एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर आज रोहिणी नक्षत्र में दिया जाएगा चांद को अर्घ्य, क्यों शुभ है यह नक्षत्र

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का पर्व इस साल बहुत खास रहेगा. क्योंकि चंद्रमा का उदय (Moonrise Time) शुभ रोहिणी नक्षत्र (Rohini Nakshatra) में होगा. बता दें कि इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं.

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का त्योहार देशभर में मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत (Nirjala Vrat) रखकर अंखड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखती हैं. रात में चंद्रोदय (Moonrise) होने पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत पूजा होता है. इसलिए करवा चौथ पर चंद्रमा का महत्व बढ़ जाता है.

आज रविवार 20 अक्टूबर 2024 को करवा चौथ के दिन कई शुभ योग रहेंगे. लेकिन इस साल करवा चौथ में चांद की पूजा रोहिणी नक्षत्र के अद्भुत संयोग में की जाएगी. चंद्रमा की पूजा के लिए इस नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना जाता है.

रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा करवा चौथ का चांद

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि, वैसे तो करवा चौथ पर 20 अक्टूबर को कृतिका नक्षत्र रहेगा इसके बाद रोहिणी नक्षत्र (Rohini Nakshatra) शुरू हो जाएगा. चंद्रमा स्वयं इस नक्षत्र के स्वामी हैं. ऐसे में चंद्रमा की पूजा के दौरान इस नक्षत्र का होना करवा चौथ के पर्व के महत्व को कई गुणा बढ़ा देता है.

करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के सुखमय वैवाहित जीवन (Happy Married Life) के लिए किया जाता है. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार (Solah Shringar) करती हैं और खूब सजती-संवरती हैं. वहीं रोहिणी नक्षत्र को भी दांपत्य जीवन में मधुरता और सौंदर्य में निखार का कारक माना गया है.

मंगलकारी सुयोगों के संगम में करवा चौथ

करवा चौथ के दिन ग्रह-नक्षत्र और राशियों से कई शुभ योग का निर्माण होगा. आज के दिन सूर्य और बुध तुला राशि (Tula Rashi) में हैं, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है. शुक्र के वृश्चिक राशि में आने से देव गुरु बृहस्पति के साथ समसप्तक योग (Samsaptak Yoga) भी बना है.

वहीं शनि (Shani Dev) अपनी स्वराशि कुंभ में रहकर शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं और चंद्रमा वृषभ में विराजमान होकर गुरु के साथ युति होने से गजकेसरी योग (Gajkesari Yoga) का निर्माण हुआ है. ऐसे में इस साल करवा चौथ पर शुभ योगों का संगम बना है.

कब निकलेगा चांद (Chand Nikalne ka Samay)

आज करवा चौथ पर सभी को बेसब्री से चांद निकलने का इंतजार रहता है. बता दें कि आज रात 7:54 पर चंद्रोदय होगा और इसके बाद आप चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा कर सकेंगी और अपना व्रत खोल सकेंगी.

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर व्रत रखने की सही विधि क्या है, गलती से पी लें पानी तो क्या करें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 18 July 2026: धनु, कुंभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ; कन्या व मीन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
टैरो राशिफल 18 जुलाई 2026 धनु, कुंभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ; कन्या व मीन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
Weekly Love Horoscope 19-25 July 2026: इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बन रहे अशुभ योग, शेयर बाजार और मौसम पर कैसा रहेगा असर?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बन रहे अशुभ योग, शेयर बाजार और मौसम पर कैसा रहेगा असर?
Dashank Yog 2026: 19 जुलाई तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर, कारोबार और धन में मिलेंगे जबरदस्त लाभ
Dashank Yog 2026: 19 जुलाई तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर, कारोबार और धन में मिलेंगे जबरदस्त लाभ

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget