एक्सप्लोरर

क्या IPL 2025 में फिर चमकेगा 'कैप्टन कूल'? एमएस धोनी की कुंडली दे रही है चौंकाने वाला संकेत!

MS Dhoni Kundli: क्या IPL 2025 में फिर गूंजेगा 'धोनी-धोनी' का शोर? क्या महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट की पिच पर एक बार फिर चमत्कार करेंगे? जवाब छिपा है उनकी जन्मकुंडली में.

साल 2025 का IPL सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक बड़ा खगोलीय-खेलीय संगम बनने जा रहा है. महेंद्र सिंह धोनी, जिनका जन्म कन्या लग्न में हुआ, इस समय गुरु की महादशा और शनि की अंतरदशा से गुजर रहे हैं. यह संयोग उनके जीवन के सबसे निर्णायक और रणनीतिक दौर की ओर इशारा कर रहा है.

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कुंडली में बुध और शुक्र राजयोग कारक ग्रह हैं, और यह संयोग उन्हें फिर से मैदान पर ‘मैच विनर’ की भूमिका में ला सकता है. जहां एक ओर धोनी (Dhoni) की उम्र और खेल से जुड़े सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ज्योतिषीय गणनाएं कुछ और ही संकेत दे रही हैं, ये संकेत उनके लिए शुभ या अशुभ हैं, समझते हैं.

इंटरनेट पर मौजूद MS Dhoni की कुंडली 7 जुलाई 1981 की है. रांची में उनका जन्म सुबह 11 बजकर 15 मिनट का है, धोनी की कुंडली (Dhoni Ki Kunldi) में कन्या लग्न की है. शनि-गुरु का विशेष प्रभाव उनकी कुंडली में एक असाधारण संयम और नेतृत्व क्षमता का निर्माण करता है. वर्तमान समय में गुरु की महादशा (2020–2036) चालू है. वहीं इस समय गुरु में शनि की अंतर्दशा (7 अगस्त 2025 तक) चल रही है.

ज्योतिष ग्रंथों की मानें तो कन्या लग्न की कुंडली (Kundli) वाले लोगों में पृथ्वी तत्व की स्थिरता, मानसिक अनुशासन और व्यावहारिक बुद्धि होती है. महेंद्र सिंह धोनी की कुंडली में चंद्रमा शून्य डिग्री पर स्थित है, जो उन्हें मौन और संयम का प्रतीक बनाता है. ऐसे व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी निर्णय लेने की असाधारण क्षमता रखते हैं. वर्तमान में गुरु और शनि देव (Shani Dev) की दशा उनकी मेहनत के बल पर फिर से वापिसी करा सकती है.

गुरु की महादशा (Guru Ki Mahadasha)
गुरु इस कुंडली में अशुभ ग्रह माने जाते हैं और नवम भाव (भाग्य) में वृषभ राशि में 9° पर स्थित हैं. हालांकि, यह भाग्यस्थान में होने के कारण उन्हें 'विपरीत राजयोग' प्रदान कर सकते हैं, खासकर जब शुभ ग्रहों का साथ हो.

शनि की अंतर्दशा 2025 अगस्त तक (Shani Ki Dasha)
शनि दशमेश होकर चौथे स्थान से दशम को दृष्टि देते हैं. 10° पर बैठा शनि कर्म के प्रति निरंतरता, धैर्य और परिपक्वता प्रदान करता है. IPL 2025 के पहले चरण तक शनि अंतर्दशा महेंद्र सिंह धोनी को निर्णयों में ठहराव देगी और टीम के भीतर ‘मेंटॉर कप्तान’ के रूप में मजबूत करेगी. शनि मारकेश फल भी दे सकते हैं, लेकिन गुरु के साथ उनकी युति उन्हें मानसिक परिपक्वता और स्थितप्रज्ञता में परिवर्तित करती है.

शनि, कन्या लग्न की कुंडली में अष्टमेश और पंचमेश होकर एक प्रकार का मारक भाव रखता है. यह विशेष रूप से तब प्रभावी होता है जब वह अंतरदशा में आता है. परंतु यदि शनि किसी शुभ ग्रह, विशेषकर बृहस्पति (गुरु) के साथ युति करता है, तो उसका स्वरूप पूर्णत: हानिकर न होकर आध्यात्मिक रूपांतरण का कारक बनता है. ज्योतिष पारिजात के अध्याय 18 में लिखा है-

'शनि-गुरूयो: युति शुभफलप्रदा स्थितप्रज्ञता कारणं भवति.'
अर्थ: यदि शनि और गुरु एक साथ हों और दशा/अंतरदशा में कार्यरत हों, तो यह युति जातक को गहन चिंतनशीलता, आत्मनियंत्रण और मानसिक परिपक्वता प्रदान करती है.

गूढ़ अर्थ:
शनि की ऊर्जा सामान्यतः विलंब, अनुशासन और व्यावहारिक जीवन की कठिनाइयों से जुड़ी होती है. वहीं गुरु ज्ञान, सद्गुण, नीति और उच्च उद्देश्य का प्रतिनिधि है. जब ये दोनों साथ होते हैं, तो एक प्रकार का 'तपस्वी संयोग' उत्पन्न होता है, जो मनुष्य को परिस्थितियों में संतुलन बनाए रखने और विपरीत समय में भी धैर्य से आगे बढ़ने की शक्ति देता है.

धोनी की कुंडली में गुरु की महादशा और शनि की अंतरदशा चल रही है. गुरु चतुर्थ भाव का स्वामी है, मानसिक शांति, घर और नेतृत्व की अंतःप्रेरणा का कारक. शनि देव (Shani Dev) पंचम और षष्ठ भाव से संबंध बनाए हैं, जो महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को रणनीति, टीम वर्क, और बाधाओं से जूझने की क्षमता प्रदान करता है.

गुरु शनि की युति महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को कम बोलने, लेकिन गहराई से सोचने वाला बनाती है. यही नहीं ये युति रणनीतिक लेकिन शांतचित्त, और अनुशासित लेकिन आंतरिक रूप से विशाल विचारों वाला व्यक्ति भी बनाती है.

अगस्त 2025 के बाद: बुध की अंतर्दशा का शुभारंभ
बुध कन्या लग्न के लिए सर्वाधिक शुभ ग्रह है, यह लग्नेश और दशमेश दोनों है. दशम भाव (कर्म) में स्थित है और सूर्य के साथ युति कर रहा है. अगस्त 2025 के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की निर्णय क्षमता, सक्रियता और नेतृत्व में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है. यह IPL के आखिरी चरण तक महेंद्र सिंह धोनी को निर्णायक भूमिका में ला सकती है, संभवतः यह एक चौंकाने वाली कप्तानी, वापसी या गेम-चेंजर इनिंग जैसी होगी.

कौन से ग्रह दे सकते हैं धोखा?

  1. मंगल: अष्टम भाव में 28° पर, मारकेश प्रभाव में है जो IPL जैसे हाई इंटेंसिटी गेम में चोट या तनाव का संकेत दे सकता है.
  2. शुक्र: एकादश में राहु के साथ युति. शुक्र कन्या लग्न के लिए अशुभ ग्रह है और यहां लालसा व भटकाव दे सकता है.
  3. चंद्रमा: शून्य डिग्री पर है जो कभी-कभी असमंजस या अत्यधिक अंतर्मुखता (Introversion) टीम रणनीति में देरी ला सकती है.

IPL 2025 में क्या होगा?

  • महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के क्षेत्र में जब तक हैं. वे एक निर्णायक रणनीति तय करने की भुमिका में बने रहेंगे.
  • अगस्त के बाद (बुध की अंतर्दशा में) महेंद्र सिंह धोनी 'दूसरा जीवन' जैसे खेल सकते हैं, आत्मविश्वास, त्वरित निर्णय और फिनिशर अवतार में नजर आ सकते हैं.
  • टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है, यदि महेंद्र सिंह धोनी मैदान में सक्रिय भूमिका निभाते हैं.
  • वे IPL में ऐतिहासिक उपलब्धि पूरी कर सकते हैं, जैसे- हाल ही में उन्होंने CSK के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) केवल खिलाड़ी नहीं, एक चलता-फिरता ग्रहों से बनने वाले शुभ योगों की एक प्रतिमूर्ति है. महेंद्र सिंह धोनी की कुंडली एक असाधारण संरचना है जिसमें कर्म, भाग्य और समय का शानदार संतुलन है. IPL 2025 उनके करियर का ‘गोल्डन रिटर्न’ बन सकता है, यदि वे स्वास्थ्य और मनोदशा को स्थिर रखने में सफल रहते हैं. उनकी कुंडली का संदेश साफ है, 'खेल अभी खत्म नहीं हुआ है, वो सिर्फ चुप हैं. और जब ग्रह सही दशा में होते हैं, तो इतिहास लिखते हैं.'

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget