एक्सप्लोरर

Kaal Sarp Dosh Upay: कालसर्प दोष ऐसे करता है खूब परेशान, जानें इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय

Kaal Sarp Dosh: कुंडली में कालसर्प दोष हो तो व्यक्ति का जीवन मुश्किलों से भर जाता है. कुछ उपायों से काल सर्प दोष से राहत पाई जा सकती है. जानते हैं इन आसान उपायों के बारे में.

Kaal Sarp Dosh Effects: कुंडली में कई सारे शुभ- अशुभ योग होते हैं. शुभ योग जहां व्यक्ति को हमेशा शुभ फल देते हैं वहीं अशुभ योग से व्यक्ति हमेशा परेशान रहता है. कुंडली में कुछ शापित योग भी होते हैं. कालसर्प योग इन्हीं दोषों में से एक है. कालसर्प दोष व्यक्ति को कई तरह से परेशान करता है. जानते हैं इसके लक्षण और इससे छुटकारा पाने के उपायों के बारे में.

क्या होता है कालसर्प दोष

ज्योतिष शास्त्र में, कालसर्प दोष को एक अशुभ योग माना जाता है. यह तब बनता है जब कुंडली में सभी ग्रह राहु और केतु के बीच में आ जाते हैं. इससे ऐसा लगता है जैसे कि सारे ग्रह सर्प द्वारा बंधे हुए हों.

राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है और इनका प्रभाव अक्सर नकारात्मक होता है. कालसर्प दोष से पीड़ित लोगों को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

काल सर्प दोष के लक्षण

कुंडली में कालसर्प दोष हो तो व्यक्ति शारीरिक और आर्थिक रूप से हमेशा परेशान रहता है. कुछ लोगों को इस दोष की वजह से संतान संबंधी कष्ट भी उठाने पड़ते हैं. कुछ लोग या तो संतानहीन रह जाते हैं या फिर उनका संतान हमेशा रोगी रहता है. 

कालसर्प दोष होने पर नौकरी भी बार-बार छूटती रहती है और कई बार कर्ज भी लेना पड़ जाता है. कुंडली में काल सर्प योग तो ज्योतिष की सलाह से जल्द से जल्द इसका निवारण करना चाहिए.

कालसर्प दोष के उपाय

  • ज्योतिष शास्त्र में काल सर्प दोष दूर करने के कई आसान उपाय बताए गए हैं. अगर पति-पत्नी के बीच के बीच में हमेशा क्लेश रहता हो, तो आपको मोरपंख मुकुट धारण किए भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को अपने घर में स्थापित करना चाहिए.
  • भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना करने के साथ ही 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' या 'ऊँ नमो वासुदेवाय कृष्णाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए. नियमित रूप से ऐसा करने से कालसर्प दोष शांत होता है.
  • कालसर्प योग की वजह से नौकरी में बार-बार परेशानी आ रही हो या फिर नौकरी नहीं मिल पा रही है तो उसके लिए पलाश के फूल का उपाय करें. इसे गोमूत्र में डुबो कर बारीक कर लें फिर इसे सुखाकर इसका चूर्ण बना लें. इसे चंदन पाउडर के साथ मिलाकर शिवलिंग पर त्रिपुण्ड का आकार बनाएं. 21 दिनों तक इसे उपाय को करने से नौकरी की समस्या दूर होती है.
  • कुंडली में कालसर्प दोष के प्रभाव से काम में बार-बार बाधा आती हो तो शिव परिवार की हर दिन पूजा करनी चाहिए. इससे आपके सारे रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे. अगर आपको बार-बार तेज गुस्सा आता हो तो शिवलिंग पर रोज मीठे दूध में भांग डालकर चढ़ाएं. ऐसा करने से गुस्सा शांत होता है. 
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भी काल सर्प दोष का प्रभाव कम होता है. सवा महीने तक हर दिन सुबह उठने के बाद पक्षियों को जौ के दाने खिलाने चाहिए. इससे विशेष लाभ मिलता है.
  • जिन लोगों पर कालसर्प दोष हो उन लोगों को नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. मंगलवार के दिन हनुमान जी पर सिंदूर, चमेली का तेल और बताशा चढ़ाना चाहिए. राहु-केतु के उपाय करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

अष्टमी के दिन होती है महागौरी की पूजा, जानें कैसा है मां का यह स्वरूप

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क
Makar Rashifal 20 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वाले जुड़ेंगे बड़ी कंपनी से, बिगड़े रिश्ते सुधरने से मिलेगा बड़ा ऑर्डर
Makar Rashifal 20 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वाले जुड़ेंगे बड़ी कंपनी से, बिगड़े रिश्ते सुधरने से मिलेगा बड़ा ऑर्डर
Dhanu Rashifal 20 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले फालतू खर्चों व नए निवेश से बचें, संतान के मामलों में बरतें समझदारी
Dhanu Rashifal 20 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले फालतू खर्चों व नए निवेश से बचें, संतान के मामलों में बरतें समझदारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget