व है. इसी प्रकार सर्वार्थ सिद्धि योग में जो खरीदारी की जाती है, वह सभी प्रकार की सिद्धि देती है, अमृत सिद्धि योग में शुभ कार्य और खरीदारी अमृत तुल्य फल प्रदान करते हैं, इसलिए इन योगों में खरीदारी करना लाभकारी होता है. रवि योग सूर्य प्रधान योग है, खरीदारी के लिए यह भी विशेष माना गया हैं.

पुष्य नक्षत्र विशेष फलदायी

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सभी प्रकार के नक्षत्रों में पुष्य को विशेष शुभ माना गया है. वैसे तो पुष्य नक्षत्र हर माह आता है, लेकिन जब भी यह रविवार और गुरुवार के दिन आता है तो रवि पुष्य और गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है, जो खरीदारी के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया हैं. इसमें की गई खरीदारी स्थायित्व प्रदान करती है और सोना, चांदी, भूमि, भवन, वाहन, आभूषण सहित सभी प्रकार की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना गया हैं. 2024 में यह संयोग छह बार बनेगा, जो बाजार के लिए विशेष लाभकारी होगी.

साल 2024 के शुभ संयोग 

25 जनवरी- गुरु पुष्य
22 फरवरी- गुरु पुष्य
09 जून- रवि पुष्य
04 अगस्त- रवि पुष्य
24 अक्टूबर- गुरु पुष्य
21 नवम्बर- गुरु पुष्य

गुरु पुष्य योग में महालाभ

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यह नक्षत्र स्थायी है जो लोग इस नक्षत्र के दौरान कोई भी चीज खरीदते हैं. उस वस्तु का अस्तित्व लंबे समय तक के लिए बना रहता है. पुष्य नक्षत्र पर गुरु बृहस्पति और शनि ग्रह का अधिपत रहता है इस वजह से यह नक्षत्र बेहद शुभ माना जाता है और इस नक्षत्र में भूमि-भवन, रत्न, सोना-चांदी की खरीदारी करना लाभकारी होता है. इस नक्षत्र के दौरान धन का निवेश करना भी लाभकारी होता है.

इस नक्षत्र में आप गुरु बृहस्पित का शुभ आशीर्वाद पाने के लिए उनसे संबंधित चीजें खरीद सकते हैं, जैसे की पीतल के पात्र, पीले रंग के वस्त्र, सोने के आभूषण इत्यादि. हिंदू धर्म के अनुसार इस नक्षत्र के दौरान मां लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. पुष्य नक्षत्र में मां लक्ष्मी की आराधना करने से वह शीघ्र प्रसन्न होती है और धन-धान्य से झोली भर देती हैं.

ये भी पढ़ें

साल की शुरुआत में ही वृश्चिक राशि में मार्गी हुए बुध, इन 4 राशियों की परेशानियों का होगा अंत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget