एक्सप्लोरर

Libra Yearly Horoscope 2024: उन्नति दिलाने वाला साबित होगा नया साल, जानें 2024 का वार्षिक राशिफल

Libra Horoscope 2024: साल 2024 तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. एस्ट्रोलॉजर रुचि शर्मा से जानें लव, करियर, शिक्षा, आर्थिक और स्वास्थ्य के लिए तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Rashi 2024).

Tula Rashifal 2024: नया साल अपने साथ नई उमंगे,नई खुशियां लेकर आता है. लेकिन इसी के साथ कुछ चुनौतियां भी रहती है. ऐसा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण होता है. हालांकि अलग-अलग राशियों पर इसका प्रभाव भी अलग-अलग पड़ता है.

बात करें तुला राशि कि तो नया साल 2024 तुला राशि वालों के लिए विशेष रहेगा या फिर बीते वर्ष 2023 की तरह की जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे. आइये ज्योतिष से जानते हैं नए साल में तुला राशि वालों को किन समस्याओं से निजात मिलेगी, कैसा रहेगा करियर,आर्थिक पक्ष, शिक्षा क्षेत्र, स्वास्थ्य और लव लाइफ. जानते हैं 2024 का तुला वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2024)-

तुला लव राशिफल 2024 (Libra Love Horoscope 2024)

तुला राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 प्रेम संबंधों के मामलों में अच्छा रहेगा. क्योंकि इस साल के शुरुआती दिनों में आपके दूसरे भाव पर शुक्र और बुध का प्रभाव होने से वे आपको मीठा बोलने वाला बनाएंगे, जिससे आप अपने प्रिय साथी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे. इस वर्ष आपका प्रेम विवाह होने के भी प्रेम योग बनते दिख रहे हैं. क्योंकि आप अपने साथी के दिल में इस वर्ष अपने लिए एक पक्की जगह बनाने में कामयाब रहेंगे.

इस वर्ष शनि महाराज आपकी राशि में स्थित रहने के कारण यह बताएंगे कि आप अपने रिश्ते को लेकर कितने सजग हैं. मार्च का महीना आपके लिए बहुत रोमांटिक रहेगा लेकिन आपको उनसे कुछ भी बातों को गुप्त नहीं रखना है. अप्रैल से सितंबर के बीच आपके रिश्ते में अपने साथी से कुछ बातों को लेकर खटपट हो सकती है, जो आपके तनाव को बढ़ाएगी. आपको उनके दिल में जगह बनाने के लिए बहुत सावधानी से कुछ ऐसा करना होगा जिससे उनका पर विश्वास बढ़े. ऐसा करने से आपका रिश्ता आगे बढ़ेगा.

गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए वर्ष की शुरुआत के महीने अच्छे रहेंगे. क्योंकि दूसरे भाव में शुक्र और बुध का प्रभाव रहेगा, जिससे आप अपने साथी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और उनके साथ घूमने फिरने जाने के प्लानिंग बनाएंगे और अपनी मीठी-मीठी बातों से अपने रिश्ते को बेहतर बनाएंगे. आप अपने ससुराल पक्ष के लोगों का पूरा ध्यान रखेंगे जिससे आपके साथी और आपके बीच रिश्ता और गहरा होगा.

आप और आपके साथी घर के लिए बराबर शॉपिंग करेंगे और कुछ जरूरी कागजातों को लेकर भी अपने साथी के साथ मिलकर कुछ काम करना होगा जो घर की भलाई में काम आएंगे. आप और आपके साथ ही अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां को निभाते हुए अपने रिश्ते को भी प्रेम से भरा रखने की कोशिश करेंगे.

तुला करियर राशिफल 2024 (Libra Career Horoscope 2024)

तुला राशि के जातकों के लिए यह साल करियर के दृष्टिकोण से अच्छे रिजल्ट लेकर आएगा. क्योंकि इस वर्ष बृहस्पति महाराज आपके सप्तम भाव को प्रभावित करेंगे और शनि देव आपके पंचम भाव में भ्रमण करते रहेंगे. साल के शुरुआती दिनों में सूर्य और मंगल का आपके तीसरे भाव पर प्रभाव पड़ सकता है. छठे भाव पर राहु का प्रभाव रहेगा. यह सभी ग्रह आप को करियर में बहुत ज्यादा प्रभावित करेंगे. आपको कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है. लेकिन आप उनसे बिल्कुल घबराएं नहीं क्योंकि क्योंकि यह आपकी विशेषता है कि आप किसी चुनौती से घबराते नहीं हैं और जीवन में बैलेंस बनाए रखते हैं. यही विशेषता आपको अपने करियर में तरक्की दिलवाएगी.

नौकरी में आपको इस वर्ष आपके मनपसंद पद की प्राप्ति हो सकती है. आपके अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे और उनको आपके काम करने का तरीका भी बहुत पसंद आएगा. मार्च और मई के कुछ महीनो में आपको समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए आप अपनी नौकरी में भी बदलाव करने की कोशिश करेंगे. क्योंकि पुरानी नौकरी में आपको नई-नई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आपके कुछ विरोधी इस समय में आपके खिलाफ कुछ षडयंत्र भी रचने की पूरी कोशिश करेंगे.

बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा साबित होगा, इसलिए इस वर्ष वह अपने काम को बढ़ा सकते हैं, नहीं तो किसी नए काम की शुरुआत करने की भी पूरी कोशिश करेंगे. लेकिन मई से अक्टूबर के बीच का समय आपके लिए कुछ कमजोर रहेगा. इस समय में आप सावधान रहें. इस समय में आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत भी बहुत ही सोच विचार कर ही करें.

तुला शिक्षा राशिफल 2024 (Libra Education Horoscope 2024)

तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा क्योंकि शनि देव आपके पांचवें भाव में बैठे रहेंगे. उन्हीं की कृपा दृष्टि की वजह से आपको अपनी पढ़ाई को विस्तार देने का मौका मिलेगा. शनि देव इस वर्ष आपकी कंसंट्रेशन पावर को भी बढ़ाएंगे. लेकिन इस वर्ष मार्च से लेकर अक्टूबर तक के महीने आपके लिए कुछ कठिन रहेंगे. लेकिन आपको इन सभी समस्याओं, व्यवधानों और चुनौतियों का खुलकर सामना करना होगा और मुझे अपनी पढ़ाई करनी ही है, ऐसा निश्चय करना होगा.

जो स्टूडेंट्स किसी तरह की परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो यह वर्ष राहु महाराज की कृपा रहने के कारण आपको सफलता दिलाएगा. लेकिन आपको अपनी योग्यता को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा. ऐसा करने से आपको अपनी शिक्षा में अच्छी सक्सेस मिल सकती है.

तुला आर्थिक राशिफल 2024 (Libra Financial Horoscope 2024)

तुला राशि के जातकों के लिए यह वर्ष धन संबंधित मामलों में उन्नति दिलाने वाला रहेगा. क्योंकि साल के शुरुआती दिनों में आपके दूसरे भाव को बुध और शुक्र जैसे शुभ ग्रह प्रभावित करेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे. पांचवे भाव में बैठे हुए शनि देव की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी और उनकी दृष्टि ग्यारहवें भाव पर बनी रहेगी, जिसके कारण यह वर्ष आपके लिए नई-नई इनकम के रास्ते खोलेगा.

बारहवें भाव में केतु महाराज इस पूरे साल विराजमान रहेंगे जो आपके एक्सपेंडिचर को भी बहुत ज्यादा बढ़ाएंगे लेकिन आप समझदारी बनाए रखें और एक लिमिट बना कर रखें. जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति बीच-बीच में डगमगाते हुए भी संभल जाए. आप किसी इन्वेस्टमेंट के लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो मार्केट के ट्रेंड को ध्यान में रखें और किसी एक्सपर्ट की एडवाइस लेकर आगे बढ़ें. आपको सफलता मिल सकती है लेकिन लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्टमेंट ज्यादा बेनिफिशियल रहेगा.

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Libra Health Horoscope 2024)

तुला राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सेहत के मामले में मिला-जुला रहेगा. क्योंकि शुरुआत में तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आपके छठे भाव में राहु महाराज के विशेष प्रभाव के चलते आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाह रहेंगे और यही आपको बीमार बना सकता है. आपका संतुलित खानपान ना होना, बेवजह और असमय खाना पीना आपको बीमार बना सकता है. इसलिए आपको उसमें बदलाव लाना होगा. नहीं तो शारीरिक समस्याएं बीमारियों के रूप में आती रहेंगी.

इस साल के बीच में किसी प्रकार की चोट चपेट लगने की भी संभावना बनती दिख रही है. आपको आंखों, पेट, पाचन तंत्र से संबंधित समस्या इस वर्ष होने की संभावना बनी‌ हुई है, इसलिए आप सावधानी और सतर्कता रखें और सेहत पर पूरा ध्यान दें.

ये भी पढ़ें: Tula Rashifal 2024: तुला राशि को नए साल में मिलेंगी कई उपलब्धियां, जानें करियर, परिवार, शिक्षा, सेहत का वार्षिक राशिफल 2024

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget