एक्सप्लोरर

Margashirsha Purnima 2023: पूर्णिमा के दिन सालों बाद बनेगा दुर्लभ संयोग, सुख-समृद्धि के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें श्री हरि की पूजा

Margashirsha Purnima December 2023: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह का बड़ा महत्व है. इस माह में आने वाली पूर्णिमा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस दिन दान-दक्षिणा करने से बहुत लाभ मिलता है.

Margashirsha Purnima Date 2023: मार्गशीर्ष माह हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना होता है. इस माह में आने वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है जिसे मार्गशीर्ष पूर्णिमा कहते हैं. इस पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और तप का विशेष महत्व होता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26 दिसंबर, मंगलवार के दिन है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कई दुर्लभ संयोग बनने की वजह से इस दिन का महत्व और बढ़ गया है.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन बन रहे हैं ये संयोग

इस बार मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा पर कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं. मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्ल योग को बहुत शुभ माना जाता है. इस योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. इस बार यह पूर्णिमा कई मायनों में खास है. इसके अलावा इस दिन ब्रह्म योग और भद्रावास योग का भी निर्माण हो रहा है. माना जाता है कि इन शुभ योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है. पूर्णिमा तिथि 26 दिसंबर को सुबह 05 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 27 दिसंबर को सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगी.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन व्रत रखने और पूजा करने से हर तरह के सुखों की प्राप्ति होती है. इस दिन भगवान नारायण की पूजा की जाती है. इसलिए सुबह उठकर भगवान का ध्यान करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए. मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं.  इस दिन तुलसी की जड़ की मिट्टी से पवित्र नदी, सरोवर या कुंड में स्नान करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है. माना जाता है कि इस दिन किये जाने वाले दान का फल अन्य पूर्णिमा की तुलना में 32 गुना अधिक मिलता है. यही वजह है कि इस पूर्णिमा को बत्तीसी पूर्णिमा भी कहा जाता है. 

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करना बहुत फलदायी होता है. इस दिन गरीबों व ब्राह्मणों को भोजन और दान-दक्षिणा देने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है.

ये भी पढ़ें

दिसंबर के अंत में बना आदित्य मंगल राजयोग इन राशियों के लिए शुभ, नए साल में भी मिलेगा लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 17 July 2026: धनु राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकियां, रिश्ते को मिल सकती है नई दिशा और मजबूती
धनु राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकियां, रिश्ते को मिल सकती है नई दिशा और मजबूती
क्या वांगचुक का अनशन धीरे-धीरे सरकार के लिए संकट बन रहा है? जानिए जंतर-मंतर के इस धरने का ज्योतिषीय भविष्य
जंतर-मंतर आंदोलन 2026: क्या जुलाई के ग्रहयोग सरकार पर बढ़ाएंगे दबाव?
Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तुरंत आजमा लें ये उपाय
Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तुरंत आजमा लें ये उपाय
Tarot Rashifal 17 July 2026: टैरो राशिफल, मकर राशि वालों के हाथ से निकल सकता है बड़ा मौका, सिंह और तुला के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ
टैरो राशिफल 17 जुलाई 2026 मकर राशि वालों के हाथ से निकल सकता है बड़ा मौका, सिंह और तुला के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget