एक्सप्लोरर

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के अनमोल वचन, सुखी जीवन के ये 4 नियम का पालन करने से मिट जाते हैं सारे कष्ट

Neem Karoli Baba Teachings: नीम करोली बाबा हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त थे. उन्हें अपने जीवन में लगभग 108 हनुमान मंदिर बनवाए थे. उन्होंने सुखी जीवन जीने के कुछ खास उपाय बताए थे.

Neem Karoli Baba Teachings: नीम करोली बाबा 20वीं सदी के महान संतों में से एक हैं जिन्हें हनुमान जी का अवतार भी माना जाता है. नीम करोली बाबा का आश्रम स्थल नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर दूर पंतनगर में स्थित है. बाबा के जीवनकाल और उनकी मृत्यु के बाद भी भक्तों ने अलौकिक और दिव्य चमत्कारों का अनुभव किया. माना जाता है कि उनके दरवाजे से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता है. 

बाबा नीम करोली को कई तरह की सिद्धियां प्राप्त थीं. उनके सिद्धांत दुनिया भर में लोकप्रिय हैं जिसे अपनाकर लोग एक सुखी जीवन जीते हैं. नीम करोली बाबा ने सुखी जीवन जीने के 4 नियम बताए हैं. जानते हैं इसके बारे में.

कठिन समय में ना घबराएं

नीम करोली बाबा का कहना था कि किसी भी व्यक्ति को कठिन समय में बिल्कुल भी घबराना नहीं चाहिए. उनका कहना था कि हर व्यक्ति को यह कला आनी चाहिए कि वो विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहे. आपको भरोसा होना चाहिए कि आज भले आपका समय बुरा है लेकिन आपका आने वाला कल अच्छा होगा. समय कभी भी एक जैसा नहीं रहता है इसलिए ईश्वर पर आपको पूरा भरोसा होना चाहिए.

धन का सही इस्तेमाल

नीम करोली बाबा के अनुसार असली धनवान व्यक्ति वही होता है जो पैसों की उपयोगिता को समझता है. बाबा का कहना था  कि पैसे का इस्तेमाल हमेशा किसी की मदद के लिए ही करना चाहिए. अमीर होने का मतलब धन इकट्ठा करते जाने से नहीं, बल्कि इस धन को सही जगह खर्च करने से भी होता है. इससे घर में धन का आगमन बना रहता है. इसलिए अपने धन को समय-समय पर किसी धार्मिक कार्य पर खर्च करते रहना चाहिए.

गुरु का संपर्क है जरूरी

बाबा का कहना था कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक गुरु जरूर बनाना चाहिए. गुरू बनाकर उनके सानिध्य में रहने से जीवन को एक सही दिशा मिलती है. इसलिए हर व्यक्ति को गुरु बनाकर उनका दर्शन करना चाहिए और उनसे मार्गदर्शन भी लेते रहना चाहिए. ऐसा करने से जीवन का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है.

हर दिन करें हनुमान चालीसा का पाठ

नीम करोली बाबा भगवान हनुमान के परम भक्त थे. कुछ लोग तो उन्हें हनुमान जी का अवतार भी मानते हैं. बाबा का कहना था कि हर व्यक्ति प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. बाबा जी का कहना था कि हनुमान चासीला की प्रत्येक पंक्ति अपने आप एक महामंत्र है. जो व्यक्ति हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसे सभी कष्टों से अपने आप ही मुक्ति मिल जाती है और जीवन में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं.

ये भी पढ़ें

मई में इन मूलांक वालों की बढ़ सकती है परेशानी, न्यूमेरोलॉजी से जानें मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget