एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal 5 December 2023: मेष, कर्क, तुला, कुंभ राशि वालों को बिजनेस में नुकसान, जानें कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal, Horoscope Tomorrow: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन, किसको कल मिलेगा लाभ.आइए जानते हैं कल का राशिफल (Rashifal in Hindi).

Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार कल यानि 5 December 2023, मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है. ग्रहों की चाल के मुताबिक कल का दिन मिथुन राशि वालों के ऑफिस में तनाव का माहौल हो सकता है. कल कन्या राशि वालों को विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. सभी राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि- कल का दिन भाग दौड़ वाला रहेगा नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए कल का दिन बहुत ही भाग दौड़ से भरा रहेगा. ऑफिस में आपको बहुत अधिक कार्य करना पड़ सकता है.  जिसके कारण आपको मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है.  कल आप व्यर्थ के कार्यों को करने से बचे अन्यथा, आप उसमें फंस सकते हैं.जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा सा सावधान रहे.  उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है,  

उन्हें अच्छे से डॉक्टर को दिखाकर इलाज करवाये. आप अपने जीवन का यदि कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो सोच समझ कर ले. अन्यथा, परेशानी में फंस सकते हैं.  व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार को लेकर आप बहुत अधिक सतर्क रहें. आपको कोई बड़ा घाटा हो सकता है. आपका पार्टनर आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है. आपके परिवार के सदस्यों के बीच में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा. 

वृषभ राशि- आपके लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा.  कल कल आप किसी पर भी व्यर्थ  का क्रोध करने से बचे अन्यथा, वह व्यक्ति आपका अपमान भी कर सकता है. कल आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है,  जिसके कारण आप थोड़ा सा तनाव में भी आ सकते हैं.  स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सावधान रहे, आपकी सेहत खराब हो सकती है.

यदि आपको बीपी या कोलेस्ट्रॉल है तो बाहर का खाना खाने से बचे, व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपका यदि कोई पैतृक व्यवसाय है तो आप उसको आगे बढ़ाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे.

मिथुन राशि- कल आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं तथा वहां पर जाकर आप बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे और आप अपनी सभी परेशानियों को भूल जाएंगे. स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सतर्क रहे. आपको पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकते हैं. कल आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. आपके बच्चों की शादी विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं. संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा. संतान के भविष्य को लेकर भी आप निश्चिंत रहेंगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपकी स्थिति आर्थिक रूप से बहुत अधिक मजबूत रहेगी.

आपको आपके व्यापार को चलाने में रूपए पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी. आपका व्यापार भी बहुत अधिक तरक्की करेगा. आपको आपके व्यापार  में आर्थिक रूप से बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है. यदि आपके परिवार में किसी बात को लेकर बहुत अधिक मतभेद उत्पन्न हो रहे हैं तो आप उसे मतभेद को कम करने की कोशिश करें. आप कामयाब होंगे और आपके परिवार में शांति रहेगी. वाहन चलाने में सावधानी बरते अन्यथा, आप कोई दुर्घटना कर सकते हैं और आपको शारीरिक चोट भी लग सकती हैं. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें,  किसी से भी गलत बात ना करें अन्यथा, सामने वाले को आपकी बातें बुरी लग सकती है. 

कर्क राशि- कल का दिन बहुत अच्छा रहेगा. कल आपका मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा,  इसके लिए आप फूले ना समाएंगे. कल आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें,  खासतौर से अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का.  आपके जीवन साथी को यदि किसी प्रकार की कोई शारीरिक समस्या है तो आप लापरवाही ना करें,  तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. व्यापार करने वालेजातकों की बात करें तो कल खास तौर से महिला व्यापारियों को अपनी व्यापार में बहुत अच्छे सफलता की प्राप्ति हो सकती है. जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा. व्यवसाय में आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है.  यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी अच्छे अवसर है, आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है. आपके घर परिवार  में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, उसमें शामिल होने में आपको बहुत अधिक खुशी मिलेगी. जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा.  आपका जीवन साथी आपकी हर परेशानी में आपके साथ खड़ा रहेगा.  आप संतान को लेकर भी बहुत अधिक खुश रहेंगे.  आपकी संतान बहुत ही अच्छी निकलेगी. 

सिंह राशि- दिन ठीक-ठाक रहेगा. कल आपको किसी कार्य के कारण एक लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आप यदि अपना कोई निजी वाहन चलाते हैं तो आपको वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी अन्यथा,  आपसे किसी का एक्सीडेंट हो सकता है.  और आपको शारीरिक चोट भी लग सकती हैं. स्वास्थ्य की बात करें तो आपका स्वास्थ्य कल बहुत अधिक खराब हो सकता है. आप किसी भी छोटे-मोटे डॉक्टर पर ना जाकर किसी अच्छे डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज कराये अन्यथा भविष्य में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.  व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहें. आप यदि पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपका पार्टनर आपको धोखा भी दे सकता है.

आप अपने पार्टनर की सभी बातों पर नजर रखें. कल आपको अपने परिवार से संबंधित कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकते हैं,  जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा।  आपके परिवार का माहौल भी बहुत अधिक खुशनुमा रहेगा.  यदि आप अपने कोई पैतृक कार्य करते हैं तो उसमें लंबे समय से कोई बड़ा व्यवधान आ सकता है,  जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं.  कल आपका आपके पुत्र से मतभेद बढ़ सकता है.  जिसके कारण आप बहुत अधिक परेशान भी हो सकते हैं. 

कन्या राशि- कल का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा.  कल आपका मन किसी बात को लेकर अशांत रहेगा और आपके मन में उथल-पुथल मची रहेगी.  परंतु कुछ उपाय के कारण आपका मन शांत हो सकता है. आप अपने मन को शांत रखने के लिए किसी से अपने मन की बात कहें, किसी बात का भय आपको बहुत अधिक बेचैन कर सकता है. किसी के कार्य के बिगड़ने से भी आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है.  आपके परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ने से आपका मन परेशान हो सकता है. आप उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखें तथा डॉक्टर से अच्छे से इलाज करवाये,

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको घाटा हो सकता है.  आप अपनी व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक मेहनत करें.  तभी आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है.  आप अपनी व्यवहार को अच्छा बना कर रखें, क्योंकि आपके परिवार का माहौल आपके खिलाफ हो सकता है.  परंतु आप शांत रहें. किसी से भी गलत बात ना कहे।  अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.  जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से भी आप खुश रहेंगे.  आपके घर में अतिथि का आगमन हो सकता है जिससे आपका मन और अधिक प्रसन्न हो सकता है. 

तुला राशि- कल आपका मन किसी बात की प्रसन्नता से भरा रहेगा. कल आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है,  जिससे मिलने के बाद आपके बिगड़े हुए कार्य भी सुधर सकते हैं. और आपके मन को बहुत अधिक शांति भी मिलेगी. कल आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा,  जिससे मिलने का प्रयास आप बहुत समय से कर रहे थे, कल आपका कोई बहुत बड़ा कार्य पूरा हो सकता है,  जिससे आपका आत्मविश्वास बहुत अधिक बढ़ेगा.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है. आपका व्यापार बहुत अधिक उन्नति करेगा तथा आपके शत्रु आपसे जलेंगे.  कल आप कोई  गाड़ी या स्कूटी इत्यादि खरीदने का प्लान बना सकते हैं, परंतु आप थोड़ा सा संभल कर रहे,  आपका यह प्लान फेल भी हो सकता है.  आपका मान सम्मान बढ़ा रहेगा। आपके परिवार के लोग आपके व्यवहार से और आपकी आदतों से बहुत खुश रहेंगे. जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान का भी आपको पूरा प्यार मिलेगा. 

वृश्चिक राशि- कल का दिन पूरी सफलता से भरा रहेगा. कल आपकी बात करें तो कल आप किसी धार्मिक यात्रा पर अपने परिवार के साथ जा सकते हैं,  जहां पर आप बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे और आपके मन को शांति मिलेगी.  व्यवसाय करने वाले जातकों की बात करें तो आपको आपके व्यवसाय मे तरक्की की प्राप्ति हो सकती है. आपका व्यवसाय अधिक उन्नति करेगा. यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय खोलना चाहते हैं तो आपके लिए यह अवसर अच्छा रहेगा,  

आपका पार्टनर व्यवसाय को चलाने में आपका पूरा सहयोग करेगा और आपका व्यवसाय बहुत अच्छा चलेगा. कल आपका आपकी पत्नी और आपके बच्चों के साथ में बहुत अच्छा समय व्यतीत हो सकता है. आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किसी  मंदिर इत्यादि में घूमने के लिए जा सकते हैं, जहां आपका मन को बहुत हल्का महसूस होगा, आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. यदि आपके माता-पिता बहुत समय से किसी बीमारी से परेशान थे तो उन्हें आराम मिल सकता है. जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा. आपका मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक खुश रहेगा. 

धनु राशि- कल का दिन बहुत अच्छा बीतने वाला है. यदि आप व्यापार के क्षेत्र में कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आपका व्यापार बहुत अधिक उन्नति करेगा और आपको आपके व्यापार मे बहुत अधिक तरक्की की प्राप्ति हो सकती है. आपको अपना नया कार्य बढ़ाने में आपके मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.  

आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अधिक मजबूत रहेगी. आपको रूपए पैसे की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी. आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन रहेगा.  आपके परिवार के संबंध कल बहुत अच्छे रहेंगे. आपके सम्बन्ध मधुर होने से आपके परिवार का माहौल भी बहुत अधिक  हल्का  रहेगा. यदि आपके परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है तो कल वह विवाद दूर हो सकता है, आपके परिवार में शांति का माहौल रहेगा. 

मकर राशि- कल का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा. आपका मन आपके स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकता है. आप अच्छे से डॉक्टर को दिखा कर अपना इलाज करवाये अन्यथा, भविष्य में आपको अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य के कारण आपकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ा बिगड़ सकती है, इसलिए आप अपना हाथ थोड़ा खींच कर चले।  परिवार में कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान हो सकता है.  

व्यापार करने वाले जातकों के लिए कल का दिन बहुत ही अधिक सावधानी वाला रहेगा. आप अपने व्यापार में किसी भी अपरिचित व्यक्ति को धनउधार ना दें, नहीं तो आपको आपके व्यापार में बहुत बड़ा घाटा हो सकता है. कल आपकी आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. आपके परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर आपके मतभेद बने रह सकते हैं, जिसके कारण आप बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं. 

कुंभ राशि- दिन परेशानियों भरा रह सकता है. यदि आप किसी समस्या में फसेंगे या आपके परिवार के सदस्य किसी समस्या में फसेंगे तो उस समस्या का हल आपको ही निकलना होगा. आप अपनी बुद्धि के बल से समस्याओं से बाहर आ सकते हैं. यदि आपने किसी से धन उधार ले रखा है तो वह व्यक्ति आपके ऊपर धन वापस करने के लिए प्रेशर बना सकता है. कल आप जमीन जायदाद से प्रॉपर्टी के चक्कर में किसी कोर्ट कचहरी इत्यादि में भी फंस सकते हैं, उसके कारण न मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको किसी प्रकार का घाटा हो सकता है जिससे आपका मनोबल टूट सकता है.  व्यापार में आपको बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है. अपने व्यापार को फिर से बढ़ाने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.

 नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आपके अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होकर आपके वेतन में बढ़ोतरी कर सकते हैं, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा. संतान के भविष्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं. आप किसी भी परेशानी में अपना धैर्य बना कर रखें, मनोबल को टूटने ना दें. आत्मविश्वास से आप फिर से अपने आप को मजबूत बना सकते हैं अन्यथा,  विरोधी वर्ग आप पर हावी हो सकता है और आप बहुत बड़ी समस्या में फंस सकते हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनको नसों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. 

मीन राशि- कल का दिन बहुत अच्छा हो सकता है. कल यदि आप किसी परेशानी में फसेंगे तो आपको बहुत परेशानी से मुक्ति मिल सकती है. कल आप किसी प्रकार के वाद विवाद में पडेगे तो आपको उस वाद-विवाद से भी कलादी मिल सकती है. आपकी उसमें जीत हो सकती है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा सा सावधानी से भरा रहेगा. आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए अपने किसी बुजुर्ग की सलाह अवश्य ले अन्यथा, आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में धन के लेनदेन की भी सावधानी बरतें.  यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें.  

यदि आपके ऊपर कोई परेशानी आएगी तो आपको अपने रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है. आपके लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे. आपका हर प्रकार का संकट दूर हो सकता है. आप अपने माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें. उनको पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा, परंतु अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है. जमीन,जायदाद और प्रॉपर्टी के मामले में आप थोड़ा सा सतर्क रहें. अपने आप अपनी प्रॉपर्टी को बेचने या खरीदने में किसी पर भी बहुत अधिक विश्वास ना करें.

New Year Horoscope 2024: नए साल में बदल जाएगी इन 3 राशियों की जिंदगी, मिलेंगे कई अच्छे अवसर

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: नवरात्रि की षष्ठी पर रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, मेष से मीन तक जानें किसके घर बरसेगी लक्ष्मी और किसे रहना होगा सावधान!
Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: मेष से मीन तक राशिफल, राहुकाल, लकी नंबर और उपाय
Aaj Ka Meen Rashial 24 March 2026: मीन राशि करियर में सम्मान, बिजनेस में 30% तक वृद्धि और परिवार में सुख-शांति
Aaj Ka Meen Rashial 24 March 2026: मीन राशि करियर में सम्मान, बिजनेस में 30% तक वृद्धि और परिवार में सुख-शांति
Aaj Ka Kumbh Rashial 24 March 2026: कुंभ राशि खर्च और विवाद से सावधान, करियर में रुकावट और सेहत पर ध्यान जरूरी
Aaj Ka Kumbh Rashial 24 March 2026: कुंभ राशि खर्च और विवाद से सावधान, करियर में रुकावट और सेहत पर ध्यान जरूरी
Aaj Ka Makar Rashifal 24 March 2026: मकर राशि करियर में तरक्की, बिजनेस में नई पहचान और जीवन में खुशियों का आगमन
Aaj Ka Makar Rashifal 24 March 2026: मकर राशि करियर में तरक्की, बिजनेस में नई पहचान और जीवन में खुशियों का आगमन

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
Crude Oil Price: सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget