एक्सप्लोरर

Libra Monthly Horoscope: तुला राशि वालों को निवेश से हो सकता है लाभ, जानें मासिक राशिफल

Libra Monthly Horoscope November 2022: तुला राशि का मासिक राशिफल (Masik Rashifal November 2022) क्या कहता है. पं. सुरेश श्रीमाली से आइए जानते हैं, नवंबर का राशिफल.

Libra Monthly Horoscope, Tula Masik Rashifal November 2022: 5, 6, 14, 15, 16 नवंबर को चन्द्रमा का द्वितीय भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा. जिससे इस महीने म्युचुअल फंड, शेयर बाजार वगैरह में इंटरेस्ट लेना आपके लिए बेहतर रह सकता है. 17,18,26,27 नवंबर को चन्द्रमा का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा.

जिससे आपकीबेस्ट बिजनेस स्किल और नॉलेज आपकी जीत पक्की कर सकते हैं. 13 नवंबर तक आपकी राशि में व 16 नवंबर से द्वितीय भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा, जिससे नियम और कायदे से जीवन की हरेक स्ट्रीम में चलना सबसे बढ़िया रहता है. आपके बिजनेस में भी कानूनी सारे मामलों में जागरूक रहकर आप निश्चिंत होकर काम कर सकते हैं. केतु की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से इस माह हो सकता है आपको ऐसा कई बार लगे कि Market पर आपकी पकड़ में कुछ कमजोरी है.   

तुला राशि- जॉब, करियर
5, 6, 24, 25 नवंबर को चन्द्रमा का दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे सफलता के झंडे गाड़ना चाहते हैं तो काम के प्रति पूरे समर्पण बनाए रखिएगा. गुरू की पाचवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से सरकारी नौकरी करने वाले ट्रांसफर करवा कर अपने गृह स्थान जाना चाहते है तो इस समय आपका ये सही साबित हो सकता है. 13 नवंबर तक आपकी राशि में व 16 नवंबर से द्वितीय भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे प्रबंधकीय कौशल में आपको एक अच्छा टीम लीडर बनने के लिए इस माह भरसक प्रयास करना होगा. 

15 नवंबर तक आपकी राशि में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष रहेगा जिससे इस महीने और आगे भी आपके बॉस आपके काम से खुश ना हों, इसके लिए कुछ शातिर चालें आपकी पीठ के पीछे हो सकती हैं, आप अपने काम में लगे रहिएगा.

तुला राशि- लव रिलेशनशिप
10 नवंबर तक आपकी राशि में मालव्य योग रहेगा जिससे माता-पिता और लाइफ पार्टनर के साथ आपका सामंजस्य ज्यादा मजबूत होगा. 17,18,26,27 नवंबर को चन्द्रमा का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे इस माह आपकी दांपत्य जीवन में हर तरह की गलतफहमी पूरी तरह से खत्म हो सकती हैं. 19,20,24,25 नवंबर को चन्द्रमा का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा.

तुला राशि- शिक्षा
12,13,21,22,23 नवंबर को चन्द्रमा का पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे आप इस महीने अपने कोर्स को लेकर गंभीर रहेगें. इस  महीने पंचम भाव के स्वामी शनि चतुर्थ भाव में शश योग बनाऐगें. जिससे उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. केतु की पाचवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से अपने अच्छे भविष्य के लिए आप अपनी योग्यता वाली परीक्षा में आवेदन जरूर करें.

तुला राशि- सेहत, ट्रैवल
1,2,19,20,28,29 नवंबर को चन्द्रमा का अष्टम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा. जिससे परिवार के साथ आस पास के ही किसी शांति पूर्ण स्थल पर जाना सभी को खुशी दे सकता है.  17,18,21,22,23 नवंबर को चन्द्रमा का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा. सेहत को लेकर सर्तक रहें.

तुला राशि- उपाय
2 नवंबर आंवला नवमी पर- अगर आप अपने सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं और अपने दाम्पत्य जीवन को सुखद बनाना चाहते हैं, तो आंवले की जड़ में जल चढ़ाएं. साथ ही विष्णु जी के ‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय मंत्र का 11 बार जप करें. 04 नवंबर देवप्रबोधिनी एकादशी पर- अगर आपकी बेटी के विवाह में किसी प्रकार की अड़चन आ रही है, तो उन अड़चनों से छुटकारा पाने के लिए आपको पांच तुलसी दल लेकर, उस पर हल्दी का टीका लगाकर श्री हरि को अर्पित करना चाहिए.

6 नवंबर वैकुण्ठ चतुर्दशी पर- अगर आप अपने जीवन में धन-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो शिव मन्दिर जाकर पहले शिवलिंग का जल से अभिषेक करें और फिर भगवान को धतूरा और भांग चढ़ाएं. साथ ही कनेर का पुष्प भी अर्पित करें. 16 नवंबर श्री काल भैरवाष्टमी पर अगर आपको लगता है कि आपके बच्चे पर किसी ने कुछ करवा रखा है, जिसके कारण वो अपना ध्यान काम में नहीं लगा पा रहा है, तो एक रोटी पर सरसों का तेल चुपड़कर, उस पर गुड़ रखकर अपने बच्चे के सिर से 6 बार क्लॉक वाइज और एक बार एंटी क्लॉक वाइज वारकर अपने घर से दूर कहीं विरानी जगह पर रख आयें.

Weekly Horoscope: मेष, मिथुन, सिंह राशि वालों को हो सकती है हानि, सभी राशि वाले जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
Kal Ka Rashifal 19 August 2026: बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
नौकरी बदलने या नई Deal साइन करने जा रहे हैं? 18 अगस्त से बुध अस्त, पहले जान लें ये जरूरी बात
Budh Ast 2026: नई नौकरी और बिजनेस डील में बरतें सावधानी
Meen Rashifal 18 August 2026: 8वें चंद्रमा से मीन राशि वाले जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, खर्चों पर लगाएं लगाम
Meen Rashifal 18 August 2026: 8वें चंद्रमा से मीन राशि वाले जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, खर्चों पर लगाएं लगाम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget