एक्सप्लोरर

Job Astrology: ऑफिस में सभी करें आपके काम की तारीफ, बॉस भी रहे प्रसन्न तो इस ग्रह को रखें शुभ

Job Astrology: ऑफिस में अगर बॉस नाराज हो तो तरक्की पाना मुश्किल हो जाता है. यदि आप चाहते हैं कि बॉस आपसे खुश रहे और आपके काम की तारीफ करें, तो सबसे पहले कुंडली में इस ग्रह को मजबूत कर लीजिए.

Job Astrology: कमर तोड़ती मंहगाई में हर नौकरी पेशा वाले जातकों की इच्छा रहती है कि उसका इंक्रीमेंट हो. लेकिन जब मेहनत का फल नहीं मिलता या काम की तारीफ नहीं की जाती है तो व्यक्ति निराश हो जाता है.

ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक ग्रह का अपना विशेष योगदान होता है. नौकरी और जॉब से संबंधित भी कुछ ग्रह होते हैं. यदि कुंडली में इन ग्रहों की स्थिति कमजोर हो तो अक्सर नौकरी में परेशानियां बनी रहती है. वहीं यदि ये ग्रह मजबूत स्थिति में हो तो व्यक्ति बॉस की आंखों का तारा बना रहता है और उसके काम की तारीफ बॉस समेत ऑफिस में सभी लोग करते हैं.

ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे ग्रह होते हैं, जो बॉस के स्वभाव को प्रभावित करते हैं. जब ये ग्रह जातक की कुंडली में अशुभ या कमजोर स्थिति में होते हैं तो वर्कप्लेस पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में व्यक्ति की सालों साल इंक्रीमेंट नहीं होती, काम की सराहना नहीं की जाती और बॉस भी अक्सर खफा रहते हैं. ऐसे लोगों को दफ्तर में अक्सर बॉस की नाराजगी और डांट का शिकार होना पड़ता है.

जबकि बॉस अगर खुश ना हों या आपके काम की तारीफ न करे, तब तक नौकरी में तरक्की पाना मुश्किल है. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके काम की तारीफ हो और बॉस भी आपसे खुश रहे तो सबसे पहले कुंडली में इस ग्रह को मजबूत कर लीजिए.

इस ग्रह के अशुभ होने पर बॉस रहते हैं नाखुश

  • जिस तरह हर ऑफिस में एक बॉस होता है. उसी तरह कुंडली का बॉस सूर्य ग्रह को माना गया है. सूर्य ग्रह की कृपा से ही नौकरी आदि में तरक्की होती है और ऑफिस में बॉस भी प्रसन्न रहते हैं. वहीं कुंडली में सूर्य के पीड़ित होने पर आपको बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है या फिर बॉस के साथ तालमेल खराब रहता है.
  • ज्योतिष के अनुसार, बॉस से संबंध खराब होने का एक कारण पितृदोष भी होता है. जब राहु और सूर्य की युति या फिर राहु के ग्रिप में सूर्य पूरी तरह से आ जाए तो इससे कुंडली में पितृदोष का निर्माण होता है, जोकि करियर में बाधा उत्पन्न करता है.
  • अगर कुंडली के दशम भाव यानी करियर हाउस का स्वामी पीड़ित हो या फिर क्रूर ग्रहों के साथ हो तो ऐसी स्थिति में भी बॉस का स्वभाव अक्रामक हो जाता है.

ग्रहों को करें मजबूत बॉस होंगे प्रसन्न

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके काम की तारीफ हो और बॉस भी आपसे खुश रहे तो आपको दी गई जिम्मदेरी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हुए अपना काम करना चाहिए.
  • साथ ही सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए और फिर सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल चढ़ाना चाहिए. जल में गुड़, लाल फूल और लाल चंदन मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है.
  • सूर्य ग्रह समय पाबंद होते हैं. इसलिए वो प्रतिदिन समय पर उदित और अस्त होते हैं. ऑफिस में आपके बॉस भी सूर्य की तरह ही है, जो आपके समय पर नजर रखते हैं. इसलिए आपको भी समयबद्ध होकर अपने काम को करना चाहिए.
  • सूर्य ग्रह को मजबूत करने और बॉस आपसे प्रसन्न रहे इसके लिए गायत्री मंत्र का जाप करना भी फलदायी रहेगा.

ये भी पढ़ें: Job Astrology: प्रमोशन और जॉब में तरक्की दिलाता है ये ग्रह, कुंडली में शुभ होने पर बनाता है टीम लीडर और सीईओ
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 21 अगस्त 2026, मकर राशि वालों को मिलेगी पुराने विवादों से मुक्ति, मीन को जीवनसाथी का साथ; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अगस्त 2026, मकर राशि वालों को मिलेगी पुराने विवादों से मुक्ति, मीन को जीवनसाथी का साथ; जानें मेष से मीन का भाग्य
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget